Top summer vacation destinations in North East India: गर्मी के मौसम में घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर या लेह लद्दाख का ही जिक्र करते हैं।
यह सच है कि ये प्रदेश गर्मियों में घूमने के लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन माने जाते हैं, लेकिन हम और आप अक्सर नॉर्थ ईस्ट इंडिया को भूल जाते हैं। नॉर्थ ईस्ट इंडिया देश का एक हिस्सा है, जहां की खूबसूरती और ठंडी हवाएं लाखों पर्यटकों को मोहित कर सकती हैं।
नॉर्थ ईस्ट इंडिया देश का एक ऐसा हिस्सा है, जहां यादगार तरीके से गर्मियों की छुट्टियों को सेलिब्रेट किया जा सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको नॉर्थ ईस्ट इंडिया की कुछ टॉप डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप परिवार के साथ गर्मी की छुट्टियां मनाने पहुंच सकते हैं।
गर्मी की छुट्टियों में नॉर्थ ईस्ट इंडिया में घूमने की बात होती है, तो सबसे पहले पेलिंग का नाम जरूर शामिल रहता है। सिक्किम की हसीन वादियों में मौजूद यह शहर खूबसूरती के साथ-साथ ठंडी हवाओं के लिए खूब लोकप्रिय है। यह एक खूबसूरत हिल स्टेशन भी है।
मौ-जून और जुलाई की तपती गर्मी में भी पेलिंग का तापमान 10°C से 25°C के बीच रहता है। पेलिंग में आप कंचनजंगा वॉटरफॉल, पेमा यांग्त्से मठ, सिंगशोर ब्रिज और कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। पेलिंग में आप एडवेंचर एक्टिविटीज का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में हिमाचल प्रदेश का यह गांव नहीं घूमा तो फिर आपने अभी तक कुछ नहीं देखा
समुद्र तल से करीब 4 हजार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद शिलांग नॉर्थ ईस्ट इंडिया की सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय जगहों में से एक है। इस जगह की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि इसे उत्तर पूर्व का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। इसे कई लोग पूर्व में झीलों की नगरी के नाम से भी जानते हैं।
यह विडियो भी देखें
शिलांग की खूबसूरती और मौसम सैलानियों को खूब आकर्षित करता है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल और झील-झरने शिलांग की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं।
शिलांग की हरियाली को सैलानियों को खूब आकर्षित करती है। यहां आप शिलांग पीक, लेडी हैदरी पार्क, कैलांग रॉक, वार्डस झील और मीठा झरना जैसी शानदार जगहों को परिवार के साथ एक्सप्लोर कर सकते हैं।
तवांग अरुणाचल प्रदेश में स्थित वो स्थान है, जहां लगभग हर भारतीय घूमना चाहेगा। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल और झील-झरनों के बीच में मौजूद यह शहर किसी हसीन जन्नत से कम नहीं है। तवांग की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि इसे कई लोग नॉर्थ ईस्ट का जन्नत मानते हैं।
तवांग को प्रकृति ने अपनी खूबसूरती से जी भर के नवाजा है। मई, जून और जुलाई की तपती गर्मी में भी यहां का मौसम एकदम सुहावना रहता है। यहां एशिया का सबसे बड़ा बौद्ध मठ भी मौजूद है। तवांग में आप तवांग युद्ध स्मारक, गोरिचेन पीक, पीटी त्सो झील, जसवंत गढ़ और ताकत्संग जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
गर्मी, सर्दी या बरसात हो, किसी भी मौसम में गंगटोक घूमने का एक अलग हीमजा होता है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल, क्रिस्टल सी बहती नदियां और झील-झरने गंगटोक की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। यह एक टॉप हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में भी फेमस है।
गंगटोक अपनी खूबसूरती के साथ-साथ एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए भी जाना जाता है। यहां आप ट्रेकिंग के अलावा हाईकिंग भी कर सकते हैं। गंगटोक में आप भारत चीन सीमा, ताशी व्यू पॉइंट, हनुमान टोक और हिमालयन जूलॉजिकल पार्क जैसी शानदार जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या आप भारत के फर्स्ट फ्रेंच कॉलोनी में घूमने पसंद करेंगे? जल्दी से प्लान बनाएं
गर्मियों के मौसम में नॉर्थ ईस्ट इंडिया की अन्य कई शानदार और टॉप डेस्टिनेशन को एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे- मेघालय में चेरापूंजी, सिक्किम में नाथू ला पास, पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग, असम में माजुली द्वीप और नागालैंड में आप ज़ुकोऊ घाटी जैसी शानदार और ठंडी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-@highontravell, yay_burcu_20
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।