Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:28 AM IST

समोसे-कचौड़ी सब रह जाएंगे पीछे, जब खाएंगी जोधपुर का तीखा और चटपटा 'मिर्ची वड़ा'

अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ चटपटा और स्वादिष्ट बनाना चाहती हैं, तो एक बार जोधपुर का मशहूर मिर्ची वड़ा जरूर बनाकर खाएं। इसका स्वाद ऐसा होता है कि आप बाजार में मिलने वाले समोसे और कचौड़ी को भूल जाएंगी। नीचे पढ़ें इसे बनाने की आसान रेसिपी-
Updated:- 2026-06-29, 12:24 IST
Jodhpuri mirchi vada recipe in hindi

सुबह के नाश्ते में हम सभी आमतौर पर घर पर बनने वाली चीजें खाते हैं, लेकिन कई बार हम नाश्ता बाहर से मंगवाते हैं, जिसमें समोसा-कचौड़ी और ब्रेड पकौड़ा शामिल है। हालांकि, हाइजीन का ध्यान रखते हुए कभी-कभी लोग इन्हें भी घर पर ही बनाते हैं, लेकिन कई बार इन स्नैक्स से भी मन भर जाता है, तब ज्यादातर लोग कुछ ऐसा बनाने का सोचते हैं जो स्वाद में लाजवाब हो। अगर आप भी ब्रेकफास्ट में कुछ अलग और स्पेशल बनाने की सोच रही हैं, तो एक बार जोधपुर का मशहूर स्ट्रीट फूड मिर्ची वड़ा जरूर बनाकर खाएं। इसका टेस्ट इतना जबरदस्त होता है कि इसके आगे समोसे और कचौड़ी का स्वाद भी फीका लगने लगता है। नीचे आर्टिकल में इसे बनाने का आसान तरीका पढ़ें-

जोधपुर फेमस मिर्ची वड़ा रेसिपी Recipe Card

जोधपुर फेमस मिर्ची वड़ा बनाने की रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 15 min
Servings: 4
Level: Low
Course: Snacks
Calories: 125
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Yadav

Ingredients

  • बेसन - 2 कप
  • नमक – 1/2 + 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर–1/4 +1 छोटा चम्मच
  • अजवाइन – 1/2 छोटा चम्मच
  • भावनगरी हरी मिर्च - 6
  • आलू - 4 उबले हुए
  • तेल -तलने के लिए
  • जीरा - 1 छोटा चम्मच
  • हींग – 1/4 छोटा चम्मच + 2 चुटकी
  • हरी मिर्च - 2
  • कटी हुई
  • अदरक – 1/2 इंच
  • हल्दी पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच + 2 चुटकी
  • नींबू का रस– 1/4 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला – 1/2 छोटा चम्मच
  • चीनी - 1 छोटा चम्मच
  • धनिया के पत्ते (कटे हुए)
  • मीठा सोडा - 2 चुटकी

Step

  1. Step 1:

    मिर्ची वड़ा बनाने के लिए एक कटोरे में बेसन डालें।

  2. Step 2:

    फिर इसमें नमक, लाल मिर्च, अजवाइन डालकर पानी से मीडियम गाढ़ा घोल बनाएं।

  3. Step 3:

    इसके बाद इसे ढककर कुछ देर के लिए रख दें।

  4. Step 4:

    अब स्टाफिंग के लिए पैन में 2 चम्मच तेल डालकर गर्म करें।

  5. Step 5:

    फिर इसमें जीरा, हींग, हरी मिर्च और अदरक डालकर भूनें।

  6. Step 6:

    अब इसमें उबले हुए मैश आलू, नमक, लाल मिर्च, हल्दी, नींबू रस, गरम मसाला, चीनी और हरा धनिया मिलाकर भूनें।

  7. Step 7:

    5-10 मिनट मसाला पकाने के बाद इसे बर्तन में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें।

  8. Step 8:

    इसके बाद मिर्च में चीरा लगाकर बीज निकाल और आलू मसाला भरें।

  9. Step 9:

    फिर घोल में हल्दी, हींग और मीठा सोडा मिलाएं

  10. Step 10:

    इसके बाद गैस ऑन कर पैन में तेल डालकर गर्म होने के लिए रखें।

  11. Step 11:

    तेल गर्म होने के बाद भरी मिर्च घोल में लपेटकर गरम तेल में धीमी आंच पर गोल्डन ब्राउन तलें।

