कुछ खास है महाबलेश्वर की बारिश, यहां घूमने जाएं तो इन जगहों को देखना न भूलें

महाबलेश्वर इन दिनों चर्चा में है। वो दुनिया की सबसे ज्यादा बारिश वाली जगह बन सकता है। दरअसल, पिछले 8 दिनों से महाबलेश्वर में 250 mm बारिश रोज़ हो रही है। जुलाई 1861 को चेरापूंजी की खासी हिल्स में 9300mm बारिश एक महीने में हुई थी। जुलाई 1861 तक यहां 26,461mm बारिश हो चुकी थी और इस कारण ये गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया था। उसके बाद चेरापूंजी से 20 किलोमीटर दूर Mawsynram गांव दुनिया में सबसे ज्यादा बारिश वाली जगह बन गई।
अब बारिश का ट्रेंड एक नए कैंडिडेट यानी महाबलेश्वर को दुनिया की सबसे ज्यादा बारिश वाली जगह बना सकता है। 1 जून 2019 से लेकर अभी तक महाबलेश्वर में 5486mm बारिश हुई है और चेरापूंजी में इससे कम 5,346mm बारिश। यानी कुल मिलाकर मॉनसून का असली मजा महाबलेश्वर में लिया जा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- इंडिया की इन मोस्ट रोमांटिक प्लेस में एक बार घूमकर आएं जरूर
अगर आप महाबलेश्वर में जाने का सोच रही हैं या कोई जानने वाला यहां जाने के बारे में सोच रहा है तो ये 6 जगह देखना न भूलें-
1. एलिफेंट हेड प्वाइंट-
ये पहाड़ी कुछ ऐसी लगती है जैसे हाथी का सिर और इसीलिए इसका नाम ऐसा रखा गया है। ये सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहता है। यहां आकर सह्याद्री पर्वत श्रंखला देखी जा सकती है। बारिश के सीजन में तो इस टूरिस्ट स्पॉट की खूबसूरती अनोखी होती है। यहां आपको कई टूरिस्ट मिलेंगे, लेकिन जगह इतनी खूबसूरत है कि यहां अन्य लोगों को भूल जाएंगे और सिर्फ प्रकृति का आनंद लेंगे। इसे बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट कहा जा सकता है।
2. महाबलेश्वर मंदिर-
ये मंदिर मुख्य शहर से थोड़ा बाहर जाकर है। इसके लिए 6 किलोमीटर आगे जाना होगा। ये मंदिर 16वीं सदी में बना था और ये नॉर्थ इंडियन नहीं बल्कि साउथ इंडियन स्टाइल में बनाया गया है। महाबलेश्वर के इस मंदिर से कई पौराणिक कथाएं जुड़ी हुई हैं। हर साल यहां लाखों श्रद्धालु आते हैं और यहां त्रिषूल, रूद्राक्ष, डमरू आदि के साथ 300 साल पुराना एक बिस्तर भी है।

3. चिन्नामन झरना-
ये झरना महाबलेश्वर से करीब 2.5 किलोमीटर दूर है। इस झरने का नाम चिन्नामन इसलिए रखा गया क्योंकि कहानी के अनुसार इसके आस-पास के बाग चीनियों द्वारा हड़प लिए गए थे। इस झरने के पास जाना तो मानसून में संभव नहीं है, लेकिन दूर से इसकी खूबसूरती देखी जा सकती है।

4. वीना तालाब-
महाबलेश्वर के सबसे चर्चित टूरिस्ट स्पॉट में से एक है ये तालाब। यहां लोग बोटिंग का मजा ले सकते हैं। इसे 1942 में अप्पा साहिब महाराज द्वारा बनाया गया था। ये तालाब 7-8 किलोमीटर चौड़ा है और आस-पास काफी हरियाली देखने को मिल सकती है। बच्चों के लिए भी यहां कई एक्टिविटी प्लान की जा सकती है। ये बेहतरीन पिकनिक स्पॉट बन सकता है।

5. अर्थर्स सीट-
महाबलेश्वर की सबसे चर्चित जगहों में से एक Arthur's seat भी है। इसे मढी महल भी कहा जाता है। ये महाबलेश्वर मुख्य बाज़ार से करीब 13 किलोमीटर दूर है। यहां के लिए एक गेम फेमस है। अगर आप कोई हल्की चीज़ यहां से नीचे फेकेंगे तो कई बार हवा का दबाव इतना होता है कि वो नीचे नहीं गिरती बल्कि हवा में तैरती हुई सी नजर आती है।

इसे जरूर पढ़ें- Travel Tips: इन 5 खूबसूरत राजस्थानी हवेली होटल में जाना आपको भी आएगा पसंद
6. बैबिंगटन प्वाइंट-
ये एक और बहुत लोकप्रिय स्पॉट है। यहां थोड़ा एकांत मिल सकता है। यहां से वादियों को देखना एक अलग ही अनुभव होगा। ये समुद्र तल से 1294 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। ऊपर चढ़ाई के लिए घुड़सवारी की जा सकती है। या फिर ट्रेकिंग करके भी जा सकते हैं। यहां पर बहुत ज्यादा टूरिस्ट नहीं मिलेंगे, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि ये जगह खूबसूरती में किसी से कम है।
महाबलेश्वर को बेस्ट वीकएंड ट्रिप डेस्टिनेशन भी माना जा सकता है। ये खूबसूरत हिल स्टेशन बारिश में और भी ज्यादा मनमोहक हो जाता है और इसलिए इसे अपनी ट्रैवल लिस्ट में डालना न भूलें।
स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन के अवसर पर HerZindagi महिलाओं के लिए एक exclusive वर्कशॉप प्रस्तुत कर रहा है। हमारे #BandhanNahiAzaadi अभियान का हिस्सा बनने के लिए आज ही फ्री रजिस्ट्रेशन करें। सभी प्रतिभागियों को मिलेगा आकर्षक इनाम।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।