Top Honeymoon Destinations In North East India: देश में हनीमून सेलिब्रेट करने की बेहतरीन जगहों के बारे में बात होती है, तो कई लोग जम्मू कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड का ही नाम लेते हैं।
यह सच है कि इन जगहों की खूबसूरती कपल्स को खूब आकर्षित करती है, लेकिन आजकल इन जगहों पर इतनी भीड़ होती है कि हनीमून क्या, आम दिनों में भी घूमने जाने का मन नहीं करता है।
जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलावा, नॉर्थ ईस्ट इंडिया में ऐसी कई हसीन और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जहां गर्मियों में हनीमून सेलिब्रेट करने का एक अलग ही मजा और सुकून मिलता है।
इस आर्टिकल में हम आपको नॉर्थ ईस्ट इंडिया की कुछ टॉप जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप भी गर्मियों में हनीमून सेलिब्रेट करने के लिए पहुंच सकते हैं। ट्रिप जीवन भर नहीं भूल पाएंगे।
गर्मियों में नॉर्थ ईस्ट इंडिया की सबसे हसीन और खूबसूरत जगहों पर हनीमून सेलिब्रेट करने की बात होती है, तो कई कपल्स सबसे पहले गंगटोक का ही रुख करते हैं। गंगटोक, सिक्किम की राजधानी है, जो देश के इस हिस्से के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन्स में से भी एक है।
हिमालय की तलहटी में स्थित गंगटोक अपनी प्राकृतिक सुंदरता से कपल्स को हनीमून के लिए खूब आकर्षित करता है। यहां के शांत और शुद्ध वातावरण में कपल्स यादगार और हसीन शाम गुजार सकते हैं। गर्मियों में यहां मौसम भी एकदम रोमांटिक होता है। गंगटोक में पार्टनर के साथ त्सोमो झील, ताशी व्यू पॉइंट और बान झाकरी वॉटरफॉल जैसी रोमांटिक जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Darjeeling Tour Package: मई खत्म होने से पहले इस टूर पैकेज से घूम आएं भारत की यह खूबसूरत जगह, बजट भी है कम
यह विडियो भी देखें
पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग की भीड़-भाड़ से दूर किसी हसीन और रोमांटिक जगह हनीमून सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो फिर आपको कलिम्पोंग की मनमोहक वादियों में पहुंच जाना चाहिए। कलिम्पोंग, पश्चिम बंगाल एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो हिमालय की तलहटी में स्थित है।
समुद्र तल से करीब 4 हजार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर स्थित कलिम्पोंग, गर्मियों के लिए एक बेस्ट डेस्टिनेशन भी माना जाता है। अप्रैल से लेकर जून के बीच यहां का मौसम एकदम सुहावना रहता है। कलिम्पोंग की वादियों में आप पार्टनर के साथ हसीन शाम बिता सकते हैं। यहां एडवेंचर एक्टिविटी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
मेघालय की राजधानी शिलांग अपनी खूबसूरती के साथ-साथ एक टॉप हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में भी जाना जाता है। कपल्स यहां सिर्फ गर्मियों में ही नहीं, बल्कि सर्दियों में भी मौज-मस्ती और हनीमून सेलिब्रेट करने के लिए पहुंचते हैं।
बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, अल्पाइन के बड़े-बड़े पेड़, घास के मैदान और झील-झरने शिलांग की खूबसूरती में चार चांद लगाने का कम करते हैं। शिलांग में ऐसे कई विला और रिसॉर्ट मौजूद हैं, जो कपल्स का शानदार स्वागत भी करते हैं। यहां की वादियों में यादगार हनीमून सेलिब्रेट कर सकते हैं। शिलांग में वार्ड्स झील, हाथी वॉटरफॉल और शिलांग पीक एक्सप्लोर करना न भूलें।
इसे भी पढ़ें: मनाली में हनीमून ट्रिप प्लान करने पर कितना आएगा खर्च, जानें
सिक्किम में गंगटोक के अलावा, नॉर्थ सिक्किम किसी भी कपल्स के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। तिब्बत की सीमा पर स्थित नॉर्थ सिक्किम अपनी खूबसूरती और ठंडी-ठंडी हवाओं से हर साल हजारों कपल्स को आकर्षित करता है। इसलिए नॉर्थ सिक्किम को नॉर्थ ईस्ट इंडिया का टॉप डेस्टिनेशन भी माना जाता है।
गर्मियों में बादलों और सर्दियों में बर्फ में ढके पहाड़ नॉर्थ सिक्किम की खूबसूरती में चार चांद लगाने का करते हैं। गर्मियों में यहां का तापमान करीब 10 °C से 15 °C के बीच रहता है। नॉर्थ सिक्किम में आप युमथांग घाटी, त्सोमो झील, नाथुला दर्रा और लाचुंग जैसी कई हसीन जगहों को पार्टनर के साथ एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।