Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:31 PM IST

चंडीगढ़ के इन Weekend Getaways में लीजिए दिलचस्प एक्टिविटीज का मजा

चंडीगढ़ के इन Weekend Getaways में आप ना सिर्फ खुद को रिलैक्स कर सकती हैं, बल्कि कई दिलचस्प एक्टिविटीज का भी मजा ले सकती हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2019-07-11, 10:54 IST
must visit chandigarh weekend getaways get refreshed

चंडीगढ़ शहर की खूबसूरती और हरियाली यहां घूमने वाले सभी सैलानियों को काफी ज्यादा अपील करती है। पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ देश का पहला ऐसा शहर है, जो पूरी तरह से प्लान्ड तरीके से बनाया गया है। चंडीगढ़ की हरियाली और खूबसूरत एंबियंस सैलानियों का मन मोह लेते हैं। इस शहर में कई ऐसे दर्शनीय स्थल हैं, जिन्हें देखने के लिए सैलानी बड़ी तादाद में यहां आते हैं। इनमें पिंजौर गार्डन, गुड़िया संग्रहालय, सुखना लेक, फन सिटी, टेरेस गार्डन, वाटर पार्क थंडर जोनल का नाम खासतौर पर लिया जा सकता है। अगर आप इन स्थलों की सैर कर चुके हैं तो आप भी चंडीगढ़ के आसपास ऐसे कई ट्रैवलिंग डेस्टिनेशन्स हैं, जहां घूमना आपको पूरी तरह से तरोताजा कर सकता है। अगर आप इस वीकेंड चंडीगढ़ जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, इस हॉट डेस्टिनेशन्स को विजिट करने की प्लानिंग भी कर सकती हैं-

परवानू

must visit chandigarh weekend getaways parwanoo

कालका के पास परवानू में टिंबर ट्रेल एक पिकनिक डेस्टिनेशन है। यहां के खूबसूरत पहाड़ों की सैर और एडवेंचर स्पोर्ट्स का मजा आपके वीकेंड को पूरी तरह से हैप्पनिंग बना देंगे। सबसे दिलचस्प चीज है यहां आने का रास्ता। दरअसल यहां आने के लिए 3.6 किमी तक रोप वे से सफर करना पड़ता है और इस दौरान पहाड़ों का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। केबल कार ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों और खाइयों से गुजरते हुए आगे बढ़ती है तो दिल रोमांच से भर उठता है। 

चंडीगढ़ से दूरी: 35 किमी; 40 मिनट की ड्राइव

मजेदार एक्टिविटीज: खूबसूरत नजारों की सैर, पहाड़ों पर साइक्लिंग, ट्रैकिंग, स्पा, आयुर्वेदिक मसाज।

इसे जरूर पढ़ें: कश्मीर में लीजिए स्नोफॉल का मजा और इन एक्टिविटीज से करिए खुद को तरोताजा

मोरनी हिल्स

must visit chandigarh weekend getaways morni hills

चंडीगढ़ के पास पंचकुला डिस्ट्रिक्ट में स्थित हैं मोरनी हिल्स। यह इलाका झील से घिरा हुआ है। स्थानीय निवासी इस झील को पवित्र मानते हैं। इस झील से पर्वतों का नजारा, दूर तक फैली हरियाली और सामने दिखते पहाड़ देखकर मन की सारी थकान दूर हो जाती है। 

इसे जरूर पढ़ें: वर्ल्ड योगा कैपिटल ऋषिकेश में लीजिए इन 10 दिलचस्प एक्टिविटीज का मजा

चंडीगढ़ से दूरी:  45 किमी; कार से 1 घंटे 15 मिनट का सफर

मजेदार एक्टिविटीज: जंगलों की सैर, कई प्रजातियों के वनस्पति और चिड़ियों की सैर।

बरोग

must visit chandigarh weekend getaways barog

शिमला-कालका हाईवे पर बरोग एक छोटा सा हिल स्टेशन है। अपने खूबसूरत से रेलवे स्टेशन के लिए फेमस बरोग में आपको असीम शांति का अहसास होगा। यह शहर वाली भीड़भाड़ देखने को नहीं मिलती। इस शहर का नाम एक अंग्रेज के नाम पर पड़ा था, जिनसे कालका से शिमला तक नैरो गेज का काम संपन्न कराया था।

 

पहले के समय में बरोग में शाही परिवार लंच के लिए आया करते थे और इसी के लिए यहां ट्रेन आधे घंटे के लिए रुका करती थी। हालांकि बरोग की सुरंग दुनिया के सबसे डरावने इलाकों में शुमार की जाती है। 

चंडीगढ़ से दूरी: 60 किमी; 1.5 घंटे की ड्राइव

मजेदार एक्टिविटीज: बरोग रेलवे स्टेशन, कालका-शिमला ट्रैक का सबसे दिलचस्प एक्सपीरियंस और चूर चांदनी की पहाड़ी के दृश्य

 

कसौली

must visit chandigarh weekend getaways kasauli

कालका और शिमला के बीच में स्थित सनावर नेचर कैंप में आप परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए जा सकती हैं। स्पोर्ट्स और आउटडोर गेम्स पसंद करने वालों को यहां काफी मजा आता है। यहां एडवांस लेवल के एडवेंचर स्पोर्ट्स का मजा उठाया जा सकता है और इसमें मदद के लिए प्रोफेशनल एक्सपर्ट्स भी मौजूद रहते हैं। 

चंडीगढ़ से दूरी: 52 किमी; 1.5 घंटे का सफर

मजेदार एक्टिविटीज: रॉक क्लाइंबिंग, रैपलिंग, बर्मा ब्रिज पार करना, घाटी की सैर, ट्रैकिंग, शूटिंग, बॉलिंग, तीरंदाजी, योगा और मेडिटेशन

चडीगढ़ के पास के इन ट्रेवलिंग डेस्टिनेशन्स की सैर कर आप ना सिर्फ तरोताजा हो जाएंगी बल्कि कई मजेदार एक्टिविटीज को भी एक्सपीरियंस करेंगी। तो देर किस बात की, इसी हफ्ते कर लीजिए इन मजेदार वीकेंड गेटवेज की सैर करने की प्लानिंग।  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।