Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:55 PM IST

अगर आपको पसंद है बिग बॉस का घर तो जरूर जाएं लोनावला

अगर आप भी बिग बॉस के घर की फैन है तो आपको एक बार ही लोनावला जरूर जाना चाहिए।
Updated:- 2018-12-31, 19:29 IST
big boss house location

अगर आप भी बिग बॉस के घर की फैन है तो आपको एक बार ही लोनावला जरूर जाना चाहिए। घूमने के लिए अक्सर लोग मुंबई जाते हैं और वहां से केवल 95 किलोमीटर की दूरी पर एक बेहद ही खूबसूरत हिल स्टेशन है लोनावला जहां घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए। 

फैमली के साथ घूमने जाना हो या फिर दोस्तों के साथ मस्ती करने का प्लान हो, ये हिल स्टेशन सभी के लिए बेस्ट है। यहां के resorts बहुत ही सुन्दर है। बिग बॉस का सेट भी लोनावला में ही लगाया जाता है, मतलब बिग बॉस का घर लोनावला में ही है। एक नहीं बल्कि ऐसे बहुत सी वजह हैं जिसके लिए आप अपनी फैमली या फिर दोस्तों के साथ लोनावला का एक ट्रिप प्लान कर सकती हैं। 

अगर आप बिग बॉस के घर की दीवानी है तो जानिए आपको लोनावला क्यों जाना चाहिए। 

big boss house location inside

Image Courtesy: Wikimedia

मौसम की कोई फिक्र नहीं 

मुंबई की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर यह जगह तन-मन को बहुत सुकून पहुंचाती है। मुंबई के आसपास के लोग वीकेंड पर लोनावला चले आते हैं। मुंबई से सड़क के रास्ते आपको यहां तक पहुंचने में में तीन घंटे लग सकते हैं। ट्रेन से आना चाहें तो मुंबई से पुणे की ओर जाने वाली अधिकतर ट्रेन यहां के रेलवे स्टेशन लोनावला पर रुकती है। 

Read More: बिग बॉस का हिस्सा बनने से पहले जानिए हिना खान कहां-कहां कर चुकी हैं ट्रेवल

अगर आप मुंबई की रहने वाली नहीं हैं तो आप अपनी फैमली या फिर दोस्तों के साथ एक हफ्ते का एक ट्रिप प्लान कर सकती हैं जिसमें आप कुछ दिन मुंबई में रुककर फिर लोनावला घूमने के लिए जा सकती हैं। लोनावला का मौसम ज्यादातर सुहावना ही रहता है। यहां किसी भी मौसम में आ सकती हैं लेकिन मई से लेकर अक्टूबर के बीच यहां आएंगी तो ज्यादा सही रहेगा। बारिश के मौसम में यहां की खूबसूरती लाजवाब होती है। सर्दियों में लोनावला का तापमान 12 डिग्री तो गर्मियों में 36 डिग्री तक रहता है। 

Tracking भी है ऑप्शन में 

लोनावला में घूमने लायक ढेर सारी जगहें हैं। यहां आप खूबसूरत वादियों के दिलकश नजारों का लुत्फ उठा सकती हैं। अगर आपको tracking करना पसंद है तो यहां आपको यह करने का मौका भी मिलेगा। इस हिल स्टेशन से बेस्ट क्या हो सकता है जहां आपको खूबसूरत नजारों के साथ कुछ adventure करने का मौका मिले। 

लोनावला जाएं तो ये जरूर खाएं 

लोनावला आएं तो यहां की फेमस मिठाई चिक्की जरूर खाएं। ऐसा स्वाद आपको कहीं नहीं मिलेगा। लोनावला की किक्की बहुत ज्यादा फेमस होती है। इसे खास तौर पर विदेश में भी सप्लाई किया जाता है। 

big boss house location resorts

लोनावला जाएं तो यहां के resorts में ठहरे 

लोनावला में ठहरने के लिए आपको हर थोड़ी दूरी पर लग्जरी होटल से लेकर resorts तक आसानी से मिल जाएंगे। अगर आप बिग बॉस के घर की तरह किसी जगह पर रुकना चाहती हैं तो लोनावला के किसी resort में जरूर ठहरे। 

Read more: बिग बॉस हाउस में रह रही शिल्पा शिंदे की ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट हुआ आउट

लोनावला जाएं तो ये सब देखना ना भूलें 

लोनावला की गुफाएं बहुत फेमस हैं, खासकर कारला, भाजे और बेडसा जैसी पुरातन गुफाएं तो खासा महत्व रखती हैं। कारला गुफा बेहद पुरानी है, इसका निर्माण ईसा से 160 वर्ष पहले का माना जाता है। कारला गुफा में इंडिया की विशालतम चैत्य गुफा का समावेश है। 

इस गुफा में खंभों पर बनाई गई अनेक कलाकृतियां स्थापत्य कला का बढ़िया उदाहरण हैं। साथ ही यहां पर काष्ठ से बना एक मंदिर भी है जिसकी आकृति कैथेड्रल से मिलती है। यहां पर भगवान शिव की एक विशाल प्रतिमा भी है।  इस छोटे से शहर में घूमने के लिए कई जगहें हैं। राजमची पाइंट, लोनावला झील, कारला केव्स, लोहागढ़ फोर्ट, बुशी डैम, रईवुड पार्क मुख्य हैं।  

 

साथ ही वेस्ट इंडिया में लोनावाला को झीलों का जिला कहते हैं जिनमें लोनावला झील, तिगौती झील, मानसून झील और वाल्वन झील मुख्य हैं। खासकर वाल्वन झील पर बना वाल्वन बांध एक बेहतरीन पिकनिक स्पॉट है। 

एक हिल स्टेशन को घूमने जाने के लिए इतने कारण काफी हैं और अगर आपको लोनावला घूमने के लिए और भी वजह चाहिए तो आपको एक बार जरूर ट्रिप प्लान कर वहां जाना चाहिए उसके बाद आप खुद ही लोनावला दोबारा घूमने जाने की वजह खोज लेंगी।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।