  12. Step 12:

    अब इसे बीच से काटकर पुदीना व खट्टी-मीठी चटनी के साथ सर्व करें।

जोधपुर मिर्ची वड़ा बनाने की रेसिपी?

mirchi vada recipe in hindi

  • इस मशहूर नाश्ते को बनाने के लिए उबले आलू को छीलकर ठंडा होने के लिए रख दें।
  • अब एक कटोरे में बेसन लें। फिर इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर और अजवाइन(मसलकर) डालकर मिक्स करें।
  • इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए मीडियम गाढ़ा घोल बनाएं।
  • अब घोल को किनारे ढककर रख दें ताकि सेट हो जाएगा।
  • दूसरी तरफ भावनगरी मोटी मिर्ची को काटकर इनका बीज निकालें।
  • अब उबले हुए आलू को हाथ की मदद से मैश कर लें।
  • इसके बाद गैस पर पैन रखें। फिर इसमें 2 चम्मच तेल डालें।
  • तेल गर्म होने के बाद इसमें 1 चम्मच जीरा डालकर भूनें।
  • अब इसमें एक चौथाई चम्मच हींग और दो हरी मिर्च डालकर चलाएं फिर महीन कटा हुआ अदरक डालें।
  • 2-3 मिनट चलाने के बाद इसमें मैश किया गया आलू डालकर मिलाएं।
  • इसके बाद एक चम्मच नमक, आधा चम्मच लाल मिर्च और आधा चम्मच हल्दी डालकर अच्छे से मिलाएं।
  • अब इसमें आधा चम्मच नींबू का रस डालें और मिलाएं।
  • अब इसमें आधा चम्मच गरम मसाला और एक छोटा चम्मच चीनी मिलाएं।
  • इसके बाद सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं और हरा धनिया डालें।
  • अब गैस की फ्लेम बंद कर स्टफिंग को कटोरे में निकालें और ठंडा होने के लिए रख दें।
  • मसाला ठंडा होने के बाद काटे गए मिर्च के अंदर अच्छे से भरें।
  • इसी प्रकार सभी मिर्चियों में मसाला भर लें।
  • दूसरी तरह गैस जलाकर पैन में तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें।
  • इसके बाद तैयार किए गए घोल में 2 चुटकी हल्दी, 2 चुटकी हींग और 2 चुटकी मीठा सोडा डालकर मिक्स करें।
  • अब घोल में मिर्च को डुबोकर चारों तरफ घुमाएं फिर गर्म हुए तेल में डालें।
  • गैस की फ्लेम को धीमा करके वड़ा को गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं।

Mirchi vada

  • अलट-पलट कर सभी को पकाकर टिशू पेपर पर निकालें।
  •  इससे टिशू पेपर एक्स्ट्रा तेल सोख लेगा।
  • इसके बाद बीच से काटकर पुदीना और खट्टी-मीठी चटनी के साथ सर्व करें।

इसे भी पढ़ें- ऐसे बनाएं टेस्टी झारखंड की फेमस धुस्का और छिलका रोटी, मेहमानों को खिलाने के लिए भी है बेस्ट

मिर्ची वड़ा बनाते समय ध्यान रखे ये बातें

  • मिर्ची वड़ा का घोल बहुत ज्यादा पतला या गाढ़ा न बनाएं।
  • मीठा सोडा घोल में सबसे आखिर में डालें।
  • मिर्ची वड़ा को हमेशा लो फ्लेम पर तलें।

इसे भी पढ़ें- सॉफ्ट और परफेक्ट पूरन पोली बनाना है, तो फूड ब्लॉगर रेणुका से जानें सीक्रेट रेसिपी

तो अगर आप भी नाश्ते में कुछ अलग बनाना चाहती हैं, तो जोधपुर का मशहूर मिर्ची वड़ा बना सकती हैं, हमने आपको आसान रेस‍िपी बताई है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Shutterstock, AI

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।