Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:14 PM IST

Best New Year Places: सर्दियों में घूमने के लिए अच्छी हैं वायनाड की ये 3 जगहें, इस बार यहां मनाएं नए साल का जश्न

केरल की प्रकृति की गोद में बसे वायनाड की सुंदरता को देखने के बाद आप हर सर्दियों में यहां जाने का प्लान बनाएंगे। वायनाड प्राकृतिक सुंदरता, पर्वत श्रृंखलाओं, झरनों और साहसिक खेलों बेस्ट जगह है। यह आपके नए साल के ट्रिप को यादगार बना देगा।
Updated:- 2024-12-19, 18:05 IST
wayanad top 3 best places to visit for new year 2025 celebration

नए साल पर क्यों जाना हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड, जब आपको वायनाड में देखने को मिल जाएगी हसीन वादियां। सर्दियों में लोगों को पहाड़ी जगह पर घूमना अच्छा लगता है, लेकिन ज्यादा भीड़ होने की वजह से वह प्रकृति की खूबसूरती का मजा नहीं उठा पाते। अगर आप इसके पहले नए साल का जश्न हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसी जगहों पर मना चुके हैं, तो इस बार केरल के प्रमुख पर्यटन स्थल वायनाड जाने का प्लान बना लें। चाय के बागानों से घिरी इस जगह पर कई तरह की स्वादिष्ट चाय का स्वाद आप ले सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप नए साल पर घूमने चले जाएं।

चेम्ब्रा पीक

wayanad top 3 best places to visit for new year 2025 celebration1

अगर वायनाड घूमने गए हैं और आपको अच्छी जगहों का पता लगाना है, तो चेम्ब्रा पीक जाने का प्लान बना लें। कलपेट्टा से आठ किलोमीटर दूर, मैप्पडी शहर के पास यह जगह स्थित है। यह ऊंचाई पर स्थित है, इसलिए सर्दियों में यहां का मौसम बहुत ज्यादा सुहाना लगता है। यह स्थान ट्रैकिंग के लिए बेस्ट है। समुद्र तल से 2,100 मीटर की ऊंचाई पर होने के कारण, लोगों को नए साल पर कुछ अलग करने का मौका मिल जाता है। ध्यान रखें कि यहां जाते समय अपने साथ -आरामदायक जूते पहनें और पानी की बोतल, स्नैक्स आदि साथ रखें।

इसे भी पढ़ें- Wayanad में परिवार के साथ घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगह, यहां होटल भी मिलते हैं सस्ते

कुरुवा द्वीप

wayanad top 3 best places to visit for new year 2025 celebration2

नए साल का ट्रिप यादगार बनाने के लिए कुरुवा द्वीप भी अच्छा है। खुलने का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक है। यहां जाने वाले लोगों को समय का ध्यान रखना चाहिए। कोशिश करें कि आप यहां सुबह ही पहुंच जाएं। 950 एकड़ क्षेत्र में फैला यह द्वीप घनी आबादी वाला है, इसलिए सही कपड़े और जूते पहनकर जाएं। सर्दियों के मौसम में यहां ठंड ज्यादा रहती है, इसलिए जरूरी चीजों को साथ लेकर चलें। यह द्वीप शहर की भीड़भाड़ और शोरगुल से दूर है, जिससे यहां का वातावरण शांतिपूर्ण और सुकूनदायक है। यह वायनाड में परिवार के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

इसे भी पढ़ें- वायनाड जाएं तो इन वॉटरफॉल को जरूर देखें

सुचिपारा झरना

wayanad top 3 best places to visit for new year 2025 celebration3

वेल्लारीमाला में स्थित यह झरना, लोगों के लिए सबसे अच्छे पर्यटन स्थल में से एक है। ने हरे जंगल से घिरा यह झरना सेंटिनल रॉक फॉल्स के नाम से जाना जाता है। वायनाड में मैप्पडी से 20 मिनट की ड्राइव से आप इस झरने तक पहुंच जाएंगे। यह झरना 100 से 200 फीट की ऊंचाई से गिरता है। ट्रैकिंग और पर्वतारोहण के लिए यह एक आदर्श स्थान है। यह वायनाड में सबसे सुंदर झरनों में से एक है। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।