एक नए शादी शुदा जोड़े के लिए हनीमून बेहद ही खास होता है। सर्दी हो या गर्मी का मौसम हो हनीमून किसी के लिए बेहद ही खास होता है। एक तरह से जीवन की शुरुआत करने के लुए यह सुनहरा पल होता है। इसलिए कपल्स हनीमून के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचते हैं।
गर्मी के मौसम में कपल्स के लिए हनीमून डेस्टिनेशन फिक्स करना काफी मुश्किल होता है। कई कपल्स गलत हनीमून के लिए डेस्टिनेशन पर भी पहुंच जाते हैं।
ऐसे में अगर आप भी गर्मी के हनीमून के लिए कुछ बेहतरीन और हसीन जगहों की तलाश कर रहे हैं तो हम आपको इस लेख में भारत के कुछ रोमांटिक डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
भारत में हनीमून मनाने के बारे में जब भी जिक्र होता है तो सबसे पहले जम्मू कश्मीर का नाम ज़रूर लिया जाता है। कश्मीर से भी सबसे पहले श्रीनगर, गुलमर्ग या पहलगाम का नाम लिया जाता है।
लेकिन इन तीनों स्थानों के अलावा लेह-लद्दाख भी एक ऐसी जगह जहां हनीमून मानना किसी जन्नत से कम नहीं है। जम्मू-कश्मीर यह एक ऐसा लोकप्रिय हनीमून डेस्टिनेशन है जहां सर्दियों के अलावा गर्मियों में भी बहुत से कपल्स पहुंचते हैं।
हनीमून मनाने के अलावा आप पैंगोंग झील, खारदुंग ला पास, हेमिस मठ, गुरुद्वारा पथर साहिब, फुगताल और त्सो मोरीरी झील जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:दिन के मुकाबले रात को क्यों तेज चलती है ट्रेन, आप भी जानें
नॉर्थ-ईस्ट में मौजूद दार्जिलिंग एक ऐसी जगह है जहां घूमना लगभग हर किसी का सपना होता है। ऐसे में अगर आप नॉर्थ-ईस्ट की हसीन वादियों में हनीमून मनाना चाहते हैं तो फिर आपको दार्जिलिंग पहुंच जाना चाहिए।
यह विडियो भी देखें
आपको बता दें कि गर्मियों के मौसम में भी यहां का मौसम एकदम सुहावना और रोमांटिक होता है। यह खूबसूरत हिल स्टेशन एक से एक बेहतरीन एडवेंचर एक्टिविटी के लिए जाना जाता है यहां आप टाइगर हिल, हिमालयन रेलवे, रॉक गार्डन, संदकफू ट्रेक और बतासिया लूप जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
ऐसे कई कपल्स होते हैं जो समुद्र तट के किनारे हनीमून मनाना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप भारत में किसी समुद्री तट के किनारे हनीमून मनाना चाहते हैं तो फिर आप लक्षद्वीप पहुंच सकते हैं।
हनीमून मनाने के साथ-साथ यहां आप वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज को भी एन्जॉय कर सकते हैं। लक्षद्वीप में आप मिनिकॉय द्वीप, अगत्ती आइलैंड, बांगरम द्वीप, कावारत्ती द्वीप, कल्पेनी द्वीप और अमीनदीवी द्वीप जैसी हसीन जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:गारो हिल्स का अद्भुत खजाना है विलियमनगर, आप भी घूमने का प्लान बनाएं
लेह लद्दाख, दार्जिलिंग और लक्षद्वीप के अलावा भारत की अन्य कई हसीन जगहों पर गर्मी में हनीमून मनाने के लिए जा सकते हैं। इसके लिए आप मनाली, औली, पॉन्डिचेरी, मेघालय और कुर्ग जैसी हसीन जगहों पर भी हनीमूनमनाने के लिए जा सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@honeymoon-destinations,tourmyindia)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।