Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:41 AM IST

शाही अंदाज में न्यू ईयर सेलिब्रेट करना है तो राजस्थान की इन जगहों को करें एक्सप्लोर

अगर आप भी शाही अंदाज में नए साल का स्वागत करना चाहते हैं तो राजस्थान की इन जगहों पर ज़रूर पहुंचें। 
Updated:- 2022-12-06, 12:49 IST
best places to celebrate new year in rajasthan

राजस्थान का लगभग हर शहर सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में शाही मेहमान नवाजी के लिए जाना जाता है। इसलिए सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशी सैलानी भी राजस्थान में घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।

दिसंबर साल का एक ऐसा महीना होता है जब सैलानी क्रिसमस डे और न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए राजस्थान के अलग-अलग शहरों में पहुंचते रहते हैं। ऐसे में आप भी शाही अंदाज में न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए जगह सर्च कर रहे हैं तो फिर आपको सर्च करने की ज़रूरत नहीं है।

जी हां, इस लेख में हम आपको राजस्थान कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप भी शाही अंदाज में न्यू ईयर को सेलिब्रेट कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

बीकानेर (Bikaner)

Bikaner

रेगिस्तान के बीच मौजूद बीकानेर एक ऐसा शहर है जहां सिर्फ देशी ही नहीं बल्कि विदेशी सैलानी भी घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। इस शहर की खूबसूरती और मेहमान नवाजी दुनिया भर में फेमस है।

ऐसे में अगर आप क्रिसमस के साथ-साथ न्यू ईयर को शाही अंदाज में सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको बीकानेर पहुंचना चाहिए। यहां आप करण महल, अनूप महल और फूल महल जैसी इमारत में आप शाही तरीके से न्यू ईयर को सेलिब्रेट कर सकते हैं। आपको बता दें कि बीकानेर की इमारतों को दुल्हन की तरह सजाया जाता है।

इसे भी पढ़ें:New Year Celebration: दक्षिण-भारत की हसीन वादियों में आप भी पहुंचें न्यू ईयर सेलिब्रेट करने

बूंदी (Bundi)

Bundi

जयपुर और उदयपुर तो लगभग हर कोई घूमने के लिए पहुंचते रहता है, लेकिन अगर आप भीड़-भाड़ से दूर किसी शांत जगह न्यू ईयर सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो फिर आपको बूंदी पहुंचना चाहिए।

कहा जाता है कि बूंदी पैलेस, तारागढ़ फोर्ट और सुख महल हर साल हजारों देशी और विदेशी सैलानियों की मेहमान नवाजी नए साल के मौके पर करते हैं। इन जगहों पर ठहरने के अलावा आप रेगिस्तान के बीच टेंट गेस्ट हाउस में ठहर सकते हैं और न्यू ईयर सेलिब्रेट कर सकते हैं। यहां आप ऊंट सफारी का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।(राजस्थान के 12 फेमस फोर्ट)

अलसीसर (Alsisar)

Alsisar

राजस्थान के झुंझुनू जिले में स्थित अलसीसर एक छोटा लेकिन बेहद ही खूबसूरत शहर है। रेगिस्तान से घिरा अलसीसर फोर्ट न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए एक बेहतरीन स्थान है।

अलसीसर फोर्ट में न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के अलावा आप बाला फोर्ट, नवलगढ़ आदि जगहों पर भी न्यू ईयर सेलिब्रेट कर सकते हैं। लगभग 10 हज़ार के आसपास अलसीसर फोर्ट में आप शाही अंदाज में नए साल का स्वागत कर सकते हैं। अलसीसर में आप नीलकंठ महादेव मंदिर और सरिस्का टाइगर रिज़र्व जैसी जगहों पर घूमने भी जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:New Year Celebration: न्यू ईयर सेलिब्रेट करने इन हसीन वादियों में दोस्तों संग पहुंचें

सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur)

Sawai Madhopur

चारों तरफ से रेगिस्तान से घिरा हुआ सवाई माधोपुर न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए एक खूबसूरत जगह है। कई देशी और विदेशी सैलानी एक सप्ताह पहले ही इस शहर में न्यू ईयर मनाने के लिए पहुंच जाते हैं।

सवाई माधोपुर में नए साल मनाने के अलावा रणथंभौर किला, खंडार किला घूमने के अलावा आप रणथंभौर नेशनल पार्क में घूमने के लिए जा सकते हैं। सवाई माधोपुर में आप ऊंट सफारी का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।

बीकानेर, बूंदी, अलसीसर और सवाई माधोपुर के अलावा राजस्थान के अन्य शहरों में भी शाही अंदाज में नए साल को सेलिब्रेट करने के लिए पहुंच सकते हैं। जैसे-जैसलमेर, माउंट आबू, अजमेर या फिर पुष्कर जैसी जगहों पर भी न्यू ईयर सेलिब्रेट करने पहुंच सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। लेख के अंत में कमेंट सेक्शन में आप भी ज़रूर कमेंट करें।

Image Credit(@cityspideynews,tripoto)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।