एशिया की ये 3 जगहें नए साल के जश्न के लिए मानी जाती हैं बेस्ट, इनमें से आप कहां जाना चाहेंगे

भारत में कई लोगों के लिए विदेश यात्रा करना बहुत खुशी की बात होती है। अगर वह पहली बार विदेश जा रहे हैं, तो यह उनके लिए एक सपने की तरह होता है। खास तौर पर कुछ लोग नए साल के मौके पर दोस्तों या अपने परिवार के साथ विदेश यात्रा पर जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि नए साल के जश्न के लिए कौन से देश की यात्रा सबसे खास मानी जाती है। किन देशों में नए साल का जश्न शानदार तरीके माना जाता है। अगर नहीं, तो यह आर्टिकल आपके काम आने वाला है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां नए साल की पार्टी का दिन आप कभी भूल नहीं पाएंगे।
हांगकांग, चीन

नए साल के जश्न के लिए चीन जाना भी एक सुनहरा मौका हो सकता है। क्रिसमस से लेकर नए साल के मौके तक हांगकांग दुनिया भर के यात्रियों के लिए एक शानदार पार्टी का माहौल प्रदान करता है। यहां नए साल का जश्न देखने के लिए लोग दक्षिण चीन सागर के किनारे स्थित हांगकांग का बंदरगाह विक्टोरिया हार्बर जाते हैं। यहां 31 जनवरी की रात रंग-बिरंगी आतिशबाजी देखकर आप दंग रह जाएंगे।
इस खूबसूरत नजारे को देखना हर किसी का सपना होता है। इसके साथ ही यहां नए साल पर परेड, सजावट और तरह-तरह की पार्टी भी ऑर्गेनाइज की जाती है। काउंटडाउन पार्टियों में आप हिस्सा ले सकते हैं। जहां साल शुरू होने से पहले लोग खूब मस्ती करते हैं और मिलकर नए साल का इंतजार करते हैं।
वियनतियाने, लाओस

नए साल की पार्टी के लिए यह जगह भी बेस्ट है। आप एक ऐसे देश की तलाश कर रहे हैं, जो सुंदर और आरामदायक शहर है, तो यहां जाने का प्लान बना लें। आकर्षक सोने के मंदिरों और ऐतिहासिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध, यह जगह भी नए साल का जश्न शानदार तरीके से मनाता है। यहां टाइगर बीयर इवेंट में आप भाग ले सकते हैं, जो नाम फ़ू स्क्वायर पर आयोजित किया जाता है। काउंटडाउन पार्टी दोपहर से आधी रात तक चलती है और पूरी रात संगीत बजता रहता है। यहां सड़कों की सजावट और खूबसूरती देखने के बाद आप घंटों तक वक्त बिताना चाहेंगे।
इसे भी पढ़ें- Year Beginner 2025: विदेश की ये जगहें हैं भारतीयों के घूमने के लिए सस्ती, नए साल का जश्न मनाने के लिए आप भी जा सकते हैं
बैंकॉक, थाईलैंड

नए साल के जश्न के लिए यह जगह भी बेस्ट मानी जाती है। थाईलैंड नए साल के स्वागत के लिए एशिया में सबसे लोकप्रिय स्थलों में से एक है। यहां आपको पर्यटकों की भीड़ नए साल पर काफी देखने को मिलेगी। सेंट्रल वर्ल्ड स्क्वायर पर थाईलैंड का विश्व स्तरीय काउंटडाउन लैंडमार्क नए साल के जश्न के लिए बेस्ट जगह है। थाईलैंड गए हैं, तो इस जगह पर जाना न भूलें। यहां घूमने के लिए अच्छी जगहें बहुत सारी हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।