Top Romantic Places To Visit With Partner: सितंबर साल का एक ऐसा महीना होता है, जिसे काफी रोमांटिक महीना माना जाता है, क्योंकि सितंबर के महीने में बारिश ही खत्म होने वाली होती है और हर तरह मौसम सुहावना भी होता जाता है।
बारिश खत्म होते और मौसम सुहावना होते ही कई कपल्स घूमने का प्लान बनाने लगते हैं। जब कपल्स साथ में घूमने का प्लान बनाते हैं, तो कई कपल्स रोमांटिक और हसीन जगहों की तलाश करते हैं, जहां शानदार तरीके से क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकें।
इस आर्टिकल में हम आपको देश की कुछ ऐसी हसीन और रोमांटिक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप सितंबर के महीने में पार्टनर के साथ रोमांटिक और यादगार पल बिता सकते हैं।
बेताब घाटी (Betaab Ghati)
अगर आप धरती का स्वर्ग यानी जम्मू कश्मीर में सितंबर के महीने में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर आपको बेताब घाटी पहुंच जाना चाहिए। इस खूबसूरत घाटी को जम्मू कश्मीर का छिपा हुआ खजाना माना जाता है।
ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घास के मैदान, झील-झरने और नदियों के बीच में मौजूद यह घाटी आपके प्यार में चार चांद लगा सकती है। सितंबर के महीने में यहां आपको चारों तरफ हरियाली ही हरियाली दिखाई देगी। मनमोहक पहाड़ों के बीच में पार्टनर के साथ यादगार पल बिता सकते हैं। इस घाटी में आप यादगार तस्वीरों को भी कैद कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:15 August: स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली-एनसीआर के पास स्थित इन ऐतिहासिक जगहों को बनाएं डेस्टिनेशन पॉइंट
माथेरान (Matheran)
महाराष्ट्र में एक से एक खूबसूरत और हसीन जगहें मौजूद हैं, लेकिन अगर आप पार्टनर के साथ सितंबर के महीने में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर आपको माथेरान पहुंच जाना चाहिए। माथेरान महाराष्ट्र के टॉप रोमांटिक डेस्टिनेशन्स में से एक माना जाता है।
सितंबर के महीने में माथेरान का मौसम एकदम रोमांटिक हो जाता है, जिसे चलते यहां कई कपल्स क्वालिटी टाइम स्पेंड करने पहुंचते हैं। बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और झील-झरनों का नजारा देखकर आप दोनों खुशी से झूम उठेंगे। माथेरान में आप लुइसा पॉइंट, चार्लोट झील, मंकी पॉइंट और पैनोरमा पॉइंट जैसी रोमांटिक जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
बांसवाड़ा (Banswara)
राजस्थान में जब घूमने की बात होती है, तो कई कपल्स सबसे पहले जयपुर, उदयपुर या जैसलमेर ही पहुंचते हैं। यह सच है कि इन जगहों की खूबसूरती कमाल की है, लेकिन इन जगहों पर भीड़ बहुत रहती है, जिसके चलते यहां घूमने का मन नहीं करता है।
अगर आप जयपुर, उदयपुर या जैसलमेर की भीड़-भाड़ से दूर किसी शांत जगह पार्टनर के साथ घूमना चाहते हैं, तो फिर आपको बांसवाड़ा पहुंच जाना चाहिए। बांसवाड़ा को राजस्थान का दार्जिलिंग बोला जाता है। बांसवाड़ा को सौ टापुओं का शहर भी माना जाता है।
सितंबर के महीने में बांसवाड़ा का मौसम एकदम सुहावना रहता है। यहां आप पार्टनर के साथ हैं पल बिता सकते हैं। यहां आप आनंद सागर लेक, रामकुण्ड और माही डैम जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
सरकाघाट (Sarkaghat)
अगर आप सितंबर के महीने में पार्टनर के साथ हिमाचल की हसीन वादियों में रोमांटिक पल बिताना चाहते हैं, तो अब शिमला, धर्मशाला या कुल्लू-मनाली नहीं, बल्कि सरकाघाट की खूबसूरती के बीच पहुंच जाना चाहिए।
सरकाघाट हिमाचल प्रदेश का एक खूबसूरत और रोमांटिक हिल स्टेशन माना जाता है। यहां की हसीन वादियों में आपको एकदम भीड़ नहीं मिलेगी। यहां आप पार्टनर के साथ सुकून के साथ क्वालिटी टाइम पसंद कर सकते हैं। आपको बता दें कि यह खूबसूरत हिमाचल के हमीरपुर से महज 38 किमी की दूरी पर है।
श्रीनगर (Srinagar)
उत्तराखंड की हसीन वादियों में स्थित श्रीनगर किसी हसीन जन्नत से कम नहीं है। उत्तराखंड की यह जगह खूबसूरती के मामले में जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर को भी टक्कर देती है। इसलिए इसे उत्तराखंड का जन्नत माना जाता है।
ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल, घास के मैदान और झील-झरने श्रीनगर की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। यहां आप पार्टनर के शानदार लम्हें बिता सकते हैं। यहां आप पार्टनर के साथ एडवेंचर एक्टिविटी भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:Tamil Nadu Hidden Places: तमिलनाडु की इस खूबसूरत जगह की खासियत जान आप भी घूमने पर मजबूर हो जाएंगे
इन जगहों को भी एक्सप्लोर करें
सितंबर के महीने में आप पार्टनर के साथ देश की अन्य कई जगहों पर घूमने के लिए पहुंच सकते हैं। जैसे-दक्षिण भारत में वायनाड, कूर्ग, गोकर्ण, कोड़िकोड और मुन्नार पहुंच सकते हैं। इसके अलावा, पूर्व भारत में आप जीरो वैली, शिलांग, गंगटोक और दार्जिलिंग पहुंच सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image@shutterstocks,vibrantfootsteps
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों