herzindagi
 countrie where are hindu gods worshipped

दुनिया के 3 ऐसे देश जहां हिंदू भगवानों की होती है पूजा, तीसरा नाम है बेहद खास

थाईलेंड में रामायण को रामकियन (Ramakien)  कहा जाता है। यहां बच्चों को स्कूलों में भी रामायण पढ़ाया जाता है। इसके साथ ही इंडोनेशिया में रामायण को 'काकाविन रामायण' के नाम से लोग जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2023-10-11, 10:33 IST

ऐसे कई देश हैं, जहां हिन्दू देवी देवताओं की पूजा की जाती है,  लेकिन आपको एक बात जानकर हैरानी होगी कि यहां हिन्दू देवी देवताओं के नाम भारत से बिल्कुल ही अलग है।

जैसे जापान में भी गणेश जी की पूजा होती है, लेकिन यहां बप्पा को लोग किंगीतेन (Kangiten) के नाम से बुलाते हैं। इसी तरह शिव जी को लोग दायक कुटेन (Daikokuten) के नाम से पूजते हैं।

जापान

JAPAN where are hindu gods worshipped

कहा जाता है कि यहां लगभग 1000 वर्षों से हिन्दू देवी देवताओं की पूजा की जा रही है। यहां ब्रह्मा, गणेश, गरुड़, वायु और वरुण देवताओं की पूजा होती है। इसके साथ ही जापान में आपको माता सरस्वती जी के भी कई मंदिर देखने को मिल जाएंगे।

जापान के प्रसिद्ध मंदिर टोडायजी (TodaiJi) में आपको कृष्ण जी की भी मूर्ति भी देखने को मिलेगी, जिसमें श्री कृष्ण की झलक दिखती है। वैसे तो टोडायजी जापान में बौद्ध धर्म का एक मंदिर है, एक समय था जब इस मंदिर को 7 महान मंदिरों में से एक माना जाता था।

यहां मंदिर की दीवारों पर आपको एक जगह  भगवान श्री कृष्ण नजर आएंगे, जिसमें वह बांसुरी बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं। (यहां हैं देवी के प्रसिद्ध मंदिर)

जापान में सरस्वती जी को बेंजाइटन (Benzaiten) और कुबेर को बिशामों (Bishamon) के नाम से पूजा जाता है। यहां लोग दायकोकुटेन (महाकाल या शिव) और माता लक्ष्मी को (Kichijoten) के नाम से जानते हैं। 

इसे भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2023: माता का अनोखा मंदिर, यहां फूल-माला नहीं देवी को चढ़ाया जाता है पत्थर

 

थाईलैंड

THAILAND  where are hindu gods worshipped

आज तक लोगों को यही लगता था कि गणेश जी केवल भारत में ही पूजे जाते हैं, तो उनकी सबसे बड़ी मूर्ति भी भारत में ही होगी। लेकिन ऐसा नहीं है, क्योंकि  गणेश जी की सबसे बड़ी मूर्ति थाइलेंड के ख्लॉन्ग ख्वेन शहर (khlong khwang) में बनी हुई है।

आपको जानकार हैरानी होगी की बप्पा की इतनी बड़ी मूर्ति दुनिया में और कहीं नहीं बनी है, भारत में भी नहीं। इस मूर्ति को साल 2012 में बनवाया गया था, जिसकी ऊंचाई 39 मीटर है यह किसी पत्थर से नहीं बल्कि कांसे से बनाई गई है। 

यह विडियो भी देखें

थाईलैंड में लोग गणेश जी को फ्रा फिकानेट या फ्रा फिकानेसुआन के नाम से पूजते हैं। यहां उन्हें भाग्य और सफलता के देवता और बाधाओं को दूर करने वाले के रूप में पूजा जाता है।

इस मूर्ति को बनाने में करीब 4 साल का समय लगा था, ये मूर्ति साल 2008 में बनना शुरू हुई थी जिस पर साल 2012 में काम समाप्त हुआ। थाईलैंड में ये मूर्ति गणेश इंटरनेशनल पार्क (Ganesh International Park) बनाई गई है। (वैष्णो देवी माता की रहस्यमयी कहानियां)

इसे भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2023: नेपाल में स्थित है मां दुर्गा के तीन शक्तिपीठ, यहां नवरात्रि में लगता है खास मेला

 

इंडोनेशिया

INDONESIA where are hindu gods worshipped

आपको यह बात जानकर भी हैरानी होगी कि  इंडोनेशिया  नोट पर हिन्दू देवता की तस्वीर हैं। यह बात तो आप भी जानते होंगे कि देश सबसे ज्यादा इस्लामिक धर्म को मानता है, यहां मुस्लिम धर्म को मानने वाले लोगों की आबादी भी ज्यादा है, लेकिन फिर भी यहां नोट पर हिन्दू देवता की तस्वीर देखी जा सकती है। यहां के 20 हजार के नोट पर आप बप्पा की तस्वीर देख सकते हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। 

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Instagram/Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।