भारत में एक शहर ऐसा भी, जिसे कहा जाता है 'London Of India', जानें इसकी खासियत

भारत में एक शहर ऐसा भी है, जिसे लंदन ऑफ इंडिया कहा जाता है। जानिए क्यों कोलकाता को मिला ये नाम, क्या है इसकी खासियत और घूमने की बेस्ट जगहें?
Updated:- 2026-11-16, 07:00 IST
Kolkata London Of India

भारत में कुछ शहर खाने के लिए फेमस हैं तो कुछ अपने इतिहास के लिए। परंतु पूर्वी भारत में एक ऐसा शहर है, जहां आज भी अंग्रेजों के जमाने की बड़ी-बड़ी इमारतें, पुरानी किताबों की दुकानें और भीड़-भाड़ वाले बाजार खड़े हैं। इस शहर को देखकर आज भी ऐसा लगता है, जैसे समय वहीं रुक गया हो। इसकी पुरानी गलियां, बड़े-बड़े गुंबद वाली इमारतें और नदी का किनारा इसे बाकी शहरों से अलग बनाते हैं। इसी वजह से इसे लंदन ऑफ इंडिया कहा जाता है।

किस शहर को कहते हैं लंदन ऑफ इंडिया?

लंदन ऑफ इंडिया कोलकाता को कहा जाता है। कोलकाता को कई नामों से जाना जाता है, लेकिन ये नाम सबसे खास है। पहले इस शहर को कलकत्ता कहा जाता था। 1911 तक ये ब्रिटिश इंडिया की राजधानी रहा। अंग्रेजों के लंबे शासन की वजह से यहां बहुत सी ऐतिहासिक इमारतें बनीं, जो आज भी शहर की पहचान हैं। इन्हीं इमारतों की वजह से कोलकाता को लंदन ऑफ इंडिया का नाम मिला।

कोलकाता को क्यों मिला ये नाम?

कोलकाता की सड़कों पर चलते हुए लंदन जैसी फीलिंग आती है। यहां की कई इमारतें लंदन की पुरानी इमारतों जैसी ही दिखती हैं। बड़े-बड़े खंभे, ऊंचे गुंबद, चौड़ी सड़कें और पुराने चर्च, सब कुछ अंग्रेजों के जमाने की याद दिलाते हैं। आज भी कोलकाता के कई इलाकों में वो पुराना अंदाज वैसा ही है। इसीलिए लोग इसे लंदन ऑफ इंडिया कहते हैं।

1. विक्टोरिया मेमोरियल

कोलकाता की सबसे फेमस जगह विक्टोरिया मेमोरियल है। इसे क्वीन विक्टोरिया की याद में बनाया गया था। अंदर म्यूजियम है, जिसमें पुरानी चीजें, पेंटिंग और इतिहास से जुड़ी कई चीजें रखी हैं। बाहर बड़े-बड़े गार्डन हैं, जहां आराम से टहला जा सकता है। शाम के समय यहां की लाइटिंग बहुत सुंदर लगती है।

1 - 2026-11-13T132753.681

Photo Credit: Magnific

2. सेंट पॉल कैथेड्रल

विक्टोरिया मेमोरियल के पास ही सेंट पॉल कैथेड्रल है। ये कोलकाता के सबसे पुराने और फेमस चर्च में से एक है। इसकी गोथिक स्टाइल की बनावट और रंग-बिरंगी कांच की खिड़कियां देखने वालों को बहुत पसंद आती हैं। 19वीं सदी में बनी ये इमारत आज भी शहर के इतिहास का अहम हिस्सा है।

2 - 2026-11-13T132755.072

Photo Credit: Magnific

3. हावड़ा ब्रिज

हावड़ा ब्रिज कोलकाता की सबसे बड़ी पहचान है। ये ब्रिज हुगली नदी के ऊपर बना है और कोलकाता को हावड़ा से जोड़ता है। नदी के किनारे टहलते हुए इस ब्रिज का नजारा सबसे अच्छा दिखता है। सुबह और शाम के समय यहां भीड़ रहती है, लेकिन नजारा देखने लायक होता है।

3 (86)

Photo Credit: Magnific

4. जनरल पोस्ट ऑफिस (GPO)

बीबीडी बाग इलाके में बना जनरल पोस्ट ऑफिस भी देखने लायक है। इसका बड़ा गुंबद और पुरानी डिजाइन इसे बाकी इमारतों से अलग बनाती है। खास बात ये है कि ये सिर्फ देखने की जगह नहीं है। ये आज भी एक चालू पोस्ट ऑफिस है, जहां रोज काम होता है। इतिहास और आज का समय यहां एक साथ दिखता है।

कोलकाता की गलियों में क्या है खास?

