Amarnath Yatra अब और होगी आसान, गुफा तक जाने वाले ट्रैक पर हुए ये बदलाव

Amarnath Yatra 2026: हर साल लाखों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा पर निकलते हैं। ये समुद्र तल से करीब 3888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस बार यात्रा वाले रूट पर कई बदलाव क‍िए गए हैं। यात्रा शुरू करने से पहले आपको इसके बारे में जान लेना चाह‍िए।
Updated:- 2026-06-13, 16:03 IST
amarnath yatra 2026

हर साल लाखों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के ल‍िए अमरनाथ यात्रा पर नि‍कलते हैं। इस साल अमरनाथ यात्रा की शुरुआत 3 जुलाई से हो रही है। समुद्र तल से करीब 3888 मीटर की ऊंचाई पर स्‍थ‍ित ये पवि‍त्र अमरनाथ गुफा तक पहुंचना आसान नहीं होता है। यहां के रास्‍ते काफी कठ‍िन हैं। बीते सालों तक ऊंचाई, ऊबड़-खाबड़ रास्‍ते और मौसम की वजह से यात्र‍ियों को कई द‍िक्‍कतों का सामना करना पड़ता था, लेक‍िन इस बार श्रद्धालुओं के ल‍िए अच्‍छी खबर है।

दरअसल, अमरनाथ यात्रा को और आसान बनाने के ल‍िए गुफा तक जाने वाले रास्‍तों पर कई बदलाव क‍िए गए हैं। ऐसे में अगर आप इस बार यात्रा का प्‍लान बना रही हैं तो इन नई सुव‍िधाओं के बारे में आपको जान लेना चाह‍िए। आइए जानते हैं इसके बारे में -

amarnath yatra  (1)

अब संकरी पगडंडी पर नहीं चलना पड़ेगा

अमरनाथ यात्रा के दो मेन रोड है। पहला पहलगाम रूट और दूसरा बालटाल रूट। पहले कई जगहों पर रास्ता काफी ऊबड़-खाबड़ हुआ करता था, जिससे भीड़ के समय यात्रियों को परेशानी होती थी। अब इन दोनों रास्‍तों पर गुफा तक जाने वाले ट्रैक को लगभग 12 फीट तक चौड़ा किया गया है। रास्ता चौड़ा होने से पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं, टट्टू सेवा लेने वालों और सुरक्षा कर्मियों को काफी आसानी होगी।

यह भी पढ़ें- Amarnath Yatra Registration 2026: अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, जानें घर बैठे आवेदन करने का आसान तरीका

कमजोर जगहों पर लगेंगे क्रैश बैरियर

पहाड़ी रास्तों पर कुछ जगह ऐसे भी होते हैं जहां फिसलने या क‍िसी दुर्घटने का खतरा बना रहता है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन जगहों पर क्रैश बैरियर लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा कई जगहों पर हैंड रेलिंग भी लगाई जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को चलते समय सपोर्ट मि‍ल सके।

यह भी पढ़ें- भगवान शिव का अनोखा मंदिर, जहां पतली-सी गुफा पार कर होते हैं भोलेनाथ के दिव्य दर्शन...जानिए कैसे सकती हैं पहुंच

फिसलन वाले इलाकों पर मिलेगी पहले से चेतावनी

बारिश और बर्फबारी की वजह से अमरनाथ यात्रा रूट पर कई जगह फिसलन हो जाती है। इस बार ऐसे इलाकों की पहचान कर वहां चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। ज‍िन जगहों पर लैंडस्‍लाइड की आशंका हुआ करती थी, उन जगहों को पहचान कर वहां भी चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। इससे लोग पहले से ही सतर्क हो जाएंगे।

amarnath yatra  (2)

रज‍िस्‍ट्रेशन और RFID कार्ड होगा जरूरी

जो भी यात्री अमरनाथ यात्रा पर जाते हैं उन्‍हें रज‍िस्‍ट्रेशन तो कराना ही पड़त‍ा है, लेक‍िन इस बार RFID कार्ड बनवाना भी जरूरी होगा। RFID कार्ड से यात्रियों की लोकेशन और मूवमेंट पर नजर रखी जा सकेगी।

यह भी पढ़ें- Lord Shiva Temple Near Lansdowne: 5900 फीट की ऊंचाई पर है महादेव का यह मंद‍िर, शिव भक्त हैं तो इस गर्मी घूम आएं आप

यात्रा पर जाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

  • यात्रा के लिए पहले से रज‍िस्‍ट्रेशन जरूर कराएं।
  • ऊंचाई होने की वजह से गर्म कपड़े साथ जरूर रखें।
  • कंफर्टेबन ट्रैकिंग शूज जरूर पहनें।
  • पानी और जरूरी दवाइयां साथ रखें।
  • मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा शुरू करें।

यह भी पढ़ें- Chardham Yatra 2026: खराब मौसम में कैसे करें चारधाम दर्शन? यात्रा से पहले नोट कर लें ये सेफ्टी टिप्स

ताे अगर आप भी अमरनाथ यात्रा पर जाने का प्‍लान बना रही हैं तो ये बदलाव जान लें। इससे आपकी यात्रा और आसान होगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- jagran

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।