राजस्थान गए और हल्दीघाटी नहीं देखा तो अधूरा होगा ट्रिप, इस तरह प्लान करें 3 दिन का ट्रैवल प्लान

राजस्थान की इस ऐतिहासिक जगह के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। हल्दीघाटी महाराणा प्रताप सिंह की युद्ध भूमि है। इस जगह को महाराणा प्रताप और अकबर की सेना के बीच हुए युद्ध के लिए जाना जाता है। हल्दीघाटी में मिट्टी आपको पीले रंग की नजर आएगी।
यह जगह अपने खास रास्तों के लिए फेमस है। पतली सड़कें और दोनों तरफ ऊंची दीवारें पहाड़ जैसा अहसास करवाती है। बारिश के समय यह जगह और भी ज्यादा सुंदर लगती है। पीले रंग की मिट्टी की वजह से इसे हल्दिया रंग की मिट्टी कहा जाता है।
इस जगह का नाम हल्दीघाटी भी इसलिए ही रखा गया, क्योंकि यहां की मिट्टी हल्दी जैसी पीली है। अगर आप राजस्थान में उदयपुर, जयपुर और जैसलमेर के गलियों, किलों और झीलों को देखकर बोर हो गए हैं, तो आपको यहां घूमने जाने का प्लान बनाना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको राजस्थान की इस खास जगह पर यात्रा करने के आसान टिप्स बताएंगे।
हल्दीघाटी कैसे पहुंचे?
View this post on Instagram
- अगर आप अपने पार्टनर के साथ हल्दीघाटी घूमने जा रहे हैं, तो आपको उदयपुर के लिए ट्रेन लेनी होगी।
- आप बस से भी आ सकते हैं। हालांकि ट्रेन से सफर करना सस्ता होने के साथ-साथ आरामदायक भी होता है। रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद, आपको हल्दीघाटी के लिए बस या टैक्सी लेनी होगी। आप स्कूटी भी रेंट पर ले सकते हैं।
- अगर आप फ्लाइट से जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको उदयपुर में स्थित हवाई अड्डा के लिए टिकट लेना होगा।
- यह भारत की फेमस जगह में से एक है।
- यह हल्दी घाटी से करीब 50 किलोमीटर की दूरी पर है।
- आप उदयपुर रेलवे स्टेशन से सीधा कैब भी बुक कर सकते हैं। आप यात्रा के पहले दिन हल्दी घाटी घूम आए। इसके बाद राजस्थान की अन्य जगहों पर घूमने का प्लान बनाएं।
इसे भी पढ़ें- यह है राजस्थान के ऐतिहासिक हनुमान मंदिर, एक बार जरूर जाएं दर्शन करने
हल्दीघाटी में होटल

- अगर आप हल्दीघाटी घूमने जा रहे हैं, तो एक दिन का ट्रिप बहुत है। अगर मौसम गर्मी वाला है, तो आप दोपहर 3 बजे उदयपुर से निकलें और हल्दी घाटी के लिए जाएं।
- हल्दीघाटी पहुंचने के बाद आप शाम 7 बजे वापस उदयपुर के लिए निकल जाएं। क्योंकि अच्छे होटल आपको उदयपुर में ही मिलेंगे।
- कोशिश करें कि आप हल्दीघाटी से अंधेरा होने से पहले निकल जाएं। क्योंकि रात के समय यहां आपको अपने पार्टनर के साथ बाइक या स्कूटी पर सफर करना मुश्किल लगेगा।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।