पति और पिता को मानती हैं बेस्ट ट्रेवल पार्टनर, ये होता है ऐश्वर्या सखुजा के ट्रेवल किट में

टीवी शो ‘सास बिना ससुराल’, ‘मैं न भूलूंगी’ और ‘त्रिदेवियाँ’ में नज़र आ चुकी अभिनेत्री ऐश्वर्या सखुजा को ट्रेवलिंग का बहुत शौक है। समय मिलते ही वो कहीं ना कहीं घूमने का प्लान बना लेती हैं। हमसे बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मैं जब भी कहीं ट्रिप पर जाती हूँ तो अपनी गली ट्रिप के बारे में सोचते हुए वापस आती हूँ।
ऐश्वर्या ने हमें बताया कि उन्हें नई जगहों को एक्स्प्लोर करना बहुत पसंद है। नए लोग, नए कल्चर को जानना उन्हें बहुत अच्छा लगता है। वो कहती हैं कि हम जहां रहते हैं और जहां काम करते हैं, हमें लगता है यही दुनिया है और आपको सब कुछ पता है मगर, जब आप इस दुनिया से निकल कर कहीं और जाते हैं तो आपको पता चलता है कि जानने और समझने के लिए और भी बहुत कुछ है। अपने ड्रीम डेस्टिनेशन और ट्रेवलिंग पार्टनर के बारे में भी ऐश्वर्या ने हमसे बात की, आइये जानते हैं-
Read more: मानसून में जा रही हों ट्रिप पर तो ध्यान से करें बैग पैक
ये है ऐश्वर्या का ड्रीम डेस्टिनेशन
ऐश्वर्या ने कहा कि वो बीच लवर नहीं है मगर, उन्हें वॉटर स्पोर्ट्स बहुत अच्छे लगते हैं। उन्हें समुन्द्र की अन्दर की दुनिया देखनी है और वो भी न्यूज़ीलैंड में! जी हां, ऐश्वर्या को स्कूबा डाइविंग करनी है और राफ्टिंग भी उनकी ‘To do’ लिस्ट में शामिल है। ऐश्वर्या को हिल स्टेशन्स पसंद है, ट्रैकिंग और पहाड़ों की वादियों का लुफ्त उठाना उन्हें अच्छा लगता है। वो कहती हैं कि चाहे जितनी ठण्ड हो मैं अक्सर ट्रिप्स विंटर सीजन में ही प्लान करती हूँ। गर्मियों में अपनी रेग्युलर लाइफ जियो और सर्दियों में घूमों। सर्दियों में घूमने का फायदा यह है मैं अपने सारे जैकेट्स पहन सकती हूँ, बूट्स मुझे बहुत अच्छे लगते हैं और इन्हें गर्मियों में पहना नहीं जा सकता। सर्दियों में गर्मागर्म खाने का अलग ही मज़ा है जो गर्मियों में नहीं होता।
Read more; जब मन ना लगे तो अकेली निकल पड़े दिल्ली की इन 5 गलियों में
ये होते हैं ऐश्वर्या के ट्रेवल पार्टनर
ऐश्वर्या ने आगे कहा कि वैसे तो मैंने कई सोलो ट्रिप्स किये हैं मगर, अब मैं कोई भी ट्रिप प्लान करती हूँ तो या तो अपने पति रोहित नाग के साथ जाती हूँ या अपने पिता के साथ। ये दोनों मेरे बेस्ट ट्रेवल पार्टनर हैं। मेरे साथ ये ट्रिप पर खूब मस्ती करते हैं और हमारा टेस्ट भी एक जैसा है। इसलिए मेरे दिमाग में जब भी कोई हॉलिडे डेस्टिनेशन आता है तो मैं इन दोनों से डिस्कस करती हूँ, जो भी फ्री होता है, मैं उनके साथ निकल जाती हूँ।
ऐश्वर्या ने बताया कि मैं जब भी ट्रेवलिंग के लिए पैकिंग शुरू करती हूँ तो सबसे पहले उसमें कम्फर्टेबल फुटवियर्स डालती हूँ। और म्युज़िक प्लेलिस्ट बनाती हूँ और कुछ अच्छी बुक्स भी मेरे साथ ले जाती हूँ।
Image courtesy: Instagram (ash4sak)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।