दिवाली पर जयपुर घूमने का है प्लान? जोहरी बाजार से नाहरगढ़ तक, ये 5 जगहें बना देंगी आपकी ट्रिप को यादगार

दिवाली पर जयपुर ट्रिप को यादगार बनाने के लिए आप नाहरगढ़ किले से जगमगाता शहर देख सकती हैं। इसके अलावा हवा महल के साथ-साथ जौहरी और बापू बाजार में भी शॉपिंग जरूर करें।
Updated:- 2026-10-30, 09:43 IST
jaipur tourist places for diwali

दिवाली का त्‍योहार 8 नवंबर को मनाया जा रहा है। ऐसे में अगर आप कहीं घूमने जाने का प्‍लान बना रही हैं तो जयपुर एक बेहतरीन ऑप्‍शन हो सकता है। गुलाबी शहर के नाम से मशहूर जयपुर में त्योहार के दिनों में बाजारों की रौनक और पुराने महलों की खूबसूरती देखने का अपना अलग मजा म‍िलता है।

शाम होते ही जयपुर में रोशनी से सजे बाजारों में घूमना, खूबसूरत इमारतों के सामने फोटोज क्‍ल‍िक करवाना और ऊंचाई से पूरे शहर का नजारा देखना आपकी ट्रिप को खास बना सकता है।

द‍िवाली पर जयपुर में घूमने लायक जगहें

अगर आप फैम‍िली या फ्रेंड्स के साथ जयपुर जा रही हैं, तो इन 5 जगहों को अपनी घूमने वाली लिस्ट में जरूर शामिल कर लें।

jaipur tourist places for diwali (2)

image credit- pexels

नाहरगढ़ किला

जयपुर के खूबसूरत नजारों को देखने के लिए आप नाहरगढ़ किला चली जाएं। यह अरावली की पहाड़ों पर बना हुआ है और यहां से पूरे शहर का शानदार नजारा देखने को म‍िलता है। शाम के समय शहर की जगमगाती लाइटें देखने का अलग ही मजा म‍िलेगा। दिवाली के आसपास यहां से रोशनी से सजे जयपुर को देखना आपके ल‍िए यादगार हो जाएगा। बस जाने से पहले किले का समय जरूर चेक कर लें।

यह भी पढ़ें- Winter Travel Calendar 2026-27: सर्दि‍यों में एक्सप्लोर करें भारत के 4 शानदार फेस्टिवल डेस्टिनेशंस

जौहरी बाजार

अगर आपको शॉपिंग पसंद है, तो जौहरी बाजार जरूर जाएं। दिवाली के समय यहां दुकानों की सजावट और बाजार की चहल-पहल देखने लायक होती है। आसपास की गुलाबी इमारतें भी इस जगह की खूबसूरती को और बढ़ा देती हैं।

jaipur tourist places for diwali (1)

image credit- magnific

हवा महल

हवा महल तो जयपुर की पहचान है। जयपुर जाएं और हवा महल न देखें, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। द‍िवाली के मौके पर आप हवा महल तो घूमें ही, साथ ही इसके आसपास के पुराने बाजार दिवाली के समय रोशनी से चमक उठते हैं। इसल‍िए यहांभी जाएं और तस्वीरें लेना ब‍िल्‍कुल न भूलें।

आमेर किला

जयपुर से करीब 11 किलोमीटर दूर आमेर किला भी आपकी ट्रैवल ल‍िस्‍ट में जरूर होना चाह‍िए। यहां राजस्थानी बनावट, बड़े आंगन और शीश महल देखने को मिलेंगे। अगर आपको पुराने किले और महल देखना पसंद है, तो यह जगह आपके ल‍िए बेस्ट रहेगी।

बापू बाजार

जयपुर का बापू बाजार भी खरीदारी के लिए फेमस है। ऐसे में दिवाली के दिनों में यहां शाम के समय घूमना आपके ल‍िए बेस्‍ट एक्‍सपीर‍ियंस हो सकता है। इस दौरान बाजार की सजावट और रंग-बिरंगी दुकानों के बीच आप खूब सारी तस्वीरें भी ले सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Rajasthan घूमने का बना रहीं प्‍लान, तो पहलें जान लें रजवाड़ों की धरती से जुड़े ये 5+ दिलचस्प फैक्ट्स

समय मिले तो यहां भी जाएं

अगर जयपुर ट्र‍िप में आपके पास समय बचा है, तो आप इन जगहों को भी कवर कर सकती हैं। जैसे-

  • सिटी पैलेस: पुराने जयपुर के बीच बना यह सि‍टी पैलेस अपने शाही कमरों और म्यूजियम के लिए जाना जाता है।
  • जंतर मंतर: यहां पुराने समय के खगोलीय यंत्र देखने को मिलेंगे। यह यूनेस्को की विश्व धरोहर ल‍िस्‍ट में शामिल है।
  • अल्बर्ट हॉल म्यूजियम: राम निवास गार्डन में बने इस म्यूजियम में आपको पुरानी कलाकृतियों, हथियारों और दूसरी ऐतिहासिक चीजें देखने काे म‍िलेंगी।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- AI

FAQ
दिवाली के दौरान जयपुर में रोशनी देखने के लिए सबसे बेहतरीन जगहें कौन सी हैं?
दिवाली पर जगमगाते शहर का नजारा देखने के लिए नाहरगढ़ किला सबसे बेस्ट है। इसके अलावा जौहरी बाजार, बापू बाजार और हवा महल के आसपास की सजावट देखने लायक होती है।
जयपुर में दिवाली की शॉपिंग के लिए कौन से बाजार सबसे फेमस हैं?
पारंपरिक कपड़ों, ज्‍वेलरी और राजस्थानी सामान की शॉपिंग के लिए जौहरी बाजार और बापू बाजार सबसे मशहूर हैं।
जयपुर ट्रिप में ऐतिहासिक महलों और किलों में से क्या-क्या देखना चाहिए?
आप अरावली पहाड़ी पर स्थित नाहरगढ़ किला, खूबसूरत आमेर किला, ऐतिहासिक हवा महल, सिटी पैलेस और जंतर मंतर घूम सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।