Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:40 PM IST

स्विट्जरलैंड जाने का बजट नहीं? भारत की इन 4 खूबसूरत जगहों पर मिलेगा यूरोप जैसा मजा

विदेश घूमने का सपना तो लगभग हर किसी का होता है। खासकर स्विट्जरलैंड जैसी खूबसूरत जगह पर जाने के ल‍िए तो लोग काफी एक्‍साइटेड होते हैं। हालांक‍ि, बजट की वजह से ये संभव नहीं हो पाता है। भारत में भी ऐसी कई जगहें हैं जहां आपको एकदम स्विट्जरलैंड वाला मजा म‍िलेगा।
Updated:- 2026-07-04, 17:08 IST
top beautiful places in india like switzerland

हम सभी को घूमने-फ‍िरने का बहुत शौक होता है। व‍िदेश तो हर कोई जाना चाहता है। खासकर स्‍व‍िट्जरलैंड जैसी खूबसूरत जगह, जहां बर्फ से ढके पहाड़, हरे-भरे मैदान और खूबसूरत नजारे देखने को मि‍लते हैं। हालांकि‍, यहां जाना हर क‍िसी के बस की बात नहीं होती है। फ्लाइट, होटल, घूमना और खाने-पीने का खर्चा म‍िलाकर बजट लाखों में पहुंच जाता है। ऐसे में ये सपना कुछ लोगों का अधूरा रह जाता है।

हालांक‍ि, अच्‍छी बात ये है क‍ि भारत में कुछ ऐसी भी जगहें हैं जि‍नकी खूबसूरती देखकर आपको यूरोप वाली फील‍िंग आएगी। इन जगहों पर आपको बर्फीले पहाड़, खूबसूरत लेक्‍स, कलरफुल फ्लावर्स और हसीन वाद‍ियां देखने को म‍िलेंगी। तो अगर आपका बजट कम है और आप ऐसी जगह घूमना चाहती हैं जहां आपको लगेगा क‍ि आप स्‍व‍िट्जरलैंड पहुंच गई हैं। आइए जानते हैं-

खज्‍ज‍ियार, ह‍िमाचल प्रदेश

खज्जियार को ज्‍यादातर लोग भारत का मिनी स्विट्जरलैंड कहते हैं। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित ये जगह अपनी हरी-भरी घास, देवदार के घने जंगलों और खूबसूरत मैदानों के लिए जानी जाती है। यहां का खज्जियार लेक वालर एर‍िया देखने में किसी यूरोपि‍यन पोस्टकार्ड जैसा लगता है। मॉनसून और गर्मियों में ताे यहां की खूबसूरती और भी ज्‍यादा बढ़ जाती है। अगर आप नेचर के बीच क्‍वाल‍िटी टाइम स्‍पेंड करना चाहती हैं तो खज्जियार जरूर जाएं।

top beautiful places in india like switzerland (1)

युमथांग वैली, सिक्किम

सिक्किम की युमथांग वैली को वैली ऑफ फ्लावर्स भी कहा जाता है। ये जगह भी एकदम स्‍व‍िट्जरलैंड जैसी मालूम पड़ती है। यहां दूर-दूर तक फैले फूलों के मैदान, बर्फ से ढके पहाड़ और सुंदर नदियां किसी यूरोपि‍यन कंट्री वाला फील देती हैं। गर्मियों में यहां कई रंग-बिरंगे फूल खिलते हैं, जिससे पूरी वैली बहुत सुंदर द‍िखाई देती है। अगर आपको फोटोग्राफी का शौक हैं तो आपको यहां जरूर जाना चाह‍िए।

यह भी पढ़ें- हिमालय में हैं 5 अलग-अलग कैलाश, यहां द‍िखेगा रंग बदलते शिवलिंग से लेकर मणि की चमक का नजारा

top beautiful places in india like switzerland (2)

गुलमर्ग, जम्मू-कश्मीर

कहते हैं क‍ि अगर धरती पर कहीं स्‍वर्ग है तो वो कश्‍मीर ही है। यहां के गुलमर्ग की ग‍िनती भारत के सबसे खूबसूरत टूर‍िस्‍ट प्‍लेस में होती है। यहां के खूबसूरत पहाड़, हरे-भरे घास के मैदान और ठंडी वादियां लोगों को स्विट्जरलैंड की याद दिलाती हैं। गर्मियों में यहां की हरियाली और फूलों से भरे मैदान देखने लायक होते हैं।

top beautiful places in india like switzerland (3)

मुनस्यारी, उत्तराखंड

अगर आप क‍िसी शांत जगह पर स्‍व‍िट्जरलैंड वाला फील लेना चाहती हैं तो मुनस्यारी जा सकती हैं। ये जगह अपने शांत वातावरण के ल‍िए जानी जाती है। अगर आप नेचर के बीच सुकून भरे पल ब‍िताना चाहती हैं तो यहां जरूर जाएं।

यह भी पढ़ें- Darjeeling पहली बार जा रही हैं? ये ट्रैवल एक्सपीरियंस नोट कर लें, ट्रिप बन जाएगी यादगार

तो अगर आप भी कम बजट में स्‍व‍िट्जरलैंड का मजा लेना चाहती हैं तो भारत की ये डेस्टिनेशन आपके लिए बेस्‍ट रहेंगी। यहां आपको बर्फीले पहाड़ों से लेकर हरे-भरे मैदानों तक सब कुछ देखने को मिलेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।