Best Honeymoon Destinations In Himachal: हिमाचल प्रदेश देश का एक खूबसूरत पहाड़ी राज्य होने साथ एक प्रमुख पर्यटन केंद्र भी माना जाता है। इस राज्य को 'देव भूमि' के नाम से भी जाना जाता है। इस खूबसूरत पहाड़ी राज्य का गठन 1971 में हुआ था।
गर्मी से लेकर पतझड़ और बरसात से लेकर बर्फबारी के दिनों में हर दिन हजारों लोग हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों में घूमने के लिए पहुंचते हैं। हिमाचल को हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में भी जाना जाता है।
गर्मी के दिनों में जब हनीमून मनाने के लिए किसी शानदार और ठंडे प्रदेश का जिक्र होता है, तो कई कपल्स हिमाचल प्रदेश का नाम जरूर लेते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम आपको हिमाचल की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप भी गर्मी में हनीमून सेलिब्रेट करने पहुंच सकते हैं।
हिमाचल की हसीन वादियों में हनीमून मनाने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले कुल्लू-मनाली का ही जिक्र करते हैं, लेकिन स्पीति वैली का कोई जिक्र नहीं करता है। स्पीति हिमाचल की सबसे खूबसूरत और हसीन जगहों में से एक है।
अगर आप मनाली की भीड़-भाड़ से दूर किसी शांत और रोमांटिक जगह हनीमून मनाना चाहते हैं, तो फिर आपको स्पीति वैली पहुंच सकते हैं। गर्मी के दिनों में स्पीति वैली में मौसम एकदम रोमांटिक रहता है, जो कपल्स का शानदार स्वागत भी करते हैं। स्पीति वैली में आप पार्टनर संग हसीन शाम गुजार सकते हैं।
यह विडियो भी देखें
समुद्र तल से करीब 6 हजार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद डलहौजी हिमाचल प्रदेश का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। हिमाचल के चंबा जिले में स्थित डलहौजी, गर्मियों में घूमने के लिए भी एक बेस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग माना जाता है।
डलहौजी अपनी खूबसूरती से हर महीने दर्जन से अधिक का कपल्स को आकर्षित करता है। अप्रैल से लेकर जुलाई के बीच में कई कपल्स डलहौजी में हनीमून सेलिब्रेट करने के लिए पहुंचते हैं। डलहौजी में आप पार्टनर के साथ एडवेंचर एक्टिविटी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
शिमला की भीड़ देखकर अगर आप भी किसी शांत और रोमांटिक जगह हनीमून मनाने के लिए जाना चाहते हैं, तो फिर आपको नारकंडा पहुंच जाना चाहिए। शिमला से करीब 61 किमी दूर नारकंडा एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है।
नारकंडा अपनी खूबसूरती के साथ-साथ ठंडी-ठंडी हवाओं से भी कपल्स को आकर्षित करता है। अप्रैल से लेकर अगस्त तक कपल्स हनीमून मनाने के लिए नारकंडा की हसीन वादियों में पहुंचते रहते हैं। नारकंडा में आप पार्टनर के साथ हाटू पीक और तानी जुब्बर झील जैसी रोमांटिक जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
मैक्लोडगंज, हिमाचल प्रदेश के उन हिल स्टेशन्स में से एक है, जहां देशी से लेकर विदेशी कपल्स भी घूमने के लिए पहुंचते हैं। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल और झील-झरने मैक्लोडगंज की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं।
मैक्लोडगंज के पहड़ों में ऐसे कई होटल और विला मौजूद हैं, जो कपल्स का शानदार स्वागत भी करते हैं। यहां पार्टनर के साथ मॉल रोड से लेकर डल झील और अन्य कई रोमांटिक जगहों को पार्टनर के साथ एक्सप्लोर कर सकते हैं। गर्मी में यहां का मौसम भी एकदम सुहावना रहता है।
इसे भी पढ़ें: मई में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो देश की इन टॉप क्लास जगहों पर अपनों के साथ पहुंच जाएं
हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों में अन्य और भी कई शानदार और हसीन जगहें मौजूद हैं, जहां गर्मी में हनीमून मनाने के लिए पहुंच सकते हैं। जैसे-कसौल, मशोबरा, रोहडू, पिन वैली और खज्जियार जैसी रोमांटिक जगहों को डेस्टिनेशन बना सकते हैं। इन जगहों पर गर्मी में भी ठंडी-ठंडी हवाएं चलती रहती हैं। इन जगहों पर एडवेंचर एक्टिविटी का भी उत्फ उठा सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@shutterstocks
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।