कोलकाता सिर्फ इमारतों का शहर नहीं है। पार्क स्ट्रीट अपने रेस्टोरेंट और पुरानी जगहों के लिए फेमस है। यहां खाने-पीने के शौकीन लोगों को बहुत कुछ मिल जाता है। कॉलेज स्ट्रीट किताबों के शौकीन लोगों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां लाइन से किताबों की दुकानें लगी हैं, जहां पुरानी से पुरानी किताब भी मिल जाती है।

यह भी पढ़ें- न बैंक में लोन की जरूरत, न कोई गरीब! जानिए भारत का कौन सा गांव कहलाता है 'करोड़पतियों का गांव'?

वहीं, कोलकाता जाएं और काठी रोल और रसगुल्ला न खाएं, ऐसा हो ही नहीं सकता है। ये दोनों चीजें यहां की पहचान हैं। अगर दुर्गा पूजा के समय कोलकाता जाना हो, तो पूरा शहर दुल्हन की तरह सजा हुआ दिखता है। ये यहां का सबसे बड़ा त्योहार है।

4 (17)

Photo Credit: Pinterest (Shreya)

कोलकाता कैसे पहुंचें?

कोलकाता हवाई जहाज और ट्रेन से भारत के ज्यादातर बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है। शहर के अंदर घूमने के लिए टॉय ट्रेन, मेट्रो, टैक्सी और कैब आसानी से मिल जाती हैं। एक दिन की सैर में विक्टोरिया मेमोरियल और सेंट पॉल कैथेड्रल को देखा जा सकता है। इसके बाद बीबीडी बाग और हुगली नदी के किनारे टहलना अच्छा रहता है। कोलकाता को सिर्फ इतिहास के लिए नहीं जाना जाता है। इसके बाजार, खाना और कल्चर भी उतने ही खास हैं। पुरानी इमारतें देखने के बाद भी यहां घूमने के लिए बहुत कुछ बचा रहता है।

यह भी पढ़ें- IRCTC Tirupati Tour: सिर्फ 10 हजार रुपये में करें तिरुपति बालाजी के दर्शन, जानिए 4 दिनों के इस टूर पैकेज की पूरी डिटेल

कोलकाता को यूं ही लंदन ऑफ इंडिया नहीं कहा जाता है। जो लोग इतिहास, खाना और किताबों के शौकीन हैं, उनके लिए कोलकाता एक परफेक्ट जगह है। एक बार कोलकाता घूमने के बाद ये शहर हमेशा याद रह जाता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

FAQ
क्या कोलकाता में सिर्फ पुरानी इमारतें ही देखने लायक हैं?
नहीं, कोलकाता में पुरानी इमारतों के अलावा भी बहुत कुछ है। यहां का स्ट्रीट फूड, मेट्रो की सैर, हुगली नदी पर नाव की सवारी और लोकल बाजार भी बहुत फेमस हैं। कई लोग तो सिर्फ खाने और किताबों के लिए ही कोलकाता जाते हैं।
कोलकाता घूमने के लिए सबसे अच्छा मौसम कौन सा है?
कोलकाता घूमने के लिए अक्टूबर से फरवरी तक का समय सबसे अच्छा माना जाता है। इस समय मौसम ठंडा रहता है और घूमने में थकान नहीं होती है। दुर्गा पूजा के समय भीड़ ज्यादा होती है, इसलिए पहले से होटल बुक करना सही रहता है।
क्या हावड़ा ब्रिज पर पैदल घूमा जा सकता है?
हां, हावड़ा ब्रिज पर पैदल घूमा जा सकता है। पैदल चलने पर नदी और शहर का नजारा बहुत अच्छा दिखता है। सुबह जल्दी या शाम के समय यहां जाना सबसे अच्छा रहता है, क्योंकि दोपहर में धूप और भीड़ ज्यादा होती है। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।