herzindagi
image

Romantic Places: शिवपुरी के पास में स्थित हैं कई हसीन जगहें, भोपाल वाले बनाएं रोमांटिक डेस्टिनेशन

Shivpuri In Madhya Pradesh: शिवपुरी, मध्य प्रदेश की एक खूबसूरत जगह है। अगर आप भी वेलेंटाइन डे के मौके पर पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो शिवपुरी के आसपास में स्थित इन हसीन जगहों को रोमांटिक पॉइंट बना सकते हैं।
Updated:- 2025-02-11, 11:11 IST

Romantic Places Near Shivpuri: देश के मध्य में स्थित होने के चलते मध्य प्रदेश को हिंदुस्तान का दिल बोला जाता है। यह देश के सबसे बड़े राज्यों से भी एक माना जाता है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से लेकर जबलपुर, ओरछा, इंदौर, ग्वालियर, ओंकारेश्वर और पन्ना नेशनल पार्क जैसी जगहों पर हर दिन हजारों देशी और विदेशी कपल्स घूमने के लिए पहुंचते हैं। इसलिए मध्य प्रदेश की कई जगहें रोमांटिक प्लेसेस के नाम से भी प्रसिद्ध हैं।

मध्य प्रदेश में स्थित शिवपुरी वैसे तो एक शानदार और खूबसूरत हिल स्टेशन के रूप में जाना जाता है, लेकिन जब रोमांटिक जगह घूमने की बात होती है, तो इसके आसपास में स्थित जगहों पर सबसे अधिक संख्या में कपल्स पहुंचते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको शिवपुरी के आसपास में स्थित कुछ हसीन जगहों  बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप वेलेंटाइन डे के खास मौके पर रोमांटिक पॉइंट बना सकते हैं।

संख्या सागर (Sankhya Sagar)

Sankhya Sagar

शिवपुरी के आसपास में स्थित किसी शानदार और हसीन जगह घूमने की बात होती है, तो कई कपल्स सबसे पहले संख्या सागर के किनारे ही पहुंचते हैं। यह झील अपनी खूबसूरती और शांत वातावरण से हर दिन दर्जन से अधिक कपल्स को आकर्षित करती है। यह एक कृत्रिम झील है।

संख्या सागर के आसपास की हरियाली और लुभावने दृश्य सैलानियों को खूब आकर्षित करते हैं। फरवरी में इस झील के आसपास में कई लोग पिकनिक मनाने भी पहुंचते हैं। वेलेंटाइन डे के मौके पर संख्या सागर के किनारे कई कपल्स हसीन शाम बिताने के लिए पहुंचते हैं। संख्या सागर से कुछ ही दूरी पर मौजूद चांद पाटा लेक को भी रोमांटिक पॉइंट बना सकते हैं।

  • दूरी-शिवपुरी से संख्या सागर की दूरी करीब 7 किमी है।

इसे भी पढ़ें: Romantic Places For Valentine's Day: दिल्ली से 10 हजार में पार्टनर के साथ घूम आएं ये जगहें, रोमांटिक है यहां का मौसम

यह विडियो भी देखें

माधव नेशनल पार्क (Madhav National Park)

Madhav National Park

शिवपुरी मुख्य शहर से कुछ ही दूरी पर मौजूद माधव नेशनल पार्क, मध्य प्रदेश का एक खूबसूरत और चर्चित नेशनल पर है। इस पार्क का निर्माण 1956 में किया गया था। यह पार्क करीब 354 वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैला हुआ है।

माधव नेशनल पार्क, जिस तरह अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है, ठीक उसी तरह रोमांटिक पॉइंट के रूप में भी काम करता है। वेलेंटाइन डे के खास मौके पर यहां कई कपल्स सिर्फ जंगल सफारी का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं। यहां लेपर्ड से लेकर अन्य कई जानवरों को करीब से देखा जा सकता है। इस पार्क को प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत भी माना जाता है।

टुंडा बरखा वॉटरफॉल (Tunda Barkha Waterfall)

Tunda Barkha Waterfall

शिवपुरी के आसपास में स्थित पहाड़ी इलाकों में किसी शानदार और मनमोहक वॉटरफॉल को एक्सप्लोर करने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले टुंडा बरखा वॉटरफॉल ही पहुंचते हैं। कहा जाता है कि इस वॉटरफॉल का नाम एक डकैत के नाम पर रखा गया है, लेकिन आज पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है।

टुंडा बरखा वॉटरफॉल को एक प्राकृतिक झरना भी माना जाता है। इस वॉटरफॉल के आसपास की हरियाली भी कपल्स को खूब आकर्षित करती है। वेलेंटाइन डे के मौके पर यहं कई कपल्स क्वालिटी टाइम स्पेंड करने से लेकर एडवेंचर एक्टिविटी का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं। हालांकि, मानसून में इस वॉटरफॉल की खूबसूरती चरम पर होती है।

  • दूरी-शिवपुरी से टुंडा बरखा वॉटरफॉल करीब 13 किमी है।

कुनो नेशनल पार्क (Kuno National Park)

Kuno National Park

मध्य प्रदेश के  श्योम और मुरैना जिले में स्थित कुनो सिर्फ एक मध्य प्रदेश का ही नहीं, बल्कि पूरे भारत अक एक प्रसिद्ध नेशनल पार्क माना जाता है। साल 2018 में नेशनल पार्क के रूप में घोषित किया गया था।

कुनो नेशनल पार्क को कई दुर्लभ जानवरों का घर माना जाता है। इस पार्क को नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से आए चीतों का निवास स्थान भी माना जाता है। यहां सिर्फ देशी ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी जंगल सफारी का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं। यह पार्क कपल्स के बीच भी खूब लोकप्रिय है। यहां कई कपल्स भी जंगल सफारी का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं।

  • दूरी-शिवपुरी से कुनो नेशनल पार्क की दूरी करीब 73 किमी है।

इसे भी पढ़ें: Valentine's Day Trip: मेरठ वाले बिजनौर के पास में स्थित इन हसीन जगहों को बनाएं रोमांटिक डेस्टिनेशन 

 

इन जगहों पर भी पहुंचें

शिवपुरी के आसपास में अन्य और भी कई हसीन जगहें मौजूद हैं, जिन्हें कपल्स एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे- शिवपुरी से करीब 11 किमी दूर स्थित भागोरा तालाब और करीब 36 किमी दूर स्थित अमोल ब्रिज को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

Valentine's Day 2025: प्यार के इस महीने में अपने पार्टनर के लिए करना है कुछ खास, तो HerZindagi पर जानें कम्पलीट Valentine's Day Week List, बेस्ट डेकोरेशन एंड प्रपोजल आइडियाज, गिफ्ट सजेशन और बहुत कुछ। रोमांस से भरपूर इस हफ्ते को कैसे सेलिब्रेट करें, इसकी पूरी जानकारी के लिए विजिट करें हमारा Valentine's Day पेज।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@shutterstocks, /i.ytimg.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।