वाइल्ड लाइफ लवर्स श्रीलंका में एक्सप्लोर कर सकते हैं ये नेशनल पार्क

घूमना तो हर किसी को पसंद होता है, लेकिन जब लोग घर से बाहर निकलते हैं तो कुछ ऐसा एक्सपीरियंस करना चाहते हैं, जिसे वे जिन्दगीभर याद रख सकें। इतना ही नहीं, वे किसी भी डेस्टिनेशन का चयन अपनी पसंद-नापसंद के आधार पर करते हैं। मसलन, अगर आप एक वाइल्डलाइफ लवर हैं तो आपको ऐसी जगह को चुनना चाहिए, जहां पर आप कई अलग-अलग जानवरों की दुर्लभ प्रजातियों को देख सकें।
अगर आप भी अंतहीन मैदानों में घूमने और जंगली हाथियों, भालुओं और तेंदुओं को देखने का सपना देख रहे हैं, तो दक्षिण एशिया में एक खूबसूरत जगह छिपी हुई है, जो आपको यह अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करती है। हम हिंद महासागर के मोती श्रीलंका के बारे में बात कर रहे हैं। यह द्वीप नेशनल पार्क और रिजर्वों से भरा हुआ है।
श्रीलंका एक ऐसा देश है, जिसमें वन्यजीवों की बहुतायत है। हाथी, तेंदुए, हिरण, व्हेल और पक्षी इस जगह को जंगली जानवरों के लिए एक बड़ा घर बनाते हैं। श्रीलंका में कई नेशनल पार्क यह सुनिश्चित करते हैं कि वनस्पतियों और जीवों को उनके प्राकृतिक वातावरण में संरक्षित किया जाए। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको श्रीलंका में मौजूद कुछ नेशनल पार्क के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको भी जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए-
इसे भी पढ़ें: सिर्फ 25 हजार में घूम आएं श्रीलंका, ऐसे बनाएं अपना बजट
याला नेशनल पार्क (Yala National Park)

श्रीलंका में याला नेशनल पार्क एशिया में स्तनधारियों के लिए सबसे अच्छे राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है। यह 978.8 वर्ग किमी में फैला है। यह पार्क दुनिया में सबसे ज़्यादा तेंदुए घनत्व वाले पार्कों में से एक है। यहां पर आप श्रीलंकाई तेंदुए आसानी से देख सकते हैं। याला नेशनल पार्क श्रीलंका का दूसरा सबसे बड़ा नेशनल पार्क है। देश के दक्षिण-पूर्व में स्थित, हिंद महासागर से घिरे इस नेशनल पार्क 44 से अधिक विभिन्न स्तनपायी प्रजातियां देखी गई हैं, जिनमें लुप्तप्राय श्रीलंकाई हाथी भी शामिल हैं।
उदावालावे नेशनल पार्क (Udawalawe National Park)
उदावालावे नेशनल पार्क का लैंड एरिया लगभग 308.2 वर्ग किमी है। अगर आप श्रीलंकाई हाथी देखने के उत्सुक हैं तो आपको उदावालावे नेशनल पार्क जरूर जाना चाहिए। यहां के समतल, खुले घास के मैदान इन श्रीलंकाई हाथियों के लिए एक महत्वपूर्ण निवास स्थान प्रदान करते हैं और लगभग 200 से अधिक हाथी यहां स्वतंत्र रूप से घूमते हैं। यहां आपको मिलने वाले अन्य स्तनधारियों में स्पॉटेड हिरण, श्रीलंकाई सांभर हिरण, जंगली सूअर और नेवले की तीन अलग-अलग प्रजातियां शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें: लखनऊ घूमने की है प्लानिंग तो इसके करीब इन वाइल्डलाइफ सैन्चुरीज को करें एक्सप्लोर
हॉर्टन प्लेन्स नेशनल पार्क (Horton Plains National Park)

हॉर्टन प्लेन्स नेशनल पार्क श्रीलंका के मध्य हाइलैंड्स में स्थित है, जो लगभग 2,100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। हॉर्टन प्लेन्स नेशनल पार्क लगभग 31.6 वर्ग किमी में फैला हुआ है। श्रीलंकाई सांभर हिरण देखने के लिए यह एक बेहतरीन जगह है, जिनकी आबादी 1,500 से ज़्यादा है। यहां स्वतंत्र रूप से घूमने वाले श्रीलंकाई सांभर हिरणों के बड़े झुंड पाए जाते हैं। हॉर्टन प्लेन्स नेशनल पार्क में देखने के लिए सबसे अच्छी चीजों में से एक है वर्ल्ड्स एंड का प्रसिद्ध 880 मीटर का ड्रॉप-ऑफ। यह खड़ी चट्टान सेंट्रल और सबारागामुवा प्रांतों के बीच की सीमा का एक शानदार मनोरम दृश्य प्रदान करती है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।