सर्दियों में जन्नत सा दिखेगा कश्मीर, IRCTC के 6 दिन के टूर पैकेज से घूमिए ये खूबसूरत जगहें

IRCTC Kashmir Tour Package: घर में बैठे-बैठे बोर हो गई हैं, तो अभी प्लान करें शानदार ट्रिपय़ IRCTC लेकर आया है विंटर स्पेशल कश्मीर पैकेज वो भी 6 दिन के लिए। जानिए किराया, रूटसे लेकर जगह तक पूरी डिटेल।
Updated:- 2026-11-26, 11:14 IST
IRCTC Kashmir Tour Package

IRCTC Kashmir Tour Package: अक्सर लोग फोन की गैलरी में बर्फ वाली फोटो देखते हैं और मन करता है कि काश एक बार कश्मीर की बर्फ को हाथ से छू पाते? इस बार ये सपना सच होगा। IRCTC ने सर्दियों के लिए एक ऐसा रेडीमेड पैकेज निकाला है, जिसमें फ्लाइट से लेकर होटल, खाना और घूमने की गाड़ी तक सब पहले से फिक्स है। आपको बस बैग पैक करना है और भुवनेश्वर एयरपोर्ट पहुंचना है। बाकी सारी टेंशन IRCTC की। चलिए, इस पूरे टूर को दिन के अनुसार समझते हैं ताकि आप बुकिंग से पहले कोई गलती ना करें।

कब और कहां से शुरू होगा ये टूर?

ये हवाई टूर 9 जनवरी 2027 को भुवनेश्वर से शुरू होगा और 14 जनवरी 2027 को वापस वहीं पहुंचेगा। कुल सफर 5 रात, 6 दिन का है। दिल्ली में एक छोटा सा हॉल्ट होगा, फिर सीधी फ्लाइट श्रीनगर उतरेगी।

एक बात पहले से नोट कर लें, इस ग्रुप में सिर्फ 19 सीटें हैं। यानी पहले बुक करने वालों को ही जगह मिलेगी। LTC वाले लोगों के लिए ये पैकेज अप्रूव्ड है, इसलिए सरकारी कर्मचारियों के लिए ये और भी फायदेमंद है।

kashmir trip

image credit- pinterest (BABAR)

कितना लगेगा पैसा? पूरी प्राइस लिस्ट

किराया इस बात पर निर्भर करेगा कि आप अकेले जा रहे हैं या ग्रुप में।

यात्री किराया
अकेले जाने पर 56,570 रुपये
2 लोग साथ जाने पर 51,630 रुपये प्रति व्यक्ति
3 लोग साथ जाने पर 50,255 रुपये प्रति व्यक्ति
बच्चा, 5 से 11 साल, बेड के साथ 43,835 रुपये
बच्चा, 5 से 11 साल, बिना बेड के 41,745 रुपये

ये कीमत कम्फर्ट क्लास की है। इसमें फ्लाइट और होटल दोनों जुड़े हुए हैं।

6 दिन में क्या-क्या घूमेंगे? पूरा रूट

यहां हम आपको 6 दिन के पूरे रूट के बारे में बताएंगे कि कहां-कहां जाएंहे, घूमेंगे और कहां पर आपको खुद के पैसे खर्च करने होंगे।

दिन जगह खास क्या होगा
दिन 1 भुवनेश्वर से श्रीनगर डल झील में शिकारा राइड
दिन 2 सोनमर्ग थाजीवास ग्लेशियर
दिन 3 गुलमर्ग गोंडोला राइड, खिलनमर्ग
दिन 4 श्रीनगर से पहलगाम अवंतीपुरा, केसर के खेत, बेताब वैली
दिन 5 श्रीनगर मुगल गार्डन, चार-चिनार, हाउसबोट में रात
दिन 6 श्रीनगर से भुवनेश्वर वापसी

दिन 1 - भुवनेश्वर से श्रीनगर

भुवनेश्वर से दिल्ली होते हुए श्रीनगर पहुंचेंगे। होटल में चेक-इन और लंच के बाद शाम फ्री है। चाहें तो अपने खर्च पर डल झील में शिकारा राइड ले सकते हैं। रात का खाना और ठहराव श्रीनगर में ही होगा।

दिन 2 - सोनमर्ग और थाजीवास ग्लेशियर

सुबह नाश्ते के बाद पूरा दिन सोनमर्ग के नाम। यहां बर्फ से ढके पहाड़ और ठंडी हवा आपको फिल्म वाला फील देगी। थाजीवास ग्लेशियर तक जाने के लिए खच्चर अपने खर्च पर लेना होगा। शाम को वापस श्रीनगर।

sonmarg

Image credit- pinterest (SereneStyleStudio)

