herzindagi
bengaluru best decoration places to visit this diwali 2024

दिवाली की छुट्टियों में बेंगलुरु की ये जगहें हैं घूमने के लिए बेस्ट, परिवार के साथ जाएं

बेंगलुरु में दिवाली पर हर जगह रंग-बिरंगी लाइट्स की सजावट होती है। मुख्य बाजार, मॉल्स और सार्वजनिक स्थानों पर रंगीन दीयों और लाइट्स की सजावट देखने को मिलती है।
Editorial
Updated:- 2024-10-29, 17:49 IST

दिवाली की छुट्टियां आते ही लोगों के घर में खुशियों का बहार आ जाती है। साल भर की भागदौड़ और काम के बीच, त्योहार ही खुशियों का जरिया बन जाता है। इससे मानसिक तनाव कम होता है और नई ऊर्जा मिलती है। इस पर्व में लोग अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए घर जा पाते हैं। दिवाली में उन्हें ऑफिस से लंबी छुट्टियां भी मिल जाती हैं।

इस पर्व में बाहर घूमने से परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का अवसर मिलता है, जिससे रिश्ते और मजबूत होते हैं। नए वातावरण में समय बिताने से मन को सुकून और शांति मिलती है, जो हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बेंगलुरु की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप अपने परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं।

शिवोहम शिव मंदिर, बेंगलुरु

bengaluru best decoration places to visit this diwali 2024

बेंगलुरु में शाम के समय परिवार के साथ घूमने के लिए आप शिवोहम शिव मंदिर भी जा सकते हैं। दिवाली पर मंदिर और भी ज्यादा चहल-पहल से भरा होता है। दिवाली की छुट्टियों में आप यहां दिन में भी दर्शन के लिए जा सकते हैं। यह मंदिर बेंगलुरु में ओल्ड एयरपोर्ट रोड पर स्थित है। यहां भोले बाबा की ध्यान मुद्रा में विशाल 65 फुट ऊंची शिव मूर्ति है। मंदिर एक प्रमुख आध्यात्मिक केंद्र है।

इसे भी पढ़ें- बैंगलोर में पार्टनर के साथ बनाएं एक दिन का ट्रिप प्लान, घूमने के लिए अच्छी हैं ये जगहें

वीवी पुरम फूड स्ट्रीट

bengaluru best decoration places to visit this diwali

दिवाली पर परिवार के साथ सुंदर सजावट देखना है, तो आप वीवी पुरम फूड स्ट्रीट जा सकते हैं। दिवाली पर घूमने के लिए यह बेस्ट जगह है। यहां आपको खाने के साथ-साथ घूमने में भी मजा आएगा। दिवाली पर आपको 4 से 5 दिनों तक इस मार्केट में सुंदर सजावट देखने को मिलेगी। इसलिए आप कभी भी यहां आ सकते हैं। बैंगलोर में बेस्ट प्लेस माना जाता है।

इसे भी पढ़ें- बेंगलुरु में बच्चों के साथ बनाएं एक दिन का ट्रिप प्लान, पिकनिक के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगह

थट्टेकेरे झील

bengaluru best decoration places to visit this diwali 2024

परिवार के साथ दिवाली पर घूमने के लिए थट्टेकेरे झील भी बेस्ट है। इस जगह के बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते हैं, इसलिए आपको यहां ज्यादा भीड़ देखने को नहीं मिलेगी। बेंगलुरु से यहां पहुंचने में आपको 1.30 घंटे का समय लग सकता है। इसलिए आप दिवाली के बाद पड़ने वाले वीकेंड पर यहां जाने का प्लान बना सकते हैं। झील घने जंगल के बीच में स्थित है। यह क्षेत्र हाथियों के प्रवेश का क्षेत्र भी है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।