एशिया की इन खूबसूरत जगहों पर बनाएं नए साल का जश्न, कम बजट में हो जाएगा काम

हर किसी का सपना होता है कि उसे विदेश में नए साल का जश्न मनाने का मौका मिले। लेकिन उनका ये सपना पूरा नहीं हो पाता, क्योंकि उनका इतना बजट नहीं है। विदेश में ट्रैवल करना काफी महंगा, लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे देश के बारे में बताने वाले हैं, जहां आप कम बजट में ट्रैवल का प्लान बना सकते हैं।
ध्यान रखें- अगर आप विदेश में ट्रैवल का प्लान बना रहे हैं, तो आपको वीजा फ्री देशों में जाने का प्लान बनाना चाहिए। हाल ही, में श्रीलंका, केन्या मलेशिया और थाईलैंड ने भारतीयों को देश में वीजा फ्री यात्रा की सुविधा प्रदान की है। यहां आपका वीजा का खर्चा बच जाएगा।
श्रीलंका (Top Cheapest Country For New Year 2024)

नए साल का जश्न मनाने के लिए श्रीलंका से अच्छी जगह और कोई नहीं हो सकती। अगर एक साथ सुंदर और भव्य मंदिर,बीच, पहाड़ और टेस्टी खाने का स्वाद चखना चाहते हैं, तो यहां जाने का प्लान जरूर बनाएं।
- दिल्ली से श्रीलंका फ्लाइट कीमत- प्रति व्यक्ति 8,027 रुपये से 10,000 रुपये तक है। (साल 2024 में घूमने के लिए अच्छी जगह)
- होटल- यहां आपको 3 स्टार होटल्स बुक करना चाहिए, क्योंकि यह आपको सस्ता पड़ेगा। एक रात होटल में स्टे करने के लिए आपको 2000 से 3000 रुपये तक खर्चा करना होगा।
- खाना का खर्चा- यहां आपको खाने का खर्चा भी ज्यादा नहीं आएगा। प्रति व्यक्ति 1000 से 2000 रुपये ही खाने पर भी जाएगी।
- प्रति व्यक्ति खर्चा- 3 रात 4 दिन की ट्रिप आराम से आप 25000 हजार रुपये में पूरी कर सकते हैं।
- ध्यान दें- लोकल ट्रांसपोर्ट का खर्च आपको प्रति दिन का 1000 रुपये तक आएगा।
इसे भी पढ़ें- Year Beginner 2024: इन बेस्ट हिल स्टेशन पर बनाएं नए साल का पहला दिन, पूरा साल बीतेगा शानदार
थाईलैंड

इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर आता है थाईलैंड। यह जगह नए साल का जश्न मनाने के लिए बेस्ट चॉइस है। इस जगह की सबसे खास बात यह है कि यहां अब भारतीयों को वीजा की जरूरत नहीं होगी। हाल ही, भारतीय यात्रियों को यह सुविधा दी गई है। यहां पर हवाई अड्डे बैंकॉक और फुकेत में स्थित हैं। आपको
- फ्लाइट टिकट- आपको 10,000 से 13,000 रुपये में थाईलैंड के लिए टिकट मिल जाएगी।
- होटल- यहां आपको 3,000 से 5,000 रुपये तक में आसानी से होटल मिल जाएंगे।
- खाने का खर्चा- प्रति व्यक्ति खाने पर 3,000 रुपये एक दिन का खर्चा आएगा।
इसे भी पढ़ें- New Year Celebration: भीड़-भाड़ से दूर हिमाचल प्रदेश की इन शानदार जगहों पर सेलिब्रेट करें न्यू ईयर
भूटान
भूटान ऐतिहासिक स्थलों और सांस्कृतिक पर्यटक आकर्षणों से घिरा एक छोटा शहर है। घनी घाटियों और जंगलों के साथ, भूटान में आपका मनोरंजन करने के लिए कई चीजें हैं। अगर आपको रोमांच पसंद है तो थंडर ड्रैगन की भूमि पर जरूर जाएं। भूटान एक सस्ता गंतव्य होने के कारण भी बहुत प्रसिद्ध है।
- राउंड ट्रिप लागत: दिल्ली और मुंबई से लगभग 16000 रुपये
- अगर आप पूरे परिवार के साथ यहां जा रहे हैं, तो लोगों के साथ आप मात्र 80 से 1 लाख में भूटान का ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
- भारतीयों के लिए भी ये देश भी वीजा फ्री एंट्री देता है।
- घूमने के लिए जगह- तकशांग लहखांग, दोचूला पास, राष्ट्रीय स्मारक चोरटेन
- फ्लाइट टिकट- भूटान जाने के लिए आपको भारत में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता से डायरेक्ट फ्लाइट भूटान के पारो तक मिलेगी।
- अगर आप सड़क मार्ग से जाना चाहते हैं, तो आप पहले पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी जाएं। यहां से भूटान बार्डर फुएंतशोलिंग पहुंचने में आपको 4 से 5 घंटे का समय लगता है।
कंबोडिया

कंबोडिया तेजी पर्यटकों के बीच एक पसंदीदा और सबसे अच्छा स्थल बनता जा रहा है। हर साल यहां नए साल का जश्न मनाने के लिए लाखों लोग आते हैं। अगर आप नए साल के लिए किसी खास जगह की तलाश कर रहे हैं, तो आपको कंबोडिया जाने का प्लान बनाना चाहिए। यह नए साल के सस्ते स्थलों में से एक है।
- दिल्ली से कंबोडिया की फ्लाइट- आपको एक टिकट के लिए 13,000 से 14,000 रुपये एक तरफ के टिकट के देने होंगे।
- होटल- यहां आपको 5,000 से 10,000 के बीच होटल मिल जाएंगे।
- आप चाहें तो होम स्टे भी रुक सकते हैं, होटल के मुकाबले यह आपको सस्ता पड़ेगा।
- खाने पर खर्चा प्रति व्यक्ति एक दिन का 3,000 रुपये खर्चा आएगा।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।