The Best Places To Visit In Monsoon in Maharashtra: महाराष्ट्र देश का एक प्रमुख राज्य होने के साथ-साथ एक लोकप्रिय पर्यटन केंद्र भी माना जाता है। इस राज्य की खूबसूरती देखने के लिए हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं।
महाराष्ट्र में स्थित इमारत, फोर्ट, महल और समुद्री की खूबसूरती को देखना कई लोगों के लिए सपना भी होता है। खासकर मानसून में महाराष्ट्र की कई जगहों को एक्सप्लोर करने के लिए देश के हर कोने से पर्यटक पहुंचते हैं।
आप भी मानसून में महाराष्ट्र में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर आप आप सही आर्टिकल पढ़ा रहे हैं। जी हां, हम आपको मानसून में दिल्ली से 3 दिन महाराष्ट्र के खंडाला घूमने का प्लान बता रहे हैं। अपने ट्रिप में इन शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
दिल्ली से खंडाला आप बहुत ही आसानी से पहुंच सकते हैं। इसके लिए आप हवाई मार्ग, ट्रेन के द्वारा या सड़क मार्ग से भी खंडाला की खूबसूरती को देखने पहुंच सकते हैं।
हवाई मार्ग- अगर आप खंडाला हवाई मार्ग से पहुंचना चाहते हैं, तो सबसे पास में पुणे हवाई अड्डा पहुंच सकते हैं। पुणे हवाई अड्डे से खंडाला की दूरी करीब 70 किमी है। यहां हवाई अड्डे से लोकल टैक्सी या कैब लेकर आसानी से पहुंच सकते हैं। मुंबई हवाई अड्डे से खंडाला की दूरी करीब 139 किमी है।
ट्रेन के द्वारा- अगर आप दिल्ली से ट्रेन के माध्यम से खंडाला पहुंचना चाहते हैं, तो आप छत्रपति शिवाजी महाराज रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं। इसके, अलावा खंडाला रेलवे स्टेशन भी पहुंच सकते हैं। छत्रपति शिवाजी रेलवे स्टेशन से खंडाला की दूरी करीब 85 किमी है। (मानसून में अमरकंटक घूम आएं)
यह विडियो भी देखें
सड़क मार्ग द्वारा- खंडाला महाराष्ट्र के लगभग हर शहर से जुड़ा हुआ है। ऐसे में दिल्ली से महाराष्ट्र के किसी भी शहर पहुंचकर आसानी से खंडाला पहुंच सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Maharashtra Beaches: मानसून में महाराष्ट्र के इन बीचेज को एक्सप्लोर नहीं किया तो फिर घूमना है बेकार
खंडाला महाराष्ट्र की एक खूबसूरत और चर्चित जगह मानी जाती है। इसलिए यहां पर ठहरने के लिए एक से एक सस्ते और बेहतरीन होटल, विला या रिसॉर्ट मिल जाएंगे, जहां आप परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ ठहर सकते हैं।
खंडाला में आप होटल कार्ला हिल, होटल साई निवास और सिद्धि हॉलिडे के अलावा खंडाला हॉलिडे होम्स, मानस होटल और मिस्टी मीडो होटल में सस्ते में रूम बुक कर सकते हैं।
खंडाला शहर जिस तरह अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है, ठीक उसी तरह यह शहर स्थानीय से लेकर विदेशी व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध है। यहां आप नाश्ते में मसालेदार वड़ा पाव और भुजिया का आनंद उठा सकते हैं।
इसके अलावा, खंडाला में आप पूरन पोली, भरली वांगी और ज़ुंका भाकरी व्यंजन का स्वाद चख सकते हैं। खंडाला में स्ट्रीट फूड्स का स्वाद चखना कतई न भूलें। इसके अलावा आप चाइनीज से लेकर मेक्सिकन डिशेज का भी स्वाद टेस्ट कर सकते हैं। (ये हैं महाराष्ट्र की प्रसिद्ध झीलें)
मानसून में घूमने के लिए खंडाला को एक बेस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। मानसून में इस शहर की खूबसूरती को देखने के लिए देश के हर कोने से पर्यटक पहुंचते हैं। 3 दिन की ट्रिप में इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
पहले दिन: ट्रिप के पहले दिन आप शूटिंग पॉइंट, राजमाची फोर्ट और पावना लेक जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। ये दिनों जगह कुछ दूरी है, इसलिए घूमने के लिए थोड़ा अधिक समय लग सकता है। राजमाची फोर्ट के लिए आप ट्रेकिंग भी कर सकते हैं। ट्रेकिंग में मानसून का हसीन नजारा देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Shravanabelagola Travel: भारत के अद्भुत आश्चर्यों में शामिल है श्रवणबेलगोला शहर, एक बार आप भी घूमने जाएं
दूसरे दिन- ट्रिप के दूसरे दिन आप भजा गुफाएं, लोहागढ़ का किला, कर्नाला पक्षी अभयारण्य और तुंगा किला जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। लोहागढ़ फोर्ट को देखने लिए आपको ट्रेकिंग भी करनी पड़ सकती है। ट्रेकिंग में मोंसून का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं।
तीसरे दिन- ट्रिप के तीसरे दिन यानी आखिरी दिन में आप लायंस पॉइंट, कुणे फॉल्स और नारायणी धाम मंदिर जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर करने के बाद दिल्ली वापसी के लिए निकल सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।