Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:12 AM IST

‘भगवान’ के हाथों पर टिका है दुनिया का यह अनोखा ब्रिज

दुनियाभर में एक से एक बढ़कर ‘ब्रिज’ देखने को मिल जाएंगे। लेकिन आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसे ब्रिज की फोटोज और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जो भगवान् के हाथों पर टिका है। आइए जानते हैं इस ब्रिज के बारे में। 
Updated:- 2018-08-24, 10:59 IST
Golden bridge in Vietnam on god hands is viral on social media

अगर हम आप से कहें कि दुनिया में एक ऐसी जगह हैं, जहां पर भगवान के हाथों पर चला जा सकता है तो शायद आपको हमारी बातों पर विश्‍वास नहीं होगा मगर आज हम आपको एक ऐसे अनोखे ” ब्रिज ” के बारे में बताएंगे जो वाकई भगवान के हाथों पर बना है। जी हाँ , आपको यह सुन कर काफी हैरानी हो रही होगी मगर यह बात सच है कि एक ऐसा ब्रिज हैं जिसे भगवान ने खुद अपने हाथों में थाम रखा है। यह ब्रिज वियतनाम में है और इस ब्रिज को ‘गोल्‍डन ब्रिज ऑन गॉड हैंड्स ’ के नाम से जाना जाता है। सोशल मीडिया पर आजकल इस ब्रिज की तस्‍वीरें बहुत वायरल हो रही हैं और इस ब्रिज की बनावट को देख कर सभी इसकी ओर आकर्षित हो रहे हैं। 

Golden bridge in Vietnam on god hands is viral on social media

क्‍या है इस ब्रिज की खासियत 

वियतनाम में बने इस ब्रिज की खासियत है कि यह दो विशाल हाथों पर टिका हुआ है। समुद्र तल से 1400 मीटर ऊंचाई पर बने इस पुल को बेहद अनोखे ढंग से बनाया गया है। यह पुल दो हाथों पर टिका है और इन हाथों को ‘हैंड्स ऑफ गॉड’ कहा गया है। इने बेहद अलग तकनीक से बनाया गया है। अगर इसे कहा जाए कि यह तकनीक और कारीगरी का बेहतरीन नमूना है तो यह गलत न होगा। 

 

खूबसूरत नजरे 

वियतनाम एक बेहद खूबसूरत देश है और जब से यह ब्रिज बना है तब से इस देश की खूबसूरती में चार चांद लग गए हैं। इस ब्रिज को देखने दूर-दूर से सैलानी आते हैं और ब्रिज पर चढ़ कर हरे भरे पहाड़ों को देख कर खूब तस्‍वीरें खिंचवाते हैं। वैसे तो दुनिया में कई ऐसे ब्रिज हैं जो बेहद खूबसूतर हैं मगर इस ब्रिज की अनोखी बनावट लोंगों को अपनी ओर खूब आकर्षित करती है। दरअसल यह ब्रिज 150 मीटर लंबा है और इस ब्रिज को बस दो हाथों में टिकाया गया है। बेसट बात यह है कि यह हाथ बेहद बड़े हैं और इसी लिए इन्‍हें भगवान के हाथ कहा गया है। गोल्‍डन कलर के इस ब्रिज को मिट्टी के रंग के दो हाथों पर टिकाया गया है। 

Golden bridge in Vietnam on god hands is viral on social media

1 साल मे बना ‘गोल्‍डन ब्रिज’

आपको जानकर और भी हैरानी होगी कि यह ब्रिज केवल 1 साल में बनकर तैयार हो गया। इस ब्रिज का उद्घाटन जून 2018 में हुआ है। इतने कम वक्‍त में इतना खूबसूरत ब्रिज तैयार करने वाला देश वियतनाम दुनिया का पहला ऐसा देश है जिसने ब्रिज का इतने कम समय निर्माण किया है। इस ब्रिज को खूबसूरत लोकेशन पर तो बनाया ही गया है साथ ही इस ब्रिज की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए लोबेलिया क्राइसेंथेमम फूल भी लगाए गए हैं। यह ब्रिज चारो तरफ से पहाड़ों से घिरा हुआ है। इस ब्रिज को टीए लैंडस्कैप आर्किटेक्चर ने बनाया है। कंपनी के डिजाइन प्रिंसिपल वु वीट एन ने कहा- ये ब्रिज दो हाथों पर टिका हुआ है। इस हाथ को ‘भगवान का विशाल हाथ’ कहा जा रहा है।

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।