भारत में ऐसी कई जगह है जहां लोग ट्रैवल करना तो पसंद करते ही है, साथ में ये जगह हनीमून के लिए भी सबसे ज्यादा खास रही है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जहां इस साल सबसे ज्यादा लोग हनीमून मनाने के लिए पहुंचे हैं।
जनवरी से लेकर अब तक इन जगहों पर कपल्स की भीड़ सबसे ज्यादा देखने को मिली। पर्यटन विभाग द्वारा हर साल पर्यटकों से जुड़ी लगातार एक्टिविटी पर नजर रखी जाती है और इसका आंकड़ा निकाला जाता है।
राजस्थान के इस जगह ने बनाया रिकॉर्ड
गुलाबी रंग के महलों वाला यह शहर इस लिस्ट में पहले नंबर पर है। कपल्स के साथ हॉलीडे बनाने के लिए भी इस जगह को सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। भारत में यह पहले नंबर पर है, लेकिन अगर पूरी दुनिया की बात की जाए तो राजस्थान तीसरे नंबर पर आता है।
छुट्टियों के लिए सबसे पसंदीदा स्थानों में मालदीव और सिंगापुर का नाम सामने आया है। संस्कृति के साथ पहाड़ों, समुद्रों, नदियों और घाटियों के सुंदर नजारे के लिए इस साल लोगों ने सबसे ज्यादा राजस्थान की तरफ रुख किया। लेकिन राजस्थान में उदयपुर जगह कपल्स के लिए पहली पसंद रही।
आपको जानकर हैरानी होगी कि उदयपुर ने साल 2023 में जनवरी से जुलाई के बीच ही ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया लिया था। यहां बस जनवरी से जुलाई तक मात्रा 6 महीने में 10 लाख से ज्यादा पर्यटक घूमने आ चुके थे।
गोवा
इस लिस्ट में कपल्स के घूमने के लिए दूसरी सबसे बेस्ट जगह गोवा है। जहां हनीमून के लिए कपल्स की भीड़ देखने लायक होती है। यहां के खूबसूरत समुद्री किनारों के नारियल और ताड़ के पेड़ और इसकी नाइटलाइफ़ कपल्स को सबसे ज्यादा पसंद होती है।
भारत और विदेश दोनों जगह पर्यटक गोवा की यात्रा करना चाहते हैं। बहुत से लोग बार-बार गोवा आना पसंद करते हैं। यह जगह समुद्र तटों के अलावा भी घूमने के लिए कई आकर्षक चीजों के लिए फेमस है।
यहां बीत साइड होटल्स और कमरों से दिखता सनसेट का नजारा कपल्स को काफी पसंद आता है। हर साल यहां 30 लाख से ज्यादा पर्यटक घूमने जाते हैं।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
इस साल कपल्स को सबसे ज्यादा पसंद अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पसंद आया है।यह एक ऐसी जगह है जहां की प्राकृतिक सुंदरता से आपको प्यार हो जाएगा। यहां के खूबसूरत समुद्र तट, वन्यजीव अभयारण्य और राष्ट्रीय उद्यान पर्यटकों का ध्यान आकर्षित करते हैं।
यहां की प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव करने के लिए दुनिया भर से पर्यटक अंडमान आते हैं। हनीमून के लिए ये जगह सबसे बेस्ट मानी जाती है।
यहां कपल्स राधानगर बीच, हैवलॉक द्वीप, रॉस आइलैंड और बाराटांग द्वीप पर घूमना ज्यादा पसंद करते हैं। इन बीच का नजारा थाईलैंड से कम नहीं लगेगा आपको।
हिमाचल प्रदेश
हनीमून के लिए कपल्स को सबसे ज्यादा हिमाचल प्रदेश पसंद आया है। यहां मसूरी, मनाली, शिमला और धर्मशाला में सबसे ज्यादा लोग ट्रैवल करना जाते हैं। गर्मियों के मौसम में कपल्स हल्की ठंड का मजा लेने के लिए यहां जाते हैं, जबकि ठंड के मौसम में यहां कपल्स बर्फ सुंदर नजारा देखने के लिए यहां जाना पसंद करते हैं।
यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। यह भारत का सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल माना जाता है। हिमाचल ऊंचे-ऊंचे बर्फीले पहाड़ों से ढका हुआ है।
परिवार, हनीमून मनाने वाले और अकेले यात्री सभी हर साल सर्दियों की छुट्टियों के लिए यहां आते हैं। ठंडी हवा, बर्फ से ढके पहाड़, पेड़, घास के मैदान और अद्भुत हिमाचली भोजन यहां आने वाले हर व्यक्ति पर एक अलग छाप छोड़ता है।
तमिलनाडु
दक्षिण भारत में तमिलनाडु, नीलगिरि पहाड़ियों और बंगाल की खाड़ी के बीच स्थित है। राज्य में लोगों के आने और घूमने के लिए ऐसे अद्भुत नजारे हैं जिसकी वजह से यह जगह हनीमून कपल्स के लिए बेस्ट मानी जाती है।
शादी के कपल हनीमून मनाने के लिए इस जगह पर आना पसंद करते हैं। यहां लोगों को ऊटी, कुन्नूर और कोवलम घूमने के लिए लोग ज्यादा जाना पसंद करते हैं। हर साल यहां लाखों पर्यटक घूमने के लिए आते हैं।
मरीना बीच, नीलगिरि माउंटेन रेलवे और कोडैकानल झील पर कपल्स की भीड़ ज्यादा देखने को मिलती है। इनके सिवा बैरन द्वीप, विजयनगर बीच, भरतपुर बीच और पोर्ट ब्लेयर पर जाना भी लोगों को पसंद है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik, Insta
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों