पटौदी पैलेस के अंदर की तस्वीरें, तैमूर का बर्थडे किया गया था यहां सेलिब्रेट

पटौदी के नवाब सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर 20 दिसंबर को एक साल के हो जाएंगे। फिलहाल इंडस्ट्री के सबसे चर्चित स्टार किड्स में शामिल तैमूर का फस्ट बर्थडे मुंबई की किसी होटल में नहीं बल्कि इस खूबसूरत पैलेस में सेलिब्रेट किया जाएगा।
इस खूबसूरत पैलेस का नाम है पटौदी पैलेस, यहां तैमूर का फस्ट बर्थडे सेलिब्रेट किया जाएगा। अभी हाल ही में करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर पटौदी पैलेस और तैमूर की बेहद ही खूबसूरत फोटो शेयर की हैं।
करिश्मा ने तैमूर की एक बेहद क्यूट तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह सैफ अली खान के साथ घोड़े पर बैठे हुए हैं और उनके पास में ही करीना भी खड़ी हुई हैं। सैफ, करीना और करिश्मा तैमूर के साथ पटौदी पैलेस पहुंच गए हैं। यहां आपको बता दें कि तैमूर के इस बर्थडे सेलिब्रेशन में खान और कपूर परिवार के कई करीबी मौजूद रहेंगे। मीडिया खबरों की मानें तो तैमूर की फस्ट बर्थडे पार्टी में शाहरुख खान अपने बेटे अबराम और करण जौहर अपने दोनों जुड़वां बच्चे यश और रूही के साथ शामिल हो सकते हैं।
#prebirthdaycelebrations🎉#babynawab👶🏻 #familyfun❤️#perfectpic
तैमूर के बर्थडे सेलिब्रेशन से पहले करिश्मा कपूर अपने बच्चों और सैफ-करीना के साथ पटौदी हाउस के आसपास की लोकेशन को बहुत एंजॉय कर रही हैं। करिश्मा कपूर की इस इंस्टाग्राम फीड को देख समझ आ रहा है कि तैमूर की पटौदी हाउस में होने वाली बर्थडे पार्टी के लिए सब बेहद excited हैं।
Enjoying the village life 🚜#familyovereverything💯#familygoals #birthdaycountdown🎂#pataudidiaries
तैमूर का फस्ट बर्थडे पटौदी पैलेस में सेलिब्रेट किया जा रहा है, यहां उनके पिता सैफ भी अपना बर्थडे सेलिब्रेट करना पसंद करते हैं। वैसे तो पटौदी परिवार के पूरी इंडिया में कई पैलेस हैं लेकिन हरियाणा में स्थित इस पटौदी पैलेस की बात ही अलग है। सैफ अली खान कई बार अपने बर्थडे पर पटौदी हाउस में ग्रेंड पार्टी भी रख चुके हैं। पटौदी हाउस बेहद ही खूबसूरत है जिसकी सुन्दरता देखते ही बनती है।
अगर आप इस पैलेस की फोटो देखेंगे जिसके बारे में हम आपसे बात कर रहे हैं तो आपको अंदाजा हो जाएगा कि सैफ अली खान इतने रॉयल क्यों नजर आते हैं। इन दिनों तैमूर में भी अभी से ही वो ही रॉयल लुक नजर आने लगा है।
हरियाणा के गुडगांव से 26 किलोमीटर दूर अरावली की पहाड़ियों में बसे पटौदी रियासत का इतिहास करीब 200 साल पुराना है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और पटौदी रियासत के 9वें नवाब मंसूर अली उर्फ टाइगर की मौत के बाद 2011 में उनके बेटे सैफ अली खान यहां के 10वें नवाब बने थे। यहां हम आपको बता दे कि पटौदी रियासत की स्थापना साल 1804 में हुई थी जिसके पहले नवाब फैज तलब खान थे।
Read More: दिल्ली की ये 6 जगह जहां पैरेंट्स और बच्चे साथ में बिता सकते हैं गुड टाइम
Image Courtesy: C1.hiqcdn.com
कनॉट प्लेस से प्रभावित हो बना पटौदी हाउस
Image Courtesy: C1.hiqcdn.com
पटौदी हाउस को इब्राहिम कोठी के नाम से भी जाना जाता है। बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों की शूटिंग भी पटौदी हाउस में हुई है। इस पैलेस का डिजाइन रोबर्ट टोर रसेल ने बनाया था जिन्होंने दिल्ली के कनॉट प्लेस को डिजाइन किया था। ऐसा कहा जाता है कि पटौदी रियासत के नवाब साहिब इफ्तिखार कनॉट प्लेस की डिजाइनिंग से इस कदर प्रभावित हुए थे कि उन्होंने अपने पैलेस को वैसा ही बनवाने का फैसला लिया था।
Read More: इस बंगले में होगा आराध्या का बर्थडे सेलिब्रेशन, अमिताभ के लिए खास है ये जगह
इन फिल्मों में नजर आया होगा आपको पटौदी हाउस
Image Courtesy: C1.hiqcdn.com
बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में पटौदी हाउस को दिखाया गया है, लेकिन हो सकता है आपने कभी ध्यान नहीं दिया हो। सोनम कपूर और धानुष की फिल्म 'Raanjhanaa' में पटौदी हाउस को दिखाया गया है। आमिर की ‘Mangal Pandey: The Rising’ और शाहरुख की Veer-Zaara पटौदी हाउस को बेहद ही खूबसूरत तरीके से दिखाया गया है।
Image Courtesy: C1.hiqcdn.com
इस पैलेस में ही है सैफ के पिता की कब्र
सैफ के पिता नवाब पटौदी की मृत्यु के बाद उन्हें इसी पैलेस में दफनाया गया था। ऐसा कहा जाता है कि नवाब परिवार के कुछ पूर्वजों की कब्र भी यहीं आसपास है।
Image Courtesy: C1.hiqcdn.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।