जयपुर वाले जाना चाहते हैं खूबसूरत झरनों का नजारा देखने, तो घूम आएं ये 3 जगहें

गर्मी के मौसम में लोग झरने, घाट और समुद्री इलाकों वाली जगहों पर घूमना ज्यादा पसंद करते हैं। क्योंकि, बहता ठंडा पानी ही आपकी यात्रा को सुकूनदायक बना पाता है। झरनों से गिरती हुई पानी की ठंडी फुहारें शरीर और मन को राहत देती हैं। ऐसे में चाहे कितनी भी गर्मी हो, आपको गर्मी के मौसम में घूमना पसंद आएगा। झरनों के पास का तापमान भी ठंडा होता है। झरने तक पहुंचने का रास्ता आपको ठंडा लगेगा। हरियाली से घिरे हुए दृश्य और ताजगी भरी हवा लोगों को यहां घंटों तक बैठने के लिए मजबूर करती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको जयपुर के पास खूबसूरत झरनों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
खोनागोरियन झरना घूमने जा सकते हैं आप (Famous Waterfalls IN Rajasthan)
यहां यात्रा के लिए जा रहे लोग ध्यान रखें कि यहां की 50% सड़क अच्छी बनी हुई है, लेकिन आधी सड़क बुरे हालत में है। दिन में यहां आप जा सकते हैं, लेकिन रात में यात्रा के लिए सुरक्षित नहीं है, क्योंकि सड़क किनारे आपको किसी तरह की सहायता नहीं मिल सकती है। इसलिए अगर आप यहां जा रहे हैं, तो समय का खास ध्यान रखें। अंधेरा होने से पहले आप वापस शहर की तरफ आ सकते हैं। राज्सथान के पास सुंदर वॉटरफॉल की लिस्ट में इसका नाम आता है।
- लोकेशन- जयपुर से जगतपुरा खोनागोरियान झरना लगभग 12 किमी की दूरी पर है। यहां पहुंचने में आपको आधे घंटे का समय लगेगा।
इसे भी पढ़ें-राजस्थान की इन जगहों पर हुई है ईशा मालवीय के गाने की शूटिंग, पार्टनर के साथ आप भी जाएं घूमने
सामोद झरना
जयपुर जिले में स्थित एक सुंदर झरना है, हालांकि इसके बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते हैं। इस झरने तक पहुंचने के लिए आपको थोड़ी ट्रेकिंग करनी पड़ सकती है। लेकिन यह ज्यादा मुश्किल नहीं है। यह जगह आपको रोमांच का एहसास कराएगी। बारिश के मौसम में यहां आपको पर्यटकों की भीड़ ज्यादा देखने को मिलेगी। यह राजस्थान में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है।
- लोकेशन- सामोद गांव, जयपुर जिला, राजस्थान
प्रभात पुरी का खोला
यहां आपको शांति का अहसास होगा। जयपुर के चहल-पहल वाली जगह से बचकर अगर आप सुकून वाली जगह ढूंढ रहे हैं, तो आप यहां जा सकते हैं। यहां आपको 5 मंदिरों में भी दर्शन का मौका मिलेगा। यहां आप पैदल या रिक्शा से भी पहुंच सकते हैं। इस जगह के बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते, इसलिए यहां आपको ज्यादा भीड़ देखने को नहीं मिलेगी। जयपुर से यहां पहुंचने में आपको लगभग 1 घंटे का समय लग सकता है।
- लोकेशन- वीर हनुमान जी रोड, नांगल भरदा, राजस्थान
इसे भी पढ़ें-राजस्थान गए और हल्दीघाटी नहीं देखा तो अधूरा होगा ट्रिप, इस तरह प्लान करें 3 दिन का ट्रैवल प्लान
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
- राजस्थान में घूमने के लिए सबसे अच्छे शहर कौन-कौन से हैं।
- जयपुर, उदयपुर और जैसलमेर घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।