Why himachal pradesh is famous: हिमाचल प्रदेश देश का एक ऐसा राज्य है, जिसकी खूबसूरती सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी लोकप्रिय है। इस राज्य की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां देश के हर कोने से लेकर विदेशी पर्यटक भी घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।
हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों में ऐसी कई जगहें मौजूद हैं, जिसके बारे में बहुत कम ही जानते हैं। इन अनदेखी और अनसुनी जगहों पर घूमने के बाद व्यक्ति खुशी से झूम उठता है।
हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों में कल्पा भी एक ऐसी जगह है, जिसकी खूबसूरती के आगे कई बार जम्मू कश्मीर भी फीका लगता है। इस आर्टिकल में हम आपको कल्प की खासियत और यहां मौजूद कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।
कल्पा में मौजूद कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में जानने से पहले यह जान लेते हैं कि यह हिमाचल के किस हिस्से में मौजूद है। कल्पा हिमाचल प्रदेश ले किन्नौर जिले में स्थित एक छोटा, लेकिन बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक गांव है।
कल्पा सतलुज नदी की घाटी में स्थित है और हिन्दू व बौद्ध धार्मिक स्थल के रूप में भी जाना जाता है। कल्पा समुद्र तल से करीब 3 हजार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। आपको बता दें कि पहले कल्पा किन्नौर जिले का मुख्यालय हुआ करता था।
इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर की यह मनमोहक वैली बर्फबारी में सैलानियों की बन रही है पहली पसंद
कल्पा गांव की खासियत आपको झूमने पर मजबूर कर देगी। ऊंचे-ऊंचे, घास के हरे-भरे मैदान, देवदार के मनमोहक पेड़ और झील-झरने कल्पा गांव की खासियत में चार चांद लगाने का काम करते हैं।
यह विडियो भी देखें
बर्फबारी के समय कल्पा गांव की खूबसूरती चरम पर होती है, क्योंकि बर्फ से ढके पहाड़ बेहद ही मनमोहक लगता है। कल्पा सेब के बाग, मनमोहक व्यू पॉइंट और बौद्ध मठों के लिए लोकप्रिय स्थान है।
कल्पा गांव सैलानियों के बीच काफी लोकप्रिय है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह गांव किसी जन्नत से कम नहीं है। यह गांव साफ वातावरण, नीले आकाश और झीलों के नीले पानी के लिए जाना जाता है।
भाग-भरी जिंदगी से दूर कल्पा गांव सैलानियों के बीच सुकून प्रदान करता है। कल्पा गांव सैलानियों के बीच ट्रेकिंग के लिए भी जाना जाता है। यहां गर्मी के साथ-साथ बर्फबारी के समय सबसे अधिक पर्यटक मौज-मस्ती करने पहुंचते हैं। (हिमाचल प्रदेश में घूमने की बेस्ट जगहें)
कल्पा गांव के आसपास ऐसी कई अद्भुत और मनमोहक जगहें मौजूद हैं, जिन्हें देखने के बाद पर्यटक विदेश की कई चर्चित जगहों को भूल जाएंगे। इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं-
कल्पा गांव के आसपास किसी अद्भुत जगह घूमने की बात होती है, तो सबसे पहले कैलाश पर्वत का नाम लिया जाता है। कल्पा गांव से कैलाश पर्वत का मनमोहक दृश्य देखा जा सकता है। बर्फ से ढका कैलाश पर्वत सूर्य की रोशनी में चमकते रहता है।
कल्पा गांव सेब की खेती के लिए जाना जाता है। कल्पा गांव और आसपास के इलाकों के आसपास आपको हर तरफ सेब के बाग ही बाग़ दिखाई देगा। यहां मौजूद सेब के बागों में घूम सकते हैं और स्थानीय मालिक से अनुमति लेकर मीठे और फ्रेश सेब का स्वाद भी चख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: फरवरी में भारत की इन हसीन और खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर करने आप भी पहुंचें
कल्पा गांव में स्थित नारायण नागानी मंदिर एक पवित्र हिन्दू स्थल होने के साथ-साथ एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी है। इस मंदिर का इतिहास करीब पांच हजार से भी अधिक प्राचीन बताया जाता है।
पहाड़ी की चोटी पर होने के चलते नारायण नागानी मंदिर सैलानियों के बीच भी काफी लोकप्रिय है। मंदिर की चोटी से आसपास का अद्भुत और मनमोहक नजारा देखा जा सकता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-insta
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।