Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:08 AM IST

देश के वो 5 दिव्य स्थान, जहां स्वयं प्रकट हुए थे भगवान विष्णु

हमारे देश में कई सारे धाम ऐसे हैं, जो काफी प्रसिद्ध है। ऐसा इसलिए क्योंकि हर मंदिर की अलग मान्यता है। इसी तरह से देश में 5 ऐसे मंदिर है, जहां पर भगवान विष्णु स्वयं प्रकट हुए हैं।
Updated:- 2025-05-05, 19:20 IST
image

जब भी घूमने की बात आती है, तो हम मौसम को देखते हुए जगह को चूज करते हैं। लेकिन कई सारे लोग ऐसे होते हैं, जो हमारे देश के प्रसिद्ध मंदिरों में घूमना ज्यादा पसंद करते हैं। इस समय उत्तराखंड की चार धाम यात्रा भी शुरू हो गई है। ऐसे में हर कोई वहां जाने का प्लान बना रहा है। इस धाम में एक मंदिर ऐसा है जहां पर भगवान विष्णु स्वयं प्रकट हुए हैं। इस धाम का नाम बद्रीनाथ है। ऐसे ही हमारे देश में और भी मंदिर हैं, जहां पर भगवान विष्णु खुद प्रकट हुई हैं। चलिए आपको उन 7 मंदिरों के बारे में बताते हैं जहां पर भगवान विष्णु की पूजा होती है।

उत्तराखंड का बद्रीनाथ मंदिर

Badrinath-Shrine

बद्रीनाथ मंदिर चार धाम यात्रा में अहम है। इस मंदिर में भगवान विष्णु के दर्शन किए बिना यात्रा पूरी नहीं होती है। ऐसा कहा जाता है कि इस मंदिर में जो भगवान विष्णु की बद्री नारायण के रूप में विराजमान है वह खुद प्रकट हुई है। इसलिए इसकी मान्यता कई गुना अधिक है। यह मूर्ती ध्यान की मुद्रा में है।

बिहार का विष्णुपद मंदिर

WhatsApp Image 2025-05-05 at 4.04.36 PM

बिहार के गया में स्थित विष्णुपद मंदिर भी काफी प्रसिद्ध है। ऐसा कहा जाता है कि यहां पर भगवान विष्णु के चरणों की छाप है। यहां से जो चट्टान निकाली गई थी। वहां पर भगवान के चरणों के निशान मिले थे। इसलिए मंदिर में भगवान विष्णु के चरणों की पूजा की जाती है।

जगन्नाथ मंदिर, पुरी

jagannath-temple-shadow-facts

जगन्नाथ मंदिर के बारे में कहा जाता है कि वहां पर भगवान विष्णु स्वंय नहीं प्रकट हुए। बल्कि वहां के राजा के स्वपन्न में आकर उन्होंने अपनी इच्छा को जाहिर किया। इसके बाद जब राजा ने भगवान कि इच्छा मानकर लकड़ी की मूर्तियों को बनवाया। ऐसा कहा जाता है कि इस मूर्ति में भगवान स्वंय वास करते हैं। इसलिए हर 12 साल में एक विशेष रुप ये इन मूर्तियों का अनुष्ठान किया जाता है।

तिरुपति बालाजी मंदिर, आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश के तिरुमला पर्वत पर देश ही नहीं दुनियाभर में प्रसिद्ध मंदिर तिरुपति बालाजी स्थित है। यहां पर भगवान विष्णु की पूजा तिरुपति बालाजी के रूप होती है। ऐसा कहा जाता है कि इस प्रतिमा में भगवान विष्णु वास करते हैं। इसलिए प्रतिमा से पसीना, बाल उलझे हुए नजर आते हैं। इस मंदिर में अखंड दीपक भी जलता रहता है। लोगों की मान्यता के अनुसार यहां पर भगवान विष्णु वेंकटेश्वर के रूप में स्वयं प्रकट हुए थे।  

इसे भी पढ़ें: सिद्धिविनायक मंदिर में महिलाओं के लिए ड्रेस कोड लागू, इन मंदिरों में भी लग चुका है छोटे कपड़ों पर बैन

वेंकटाचल मंदिर, आंध्र प्रदेश

वेंकटाचल मंदिर में भी भगवान विष्णु की पूजा होती है। ऐसा मान्यता है कि यहां पर जो मूर्ति पूजी जाती है वो स्वयं प्रकट हुई थी। इसके बाद इसे मंदिर के अंदर स्थापित की गई। ऐसा कहा जाता है कि यह मूर्ति मंदिर के दिव्य स्वरूप को दर्शाती है। इसलिए लोग दूर से इस मंदिर में दर्शन करने के लिए आते है।

इसे भी पढ़ें: Unique Temples: देश का एक ऐसा मंदिर जहां विराजमान है यमराज, यहां हर दिन सैलानियों की लगती हैं भीड़

देश के ये प्रसिद्ध स्थान हैं, जहां पर भगवान विष्णु ने दर्शन दिए थे। इसके बाद से ये सभी स्थान प्रसिद्ध पूजा स्थल में जाने जाते हैं। यहां पर अलग-अलग रूपों में भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Social media, Herzindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।