साउथ इंडियन फूड के दीवाने हैं अनीता हसनंदानी और उनके पति

  • Shikha Sharma
  • Her Zindagi Editorial
  • Updated - 2018-04-17, 19:03 IST

अनीता और उनके पति रोहित दोनों ही खाने के शौकीन है और हर रोज कुछ नया एक्स्प्लोर करने में लगे रहते हैं। यह जोड़ा  मुंबई के तकरीबन सभी रेस्तरां के खानों का स्वाद चख चुका हैं।  

anita foodie main
anita foodie main

बॉलीवुड की कई फिल्मों के साथ छोटे पर्दे के शो जैसे कि 'काव्यांजलि', 'कसम से' और 'ये है मोहब्बतें' में अपने अभिनय से सभी को इम्प्रेस करने वाली अनीता हसनंदानी आज टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी हस्ती हैं। अपने अभिनय के अलावा अपने खूबसूरत लुक्स की वजह से भी उनके फैन्स की लिस्ट दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। रियल लाइफ में अनीता की लाइफ बड़ी हैपनिंग है और इसका श्रेय वह हमेशा अपने पति रोहित रेड्डी को देती हैं।

अनीता ने हाल ही में हमसे खास बातचीत के दौरान रोहित और उनकी शानदार केमिस्ट्री के बारे में बात की और बताया कि दोनों बिल्कुल एक जैसे हैं। फेवरेट हॉलिडे डेस्टिनेशन से लेकर, फेवरेट टीवी शोज तक दोनों की पसंद बिल्कुल एक जैसी है। अनीता ने कहा कि और सभी चीजें तो ठीक है, मगर उन्हें ताज्जुब है कि रोहित और उनकी फूड हैबिट्स भी एक जैसी हैं। आइये आपको बतातें हैं अनीता और रोहित की फूडी केमिस्ट्री के बारे में-

साउथ इंडियन फिल्म से लेकर साउथ इंडियन फूड तक

अनीता ने कहा कि उन्हें और रोहित को साउथ इंडियन फिल्म देखने का बहुत शौक है और वो अपने खाली समय में साउथ फिल्म ही देखते है। इसके अलावा रोहित और अनीता को साउथ इंडियन फूड भी बहुत पसंद है। अनीता ने कहा, 'साउथ के जो स्पेशल दही चावल बनते हैं, सप्ताह में 3 बार तो मैं और रोहित वही खाते हैं। दही चावल में राई और लाल सुखी मिर्च का तड़का हम दोनों को पसंद है। इसके साथ अचार हो तो मज़ा ही आ जाता है।'

anita foodie inside

खाना बनाने का शौक नहीं मगर पति के लिए

अनीता ने बताया कि वो अच्छी कुक नहीं है और ना ही उन्हें खाना बनाने का शौक है। लेकिन अपने पति के लिए वो कभी-कभी खाना बनाना पसंद करती हैं। अनीता ने कहा, 'मैं खाना अच्छा नहीं बनाती मगर, जब भी बनाती हूं, रोहित बड़े प्यार से उसे खाते हैं। मैं 10 से 15 दिनों में एक बार उनके लिए खाना ज़रूर बनाती हूँ। इसमें अक्सर साउथ इंडियन डिश ही होती है और कभी कभी मैं सिन्धी बन कर मसाला पापड़ भी बना लेती हूँ।'

anita foodie inside

मुंबई के हर रेस्तरां को किया है रोहित के साथ एक्स्प्लोर

अनीता ने बताया कि वो और रोहित दोनों ही खाने के शौकीन है और हर रोज़ कुछ नया एक्स्प्लोर करने में लगे रहते हैं। 'हम मुंबई के तकरीबन सभी रेस्तरां का खाना चख चुके हैं। मुंबई के कई रेस्तरां हैं, जिनमें चायनीज़ बहुत अच्छी मिलती है। मुझे चायनीज़ बहुत पसंद है और रोहित को करी राइस पसंद है। हम वीकेंड्स पर ज्यादातर बाहर ही खाना खाते हैं।'

खाना ज्यादा खा लेने पर साथ-साथ एक्सरसाइज भी करते हैं

अनीता ने कहा, 'चूंकि हम दोनों बहुत फूडी है इसलिए हम कोशिश करते हैं कि रात को कम खाना खाएं और अगर कभी ज्यादा खाना खा भी लेते हैं तो सुबह दोनों साथ घर पर ही हल्की-फुल्की एक्सरसाइज़ भी कर लेते हैं। गॉड गिफ्ट है कि रोहित और मैं जल्दी वेट पुट-ऑन नहीं करते। हम दोनों कभी-कभी, जैसे सप्ताह में दो बार जिम जाते हैं, हालांकि, यह मुझे बहुत बोरिंग लगता है। मुझे योग भी ज्यादा पसंद नहीं है, या ऐसा कहें कि मुझे इन चीज़ों की ज़रूरत ही नहीं पड़ती। अनीता ने बताया कि भले ही उनका वजन तेजी से नहीं बढ़ता, मगर डाइट बैलेंसिंग के बारे में वह अक्सर पढ़ा करती हैं और उसे फॉलो भी करती हैं।'

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP