10 मिनट में झटपट बनाएं ये टेस्टी ब्रेकफास्ट, स्वाद और सेहत दोनों के लिए है अच्छा

कई बार हमें लगता है कि स्वादिष्ट नाश्ता बनाने के लिए काफी समय चाहिए, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है। कुछ ऐसी आसान रेसिपी भी हैं, जिन्हें आप सुबह की जल्दबाजी में आराम से बनाकर खा सकती हैं।
Updated:- 2026-08-15, 20:08 IST
10 minutes breakfast ideas quick and instant food options

10 मिनट में झटपट बनने वाले ब्रेकफास्ट में ज्यादा सामग्री और ज्यादा पकाने की भी जरूरत नहीं होती। बस थोड़ी सी तैयारी और सही तरीका पता हो तो कम समय में भी नाश्ता तैयार हो सकता है। वर्किंग लोगों के लिए ऐसे नाश्ते काफी काम के होते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि सुबह जल्दी ऑफिस जाना हो तो 10 मिनट में बनने वाली रेसिपी आपका काफी समय बचा सकती है। अगर आप भी रोज सुबह यही सोचकर परेशान रहते हैं कि आज नाश्ते में क्या बनाएं, तो यहां से ब्रेकफास्ट आइडिया ले सकती हैं।

ब्रेड पोहा बनाएं

अगर सुबह का नाश्ता टेस्टी और यूनिक करना है, तो ब्रेड पोहा बेस्ट हो सकता है। इसमें आपको ज्यादा सामग्री की भी जरूरत नहीं होती। बस हाथों से ब्रेड को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें। इसके बाद जिस तरह से पोहा तैयार किया जाता है, ठीक उसी तरह प्याज-टमाटर पकाने के बाद इसमें ब्रेड डालकर 2 मिनट के लिए पका लें। ध्यान रखें कि सब्जियों को बहुत ज्यादा नहीं पकाना है।

  • सामग्री - ब्रेड स्लाइस, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, तेल, राई, हल्दी, नींबू का रस, बारीक कटा हरा धनिया, नमक स्वादानुसार।ॉ

bread-poha-recipe

दूध और ओट्स

सुबह टाइम कम है, तो दूध और ओट्स सबसे आसान नाश्ता है। इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होगी और गैस पर पकाने से ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। आप इसमें केला, सेब, किशमिश या अपने पसंद के अनुसार चीजें डाल सकती हैं।

  • सामग्री- ओट्स, दूध, केला, शहद और थोड़े ड्राई फ्रूट्स। इसे पकाने के लिए आपको गैस पर लगभग 4 से 5 मिनट के लिए दूध और ओट्स को रखना है।

इसे भी पढ़ें- Bhindi Cutting Tip: गलत तरीके से काटी गई भिंडी कर सकती है स्वाद खराब, जानें सही तरीका

10 minute breakfast ideas

पीनट बटर ब्रेड

पीनट बटर और ब्रेड का नाश्ता झटपट तैयार हो जाता है। इसमें न सब्जियां काटने की जरूरत है और न ही लंबी कुकिंग करनी पड़ती है। आप इसे चलते-फिरते भी खा सकती हैं। ज्यादातर लोग ब्रेड गर्म करके इसमें पीनट बटर लगा कर खाते हैं। आप भी ऐसा कर सकती हैं। बटर के सात केला लगाकर भी खाया जा सकता है।

  • सामग्री- ब्रेड स्लाइस, पीनट बटर और केला।

यह भी पढ़ें- इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहे हैं भिंडी चिप्स, जानें बनाने के 3 तरीके

 

breakfast for working professionals

वेज सैंडविच

इसे बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगने वाला। ऐसा इसलिए, क्योंकि आप सब्जियों को चॉपर में डालकर काट सकती हैं। अगर चॉपर नहीं है, तो आप इसे मिक्सी में हल्का पीस दें। इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और आप इसे टोस्ट करके या बिना टोस्ट किए भी खा सकती हैं।

  • सामग्री- ब्रेड, खीरा, टमाटर, प्याज, शिमला मिर्च, हरी चटनी, मक्खन और चाट मसाला।

simple veg sandwich recipes

ब्रेड और ऑमलेट

अगर नाश्ते में हैवी खाने का शौक है, तो आप ब्रेड ऑमलेट भी खा सकती हैं। ब्रेड और ऑमलेट सुबह के लिए सबसे आसान कॉम्बिनेशन में से एक है। इसे पकाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता, इसलिए हर कोई इसे आसानी से बना सकता है।

  • सामग्री- 2 अंडे, 2 ब्रेड स्लाइस, प्याज, हरी मिर्च, नमक, काली मिर्च और थोड़ा तेल।

bread poha recipe at home

पापड़, चाय और पीनट

अगर सुबह के नाश्ते मे ज्यादा हैवी नहीं खाना चाहती हैं और हर दिन चाय पीने की आदत हैं, तो चाय के साथ आप पापड़ और पीनट ले सकती हैं। इसमें आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं होगी। ऐसा इसलिए, क्योंकि पापड़ तलने में ज्यादा समय नहीं लगता।

  • सामग्री- पापड़, दूध, पीनट, चीनी और चायपत्ती।

quick breakfast recipes

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।