दुर्गा पूजा के दौरान कर रहे हैं कोलकाता का सफर, तो जरूर करें यह काम

नवरात्रि का त्योहार पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। बता दें इस त्योहार को कोलकाता में कुछ अलग ही अंदाज में मनाया जाता है। इस दौरान यहां देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग आते हैं। साल 2021 में यूनेस्को ने कोलकाता में दुर्गा पूजा को मान्यता दी और इससे मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल किया। तो क्या आप भी इस नवरात्रि करने वाले हैं कोलकाता का सफर तो इन चीजों का लुत्फ जरूर उठाएं।

लोकल खाना खाएं
नवरात्रि में यहां के लोकल खाने का लुत्फ उठाना बिलकुल भी न भूलें। दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता में खाने की ढेर सारी चीजें मिलती हैं। यहां मिष्टी दोई, रसीले रसगुल्ले और तरह-तरह की मिठाइयां और पकवान मिलते हैं।
इसे भी पढ़ें-Navratri 2022: भूलकर भी न करें ये काम, मां दुर्गा हो सकती हैं नाराज
दशमी उत्सव में भाग लें
जिस दिन बंगाली महिलाएं मां दुर्गा को अलविदा कहती हैं, वह एक अद्भुत अनुभव होता है। उस दौरान औरतें सिंदूर खेला करती है और एक-दूसरे को लाल रंग का सिंदूर लगाकर मां को विदा करती हैं। ये देखकर आप भी खुश हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ें-कोलकाता के लोकल फ्लेवर को टेस्ट करने के लिए इन जगहों को करें एक्सप्लोर
बोंडी बारी पूजा
बोंडी बारी पूजा कुलीन परिवारों के पुराने परिवार करते हैं और यह एक ऐसी चीज है जिसे आप कभी भूल नहीं सकते। कुलीन परिवार अपनी सदियों पुरानी परंपराओं को जारी रखते हैं और देवी दुर्गा के आने का जश्न मनाते हैं। कोलकाता में अब भी 200 ऐसे परिवार है जो कई अलग तरह के रीति- रिवाज को मानते हैं।
कुछ मुख्य पंडाल
- बाबू बागान क्लब सार्वजनिक दुर्गा पूजा
- संतोष मित्रा स्क्वायर
- दम दम पार्क, तरुण संघ
- बालीगंज कल्चरल एसोसिएशन पूजा पंडाल
- बादामतला अशर संघ
- कुमारतुली पार्क
- नकटला उदयन संघ पूजा
- एकदलीय एवरग्रीन क्लब
- मुदियाली क्लब
- एकदलीय एवरग्रीन क्लब
कोलकाता में दुर्गा पूजा को भव्य आयोजन किया जाता है। जहां दुर्गा पूजा के समय पर बड़े बड़े पंडाल सजाए जाते हैं। इन पंडालों में जरुर जाए, इन पडालों की खूबसूरती देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।