ठंड के मौसम में पहाड़ों पर घूमने का होता है अलग मजा, आप भी जरूर बनाएं यहां जाने का प्लान

अगर किसी को भारत की असली खूबसूरती देखनी हो, तो हर कोई हिल स्टेशन का नाम सबसे पहले लेता है। यहां के खूबसूरत मैदान, दिल को छूने वाले दृश्य और प्राकृतिक सुंदरता आपका मन मोह लेगी। भारत में कई बेहतरीन हिल स्टेशन हैं, जहां लाखों की संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको भारत के कुछ ऐसे हिल स्टेशन के बारे में बताने वाले हैं, जहां जाने के बाद आप विदेश जाने का सपना छोड़ देंगे। क्योंकि यहां की खूबसूरत वाकई आपके दिल को जीत लेगी।
मुन्नार (Munnar Travel Plan)

केरल का मुन्नार शहर वैसे तो अपने चाय बागानों के लिए जाना जाता है, लेकिन अगर आप प्राकृतिक प्रेमी है, तो इससे बेस्ट जगह आपके लिए नहीं हो सकती।
यहां आने के बाद आपको ऐसा लगेगा, माने स्वर्ग धरती पर उतर आया है। अगर आपको किसी शांत हिल स्टेशन पर जाकर वक्त गुजारना है, तो यह बेस्ट जगह है। (तिमारपुर झील का नजारा)
इसे भी पढ़ें- दिल्ली के आसपास स्थित इन शानदार ऑफबीट हिल स्टेशन को बनाएं ट्रैवल पॉइंट
कैसे पहुंच सकते हैं?
- अगर आप फ्लाइट के जरिए यहां आने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा तक टिकट लेनी होगी।
- यह हवाई अड्डा मुन्नार से लगभगव 110 किमी पर स्थित है। इसके सिवा यहां एक और हवाई अड्डा है, जिसका नाम मदुरै अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है। यह मुन्नार से 164 किमी की दूरी पर स्थित है।
- अगर आप ट्रेन से आने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको अलुवा रेलवे स्टेशन तक के लिए टिकट लेना होगा।
- इसके सिवा आप एर्नाकुलम जंक्शन और मदुरै जंक्शन के लिए भी टिकट ले सकते हैं।
- यहां से मुन्नार तक जाने के लिए आपको आसानी से टेक्सी सेवाएं मिल जाएगी।
- यहां ट्रैवल का पूरा खर्चा दो लोगों के लिए 20 से 25 हजार लगता है।
इसे भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा से 300 किमी पर मौजूद इन बेहतरीन हिल स्टेशन्स को आप भी करें एक्सप्लोर
ऊटी

अगर आप प्रकृति का सबसे सुंदर नजारा देखना चाहते हैं, तो आपको ऊटी जाना चाहिए। धुंध भरी पहाड़ियां, हरे कालीन वाले चाय के बागान, घास के बड़े-बड़े मैदान, ताज़ी हवाएं और सबसे बढ़कर ऊटी का सुखद वातावरण यह सब देखने के लिए आपको एक बार ऊटी अवश्य जाना चाहिए। ऊटी में वह सब कुछ है जो आपको देखने, खाने और आनंद के लिए चाहिए। (खूबसूरत हिल स्टेशन)
- खर्चा- यहां रहने के लिए आपको एक रात रुकने का किराया 1000 से 1500 रुपये में हो जाएगा।
- साथ ही दो लोगों के लिए यहां का 3 दिन का ट्रैवल प्लान आपको 15000 से 20 हजार रुपये में आसानी से हो जाएगा।
- कैसे पहुंचे - अगर आप फ्लाइट के जरि यहां जाने का प्लान बना रहे हैं, तो कोयम्बटूर एयरपोर्ट आपको सबसे पास 85 किलोमीटर दूर पर पड़ेगा। यहां से आप 3 घंटे में ऊटी पहुंच जाएंगे।
- इसके सिवा अगर आप ट्रेन से यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो आप मेट्टूपलयम ऊटी तक के लिए टिकट ले सकते हैं। यह ऊटी से 40 किलोमीटर दूर स्थित है।
इसके सिवा अगर आपको पहाड़ों का नजारा देखने के लिए कोई और विक्लप चाहते हैं, तो आप महाराष्ट्र के लोनावला और वेस्ट बंगाल में दार्जिलिंग का नजारा देख सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।