कपल्स के लिए बेस्ट है बेंगलुरु की ये 3 जगह, सस्ते में होटल और 20 रुपये की टिकट में घूम आएंगे फेमस टूरिस्ट स्पॉट

बेंगलुरु एक मंहगी सिटी है इसलिए यहां ट्रिप प्लान करने से पहले हर कोई 10 बार सोचता है, लेकिन आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। 

bangalore cheap tourist place and hotel for couple

'गार्डन सिटी' के नाम से फेमस बैंगलोर कपल्स के लिए एक अच्छी जगह हो सकता है, लेकिन आपको खर्चे करते समय ध्यान रखना होगा। अगर आप होटल और ट्रैवल के खर्चे पर ध्यान नहीं देंगे, तो आपको यह ट्रिप काफी महंगा पड़ जाएगा। इसलिए घूमने के लिए आप बैंगलोर में ऐसी जगहों का चुनाव करें, जहां एंट्री फीस या तो कम हो या फिर फ्री हो।

साथ ही, होटल का चुनाव करते समय भी आपको अपने बजट का ध्यान रखना होगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको घूमना सस्ता पड़ेगा और होटल भी कम बजट में मिल जाएंगे।

टीपू सुल्तान का 'ग्रीष्म महल' (Tipu Sultan’s Summer Palace)\

Tipu Sultan’s Summer Palace

अगर आपको भीड़-भाड़ वाली जगह पसंद है और आपको बैंगलोर का असली क्राउड देखना है, तो आप इस जगह जा सकते हैं। भीड़भाड़ वाले बाजार में स्थित टीपू सुल्तान किला आपके हनीमून ट्रिप को रोमांचक बनाने में काम करेगा। मार्केट में पार्टनर को शॉपिंग करवाने के साथ-साथ आपको यहां बैंगलोर के स्वादिष्ट व्यंजन को चखने का मौका मिलेगा।

इसके साथ ही, टीपू सुल्तान किला भी आपको एक स्वर्ग जैसा नजर आएगा। यह जगह आकर्षक बैंगलोर पर्यटन स्थलों में से एक है। कला और संस्कृति के प्रति रुचि रखने वाले लोगों को यह जगह बेहद पसंद आएगी। यह किला ऐतिहासिक वास्तुकला कला का एक बड़ा उदाहरण है। इंडो-इस्लामिक वास्तुकला का एक आदर्श उदाहरण आपको इस किले में देखने को मिलेगा।

  • लोकेशन- यह जगह बैंगलोर के अल्बर्ट विक्टर रोड पर स्थित है।
  • समय- किले में एंट्री सोमवार से रविवार, सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक दी जाती है।
  • एंट्री फीस- भारतीय पर्यटकों के लिए यहां एंट्री फीस 15 रुपये है और विदेशी यात्रियों को किला देखने के लिए 200 रुपये देने होंगे।

लालबाग बॉटनिकल गार्डन (Lalbagh Botanical Gardens)

Lalbagh Botanical Garden

यह जगह बैंगलोर में घूमने वाले लोगों के लिए बेस्ट है। इस गार्डन की खासियत यह है कि इसे हैदर अली द्वारा बनाया गया था, लेकिन इसे बाद में टीपू सुल्तान द्वारा अपडेट किया गया। यहां आपको एक ग्लास हाउस देखने को मिलेगा, जो लंदन क्रिस्टल पैलेस प्रेरित है।

अगर आप बैंगलोर घूमने गए हैं और किसी दिन पार्टनर के साथ भीड़भाड़ से दूर चिड़ियों की मीठी चहचहाहट के साथ दिन बिताना चाहते हैं, तो यहां जा सकते हैं। यह गार्डन 240 एकड़ में बना हुआ है, जहां पौधों, पेड़ों और जड़ी-बूटियों की 1800 प्रजातियों मौजूद है।(सस्ते में प्लान करें कन्याकुमारी ट्रिप)

  • लोकेशन- बैंगलोर के मावली में यह गार्डन स्थित है।
  • समय- यह गार्डन पूरे हफ्ते खुला रहता है। एंट्री सुबह 6.00 बजे से शाम 7.00 बजे तक मिलती है।
  • एंट्री फीस- भारतीयों के लिए 20 रुपये है।

बैंगलोर में हिल स्टेशन

Gardens

अगर आप पहाड़ों पर हनीमून मनाने का प्लान बना रहे हैं, तो बैंगलोर के पास स्थित पहाड़ियों पर ट्रैवल के लिए जा सकते हैं। यह शहर से 60 किमी की दूरी पर स्थित है। नंदी हिल्स के नाम से फेमस हिल स्टेशन कपल्स के घूमने के लिए प्रसिद्ध स्थानों में से एक है।

यह जगह समुद्र तल से 1478 की ऊंचाई पर स्थित और साफ, सुखद जलवायु का अहसास करवाता है।

  • लोकेशन- चिक्काबल्लापुर जिला
  • समय- हर दिन खुला रहता है
  • एंट्री फीस- कोई प्रवेश शुल्क नहीं
  • होटल- यहां आपको होटल 2000 से 2500 रुपये के बीच आसानी से मिल जाएगा।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें-

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP