शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। लोग शादी की तारीख से लेकर हनीमून के होटल तक की सभी तैयारियां शादी से पहले ही बना लेते हैं। अगर आप भी ऐसी कोई योजना बना रहे हैं, तो आप अपने हनीमून को बेस्ट बना सकते हैं।
क्या हो अगर आप रात में बिस्तर पर सोने जाएं और आपके आस-पास मछलियां चल रही हो। आप मछलियों को तैरते हुए सोते हुए देख सकते हैं। यह बिल्कुल सपने जैसा लग रहा है ना, लेकिन आप इस सपने को सच कर सकते हैं।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप अपनी पत्नी के साथ ऐसे पानी वाले होटल में कहां रह पाएंगे।
अटलांटिस, द पाम, दुबई

अटलांटिस वास्तव में एक सपने के सच होने जैसा है। यह दुनिया का सबसे स्टाइलिश अंडरवाटर होटल माना जाता है। यहां से आप नीले पानी का बिल्कुल साफ नजारा देख सकते हैं।(बेस्ट हिल स्टेशन)
यहां होटल के साथ-साथ Ossiano अंडरवर्ल्ड नाम से एक पानी के नीचे रेस्तरां भी है, यहां आप अपनी पत्नी के साथ रोमांटिक भोजन का अनुभव कर सकते हैं। यहां एक रात ठहरने का खर्चा लगभग 60 से 70 हजार के बीच है।
इसे भी पढ़ें- जनवरी के मौसम में हनीमून डेस्टिनेशन के लिए बेस्ट हैं भारत की ये जगहें
कॉनराड मालदीव रंगाली द्वीप होटल, मालदीव (Conrad Maldives Rangali Island Hotel, Maldives)
कॉनराड मालदीव्स रंगाली आइलैंड होटल में आप दोनों एक शानदार आकर्षक नजारे का अहसास ले सकता हैं। यहां रहकर आपको लगेगा जैसे आप मछलियों के साथ चल रहे हैं।(ठंड के मौसम में यहां घूमने का बनाएं प्लान)
यहां मास्टर बेडरूम में 180 डिग्री घुमावदार बनाया गया है। कमरों में बाथरूम में फर्श से छत तक खिड़कियां हैं, साथ ही सुरंग देखने वाला थिएटर भी है। इसके लिए भी आपको 80,000 से 1 लाख रुपये एक रात के देने होंगे।
इसे भी पढ़ें-Honeymoon Destinations: भारत में मात्र 30 हजार में ऐसे करें हनीमून ट्रिप प्लान, पत्नी को भी आ जाएगा पसंद
रिसॉर्ट्स वर्ल्ड सेंटोसा, सिंगापुर (Resorts World Sentosa, Singapore)
सिंगापुर में स्थित यह होटल 40,000 से अधिक मछलियों से भरे विशाल एक्वेरियम में डूबा हुआ रिज़ॉर्ट है। 5 स्टार होटल, विशाल खिड़कियों से लेकर, यहां आपके पास वह सब कुछ होगा जो आप डीलक्स की कल्पना करते समय सोच सकते हैं।
यहां आप अपने पति के साथ पूरा दिन मछलियों, शार्क और स्टिंगरे के झुंडों को तैरते हुए देखने में बिता सकते हैं।
इसके सिवा शिमाओ वंडरलैंड इंटरकांटिनेंटल, चीन - इको फ्रेंडली स्टे और पोसीडॉन अंडरसी रिसॉर्ट्स, फिजी भी हनीमून बिताने के लिए शानदार जगह है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों