क्या अब विरुष्का के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे? अनुष्का और विराट की शादी के चर्चे अभी ठंडे भी नहीं हुए हैं कि एक और बॉलिवुड कपल की शादी के चर्चे शुरू हो गए हैं।
इन दिनों रणवीर-दीपिका की सगाई के चर्चे हो रहे हैं, ऐसा कहा जा रहा है कि दीपिका अपने बर्थडे पर मतलब की 5 जनवरी को रणवीर सिंह के साथ सगाई कर सकती हैं।
हाल ही में दोनों ने नए साल का जश्न श्रीलंका में मनाया है, अब खबर है कि दीपिका अपना बर्थडे भी वहीं मनाने के मूड में हैं। बता दें कि 5 जनवरी को दीपिका पादुकोण का 32वां बर्थडे है और चर्चा है कि इस मौके पर दोनों सगाई कर सकते हैं।
मीडिया सूत्रों की माने तो दीपिका ने अपना बर्थडे रणवीर सिंह के साथ श्रीलंका में बर्थडे सेलिब्रेट करने का प्लान बनाया है। रणवीर श्रीलंका में एक ऐड शूट करने गए थे। दीपिका ने भी न्यू इयर के मौके पर उन्हें वहीं ज्वॉइन कर लिया था। अब ऐसे में उनकी सगाई की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। हालांकि इस बात की दोनों में से किसी ने भी पुष्टी नहीं की है लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि दीपिका के बर्थडे के मौके पर दोनों सगाई कर सकते हैं।
लंबे समय तक दोनों में से किसी ने भी कभी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की थी लेकिन हाल ही में दीपिका ने कुबूल किया था कि रणवीर उनके ब्वॉयफ्रेंड हैं। हाल ही में रणवीर दीपिका के पैरंट्स से भी मिले थे।
Read More: 2018 में जरूर ट्राई करें इन फेमस टेलीविजन actresses की ये ट्रेवल लुक्स
बॉलीवुड की इस खूबसूरत जोड़ी ने साथ में Ram-Leela, Bombay Talkies और Bajirao Mastani जैसी फिल्मों में काम किया है और जल्द ही रिलीज होने वाली उनकी अगली फिल्म Padmavati है जो दिसंबर में ही रिलीज होने वाली थी लेकिन विवादों के कारण इसकी रिलीज टल गई है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभा रहे हैं और दीपिका पादुकोण रानी पद्मावती के किरदार में नजर आएंगी।
यह विडियो भी देखें
Image Courtesy: Pxhere
हाल ही में अनुष्का और विराट ने साउथ इटली Tuscany में Borgo Finocchieto नाम की historic property में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी और अब दीपिका और रणवीर भी डेस्टिनेशन वेडिंग तो नहीं लेकिन डेस्टिनेशन सगाई करने जा रहे हैं या फिर ऐसा कहा जा सकता है कि दोनों डेस्टिनेशन वेडिंग की तरफ ही बढ़ रहे हैं।
Read More: कितनी खूबसूरत दिखती है यह जगह, जहां हुई अनुष्का-विराट की डेस्टिनेशन वेडिंग
वैसे जो भी हो हम तो यहीं बोलेंगे कि श्रीलंका हो या फिर इटली, दोनों ही जगह डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए परफेक्ट हैं।
बॉलीवुड स्टार्स में डेस्टिनेशन वेडिंग का जबरदस्त क्रेज़ है, जिस क्रेज़ को देखने के बाद ही आजकल डेस्टिनेशन वेडिंग का क्रेज़ बढ़ता ही जा रहा है। अनुष्का से लेकर लारा दत्ता तक ने डेस्टिनेशन वेडिंग की है और अब हो सकता है कि कुछ ही समय में दीपिका पादुकोण भी इसी लिस्ट में शामिल हो जाएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।