बेंगलुरु में इन जगहों पर आएगी छोटे बच्चों की सुंदर तस्वीरें, वीकेंड पर जाएं घूमने

बेंगलुरु में कई आकर्षक स्थान हैं जो बच्चों के लिए, सबसे ज्यादा खास हैं। खेलने के साथ-साथ बच्चे यहां नई चीजें सीख भी पाते हैं। अक्सर माता-पिता बच्चों को वीकेंड पर कहीं घुमाने का प्लान बनाते हैं। बच्चों का हर पल माता-पिता के लिए खास होता है, चाहे वह पहला कदम हो, पहली मुस्कान हो, या पहला जन्मदिन।
वह उन्हें खुश करने के लिए हर वो चीज करना चाहते हैं, जो उनसे हो सकती है। समय के साथ जब बच्चा बड़ा होता है, तब ये तस्वीरें माता-पिता के लिए न केवल यादें होती हैं बल्कि बच्चों के लिए भी उनके बचपन की झलक देखने का मौका होता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप बच्चों को सुंदर तस्वीरों के लिए ले जा सकते हैं।
लालबाग बोटैनिकल गार्डन

यह गार्डन लगभग 240 एकड़ में फैला हुआ है। प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक महत्व के कारण यह गार्डन बेंगलुरु के सबसे फेमस पार्क में से एक माना जाता है। यहां कई प्रकार के पेड़, फूल और पौधे हैं, जो बच्चों की तस्वीरों में चार चांद लगा देंगे। यह बैंगलोर का सबसे बड़ा पार्क है।
- लोकेशन- लालबाग रोड, बेंगलुरु।
- एंट्री फीस- प्रति व्यक्ति 25 रुपये, कैमरा शुल्क- 50 रुपये
इसे भी पढ़ें- बेंगलुरु में बच्चों के साथ बनाएं एक दिन का ट्रिप प्लान, पिकनिक के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगह
कब्बन पार्क

यह बेंगलुरु के सबसे पुराने और सुंदर पार्कों में से एक है। इस पार्क का वातावरण और सुविधाएं बच्चों की सुंदर तस्वीरों में काम आएगी। कब्बन पार्क लगभग 300 एकड़ में फैला हुआ है और इसकी हरियाली, इस जगह को सबसे अलग और सबसे खास बनाती है। कब्बन पार्क में पुट्टनी एक्सप्रेस नाम की एक छोटी ट्रेन है, जो बच्चों के बीच फेमस है। इस मिनी ट्रेन में बच्चों को बिठाकर आप तस्वीरें ले सकते हैं।
- कैसे पहुंचे- एमजी रोड मेट्रो स्टेशन से केवल 10 मिनट की पैदल दूरी पर।
- एंट्री फीस- एंट्री फ्री, कैमरा शुल्क नहीं।
इसे भी पढ़ें- बेंगलुरु की इन ऐतिहासिक जगहों को नहीं देखा तो समझ लीजिए कि कुछ नहीं देखा
लुंबिनी गार्डन

यह गार्डन नागवारा झील के किनारे स्थित है। झील का शांत और सुंदर वातावरण इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगता है। छोटे बच्चों के फोटो शूट के लिए यह जगह बेस्ट है। यहां पैडल बोट्स और मोटर बोट्स में बच्चों के साथ बैठकर भी आप तस्वीरें ले सकते हैं। लुम्बिनी गार्डन में एक छोटा एम्यूज़मेंट पार्क भी है, जहां आप खुले आसमान के नीचे बच्चों की सुंदर तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं। बैंगलुरु में बोटिंग का मजा उठाना है, तो इससे अच्छी जगह आपको और कहीं नहीं मिल सकती।
- समय- सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहता है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।