Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:05 AM IST

कानपुर में माता के इन लक्ष्मी मंदिरों को माना जाता है ऐतिहासिक, दर्शन करने से पहले जान लें पूरी जानकारी

दिवाली के दिन इन मंदिरों में सुबह से ही भीड़ देखने को मिलती है। लोग मंदिर खुलने से पहले ही लाइन लगाकर मंदिर के बाहर खड़े हो जाते हैं। आप भी माता लक्ष्मी के इस पर्व में दर्शन के लिए जा सकते हैं।
Updated:- 2024-10-16, 17:45 IST
baradevi to vaibhav laxmi historical mata temple in kanpur

दिवाली का पर्व नजदीक है। यह पर्व मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। माना जाता है कि इस दिन माता लक्ष्मी के मंदिरों में दर्शन करने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है। इसलिए लोग इस पर्व में जगह-जगह मंदिरों में दर्शन का प्लान बनाते हैं। अगर आप कानपुर में माता के अच्छे मंदिर ढूंढ रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कानपुर के कुछ फेमस मंदिरों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

वैभव लक्ष्मी माता मंदिर

baradevi to vaibhav laxmi historical mata temple in kanpur

माता लक्ष्मी को समर्पित इस मंदिर में लोग दर्शन के लिए शहर के बाहर से भी आते हैं। इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि यहां माता के साथ-साथ साईं बाबा की भी विशाल प्रतिमा स्थित है। मंदिर में माता की सफेद रंग की सुंदर प्रतिमा स्थापित की गई है। साथ में आप विष्णु जी की नाग के साथ प्रतिमा भी देख पाएंगे। हालांकि मंदिर में माता की मूर्ति को छूने की अनुमति नहीं है। इसलिए मूर्ति से कुछ दूरी पर लोहे और स्टील की ग्रिल लगाई गई है। यह कानपुर के फेमस मंदिरों में से एक है।

  • लोकेशन- 26/9, बिरहाना रोड, फीलखाना, जनरल गंज, कानपुर
  • समय- सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक

इसे भी पढ़ें- Diwali Special Train: दिवाली पर अभी तक नहीं मिली है टिकट, तो इन स्पेशल ट्रेन में तत्काल बुकिंग के लिए कर सकते हैं ट्राई

माता श्री वैभव लक्ष्मी मंदिर

कानपुर में माता का यह छोटा सा मंदिर है, लेकिन फिर भी लोगों का मंदिर के प्रति विश्वास गहरा है। यहां आपको मां लक्ष्मी के साथ-साथ अन्य देवताओं की मूर्ति भी देखने को मिलेगी। मंदिर में ज्यादा भीड़ नहीं रहती, लेकिन दिवाली वाले दिन यहां सुबह से ही लोग दर्शन के लिए आने लगते हैं। अगर आप दिवाली पर किसी शांत जगह पर माता के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं, तो यहां जाने का प्लान बना सकते हैं। यह भारत के फेमस माता लक्ष्मी के मंदिरों में से एक है।

  • लोकेशन- F983+2MP, नौघरा, फीलखाना, जनरल गंज, कानपुर
  • समय- सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक

इसे भी पढे़ं- एक ऐसा मंदिर जहां एक ही मूर्ति में विराजमान हैं मां लक्ष्मी, काली और सरस्वती, दिवाली पर दर्शन के लिए आप भी पहुंचें

बारा देवी मंदिर

baradevi to vaibhav laxmi historical mata temple kanpur

अगर आप दिवाली पर माता के दर्शन के लिए किसी बड़े मंदिर में जाना चाहते हैं, तो आप बारा देवी जा सकते हैं। इस मंदिर को ऐतिहासिक माना जाता है। मां बारा देवी मंदिर में लगी भक्तों की भारी भीड़ इस बात का सबूत है कि इस मंदिर के प्रति लोगों की आस्था गहरी है। यहां दर्शन करने आने वाले लोगों को भरोसा है कि यहां दर्शन करने से माता उनके दुखों को हर लेती हैं। दिवाली और धनतेरस पर आपको इस मंदिर में भक्तों की भीड़ देखने को मिलेगी।

  • लोकेशन- बारादेवी, जूही कलां, जूही, कानपुर

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।