साल खत्म होने वाला है और एक साथ कई छुट्टियां भी आने वाली है। इस लंबे वीकेंड में आप क्या करेंगे, क्या आपने इसका प्लान बनाया है? अगर नहीं तो हम आपके लिए तैयारी करके लाए हैं।
क्रिसमस से लेकर नए साल तक कैसे ट्रिप प्लान करना है, इसका सबसे सस्ता तरीका हम आज के इस आर्टिकल में आपको बताएंगे। इसकी मदद से आप सस्ते में लंबे ट्रिप पर जा सकते हैं।
अगर आप दिल्ली के रहने वाले हैं, फिर तो आपको ट्रिप के खर्चे की चिंता करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। क्योंकि दिल्ली के आसपास कई ऐसे जगह है, जहां कम बजट में घूमना कोई बड़ी बात नहीं है।
आखिर दिल्ली-NCR में रहने वाले लोग कैसे सस्ते में बजट ट्रिप प्लान कर सकते हैं, इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे।
क्या आपने हिमाचल प्रदेश की इस जगह के बारे में सुना है। अगर आपने नहीं सुना है, तो आपको इस जगह के बारे में जरूर जानना चाहिए। ये जगह दिल्ली वालों के लिए इसलिए बेस्ट है, क्योंकि यहां अकेले ट्रैवल करने वाले लोगों के का खर्चा बस 941 से 2,000 रुपये आता है। दिल्ली से चैल की दूरी बस 356 किमी है।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें- एडवेंचर्स ट्रिप प्लॉन करते समय इन छोटे-छोटे टिप्स को करें फॉलो
उत्तराखंड की जगह अल्मोड़ा दिल्ली वालों के घूमने के लिए बेस्ट जगह है। कम बजट में अगर खूबसूरत वादियों को देखने का मौका मिल रहा है, तो आपको बिल्कुल यहां जाने का प्लान बनाना चाहिए। यहां अकेले व्यक्ति के घूमने का खर्चा 2000 तक आने वाला है।
इसे भी पढ़ें- हाइकिंग और ट्रेकिंग में क्या होता है फर्क, जानिए यहां
उत्तराखंड की कौसानी जगह भी कम बजट में घूमने के लिए बेस्ट है। इस जगह पर पार्टनर के साथ यात्रा करने में आपको मात्र 6000 रुपये आने वाला है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Insta, Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।