दिन 3 - गुलमर्ग, बर्फ का असली मजा

तीसरा दिन सबसे खास है। गुलमर्ग को यूं ही फूलों की घाटी नहीं कहते। यहां चाहें तो गोंडोला राइड लें या खिलनमर्ग तक घूम आएं। ये दोनों खर्च पैकेज से अलग हैं। रात को फिर श्रीनगर वापसी।

दिन 4 - श्रीनगर से पहलगाम

चौथे दिन पहलगाम की तरफ जाएंगे। रास्ते में अवंतीपुरा के पुराने मंदिर के खंडहर दिखेंगे और केसर के खेतों से गुजरेंगे। पहलगाम पहुंचकर मिनी स्विट्जरलैंड कहे जाने वाले बेताब वैली को अपने खर्च पर घूम सकते हैं। रात को पहलगाम में ही रुकना है।

दिन 5 - मुगल गार्डन और हाउसबोट वाली रात

पहलगाम से लौटते हुए श्रीनगर में शंकराचार्य मंदिर, हजरतबल दरगाह, शालीमार, चश्मेशाही और परीमहल घूमेंगे। शाम को डल झील के बीच चार-चिनार द्वीप पर जाएंगे। इस रात का ठहराव सबसे स्पेशल है, मौसम ठीक रहा तो आपको डीलक्स हाउसबोट में रुकने को मिलेगा।

दिन 6 - वापसी

सुबह नाश्ते के बाद श्रीनगर एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे। दिल्ली होते हुए भुवनेश्वर वापसी के साथ टूर खत्म।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ से श्रीनगर का सफर हो जाएगा और भी आसान, IRCTC के इस पैकेज में मिल रहा है अच्छा ऑफर

गुलमर्ग में फोटो लेने का बेस्ट समय

गुलमर्ग में दोपहर 12 बजे से पहले पहुंचने की कोशिश करें। उस समय बर्फ पर धूप एकदम साफ पड़ती है और फोटो में बर्फ नीली नहीं, सफेद दिखती है और हां, डल झील में शिकारा राइड शाम को 4 बजे लें, उस समय लाइट गोल्डन होती है और फोटो बिना फिल्टर के ही वायरल वाली लगती है।

kashmir

image credit- pinterest (jitimes)

पैकेज में क्या मिल रहा है और क्या नहीं?

आइए यहां जानते हैं कि IRCTC के इस शानदार पैकेज में क्या मिलेगा और क्या नहीं?

पैकेज में शामिल है पैकेज में शामिल नहीं है
दोनों तरफ की फ्लाइट दोपहर का खाना
होटल + 1 रात हाउसबोट फ्लाइट में खाना
नाश्ता + रात का खाना स्मारकों की एंट्री टिकट
शेयरिंग एसी गाड़ी शिकारा, गोंडोला, खच्चर
टूर एस्कॉर्ट + इंश्योरेंस गाइड फीस, टिप और निजी खर्च

कैंसिल कराना हो तो क्या नियम है?

अगर आपने ये पैकेज बुक कर लिया है और किसी काम की वजह से आप नहीं जा पा रही हैं, तो यहां जानें कैंसिल के नियम।

  • 21 दिन पहले कैंसिल पर 30% कटेगा
  • 15 से 21 दिन पहले 55% कटेगा
  • 8 से 14 दिन पहले 80% कटेगा
  • 7 दिन से कम बचे होने पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit- ai

FAQ
जनवरी में कश्मीर घूमना सेफ है?
हां, टूरिस्ट एरिया में पूरी सुरक्षा रहती है। IRCTC के साथ जाने पर तो और भी आसान हो जाता है क्योंकि गाड़ी, होटल और गाइड सब पहले से फिक्स होते हैं।  
क्या इस पैकेज में बर्फ देखने को पक्का मिलेगी?
जनवरी में गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फ मिलने के चांस 95% से ज्यादा होते हैं। श्रीनगर में बर्फ कभी-कभी पड़ती है, लेकिन आसपास के पहाड़ हमेशा बर्फ से ढके दिखते हैं।
LTC पर ये पैकेज क्लेम हो जाएगा?
हां, ये पैकेज LTC अप्रूव्ड है। बुकिंग के बाद IRCTC से बिल और सर्टिफिकेट जरूर ले लें, ताकि ऑफिस में क्लेम करते समय कोई दिक्कत ना आए।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।