Top Romantic Places to Visit in July: जीवन में रोमांस बहुत जरूरी है। रोमांस के बिना जीवन अधूरा सा लगता है। इसलिए जीवन में रोमांस का तड़का लगाने के लिए पार्टनर के साथ हसीन जगहों पर घूमते-फिरते रहना चाहिए।
जुलाई साल का एक ऐसा महीना होता है, जब समय देश के लगभग हर हिस्से में बारिश का मौसम होता है। रिमझिम बारिश में पार्टनर के साथ घूमने का एक अलग ही मजा होता है। इसलिए कई कपल्स रोमांटिक जगहों की तलाश करते रहते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी हसीन और रोमांटिक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जुलाई के महीने में पार्टनर के साथ यादगार पल बिता सकते हैं। इन जगहों पर रिमझिम बारिश का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
जुलाई में किसी हसीन और रोमांटिक जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले महाराष्ट्र के लोनावला का नाम जरूर लेते हैं। कहा जाता है कि जुलाई के महीने में इस जगह की खूबसूरती चरम पर होती है, क्योंकि जुलाई में यहां रिमझिम बारिश होती रहती है।
लोनावाला सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि कपल्स के बीच रोमांस पैदा कर देना वाला हिल स्टेशन भी माना जाता है। जब बारिश के मौसम में यहां पहाड़ों से पानी गिरता है, तो कपल्स के बीच प्यार उमड़ जाता है। इस खूबसूरत हिल स्टेशन में स्थित झील और झरनों के किनारे कपल्स सुकून का पल भी बिता सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: मुंबई में पार्टनर के साथ एक दिन के लिए ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो इस तरह प्लान करें ट्रिप
यह विडियो भी देखें
राजस्थान देश का एक ऐसा राज्य है, जहां एक से एक ऐतिहासिक और रोमांटिक जगहें मौजूद है। अगर आप राजस्थान में जुलाई के महीने में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर आपको उदयपुर पहुंच जाना चाहिए।
उदयपुर ऐतिहासिक महल, फोर्ट और पैलेस के अलावा रोमांटिक झीलों के लिए प्रसिद्ध है। इसलिए उदयपुर को वेनिस ऑफ द ईस्ट यानी झीलों की नगरी के नाम से जाना जाता है। इस शहर में स्थित पिछोला झील, रंग सागर झील, फतेहसागर झील और दूध तलाई झील के किनारे पार्टनर के साथ जीवन के यादगार पल बिता सकते हैं। इन झीलों में आप नौका विहार भी कर सकते हैं।
जुलाई के महीने में देश की हसीन और टॉप रोमांटिक जगहों पर घूमने की बात हो और आगरा शहर का नाम लिया जाए, ऐसा बहुत कम ही देखा जाता है। इस शहर की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां देश से लेकर विदेशी कपल्स भी घूमने के लिए पहुंचते हैं।
आगरा सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि प्यार की निशानी के लिए टॉप प्लेस माना जाता है। जी हां, ताजमहल पूरे विश्व में प्यार की निशानी के रूप में विख्यात है। यहां आप पार्टनर के साथ यादगार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं। आगरा में आप ताजमहल के अलावा, आगरा का किला, फतेहपुर सीकरी, जामा मस्जिद और जामा मस्जिद जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
जुलाई में पार्टनर के साथ दक्षिण भारत में किसी टॉप रोमांटिक जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर आपको कुमारकोम की हसीन वादियों में पहुंच जाना चाहिए। यह देश में टॉप हनीमून डेस्टिनेशन्स में से भी एक माना जाता है।
कुमारकोम में आप पार्टनर के साथ बैकवाटर का बेहतरीन लुत्फ उठा सकते हैं। यहां की प्राकृतिक वातावरण में सुकून का पल बिता सकते हैं। कुमारकोम में पार्टनर के साथ कुमारकोम बीच, कुमारकोम क्राफ्ट म्यूजियम और वेम्बनाड झील जैसी मनमोहक जगहों को एक्सप्लोर करना कतई न भूलें।
इसे भी पढ़ें: ऐसी जगह पर जाना चाहते हैं जहां मिलते हैं सस्ते होटल, तो पार्टनर के साथ बनाएं भारत की इन जगहों पर घूमने का प्लान
देश में अन्य ऐसी कई रोमांटिक जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप पार्टनर के साथ एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे- गोवा, मुन्नार, शिमला, नैनीताल, पुष्कर या फिर दार्जिलिंग भी पहुंच सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image@shutterstocks
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।