Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:34 AM IST

दुनिया के कुछ ऐसे देश जहां कभी नहीं होती है रात

वैसे तो दिन और रात एक सामान्य प्रक्रिया है लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे भी देश हैं जहां रात होती ही नहीं है और हमेशा सूरज उगा रहता है तो आइए जाने उन देशों के बारे में। 
Updated:- 2020-09-01, 19:44 IST
countries always sunshine main

यह बात सोचने में और सुनने में थोड़ी अटपटी जरूर लगती है क्योंकि एक सामान्य प्रक्रिया में दिन और रात एक चक्र के समान घूमते हैं। इस प्रक्रिया में दिन के बाद रात और रात के बाद फिर से दिन हो जाता है, लेकिन जरा सोचिए यदि रात हो ही नहीं तो आप क्या करेंगे ? आपके न जाने कितने काम अस्त-व्यस्त हो जाएंगे। सोने और जागने की प्रक्रिया भी अलग ही होगी और आपकी दिनचर्या कब शुरू होगी ? सुनने में थोड़ा अटपटा जरूर लगता है लेकिन दुनिया में कई ऐसे भी देश है जहां सूरज निकलता है लेकिन रात नहीं होती है और हमेशा दिन का प्रकाश बना रहता है। आइए आपको बताते हैं उन देशों के बारे में - 

फिनलैंड

finland

फिनलैंड दुनिया का ऐसा देश है जहां सूरज 23 घंटे उगता है। फ़िनलैंड की कुछ जगहें ऐसी भी हैं जहाँ पर गर्मी के दौरान 73 दिनों तक सूर्य लगातार चमकता रहता है| इसे झीलों का देश भी कहा जाता है क्योंकि यहां पर लगभग 1,87,888 झीलें हैं| हजारों झीलों और आइलैंड्स से सजा हुआ यह देश काफी सुंदर और आकर्षक है और पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित भी करता है यहाँ पूरे समय सूरज की रोशनी का भरपूर आनंद उठाया जा सकता है। 

इसे जरूर पढ़ें: भारत में स्थित में इन अमेजिंग Snake Parks के बारे में जाकर आप भी रह जाएंगी हैरान

नॉर्वे

नार्वे पहाड़ों से घिरा हुआ देश है । नार्वे को 'लैंड ऑफ द मिडनाइट सन' के नाम से पुकारा जाता है। इसको इस नाम से पुकारने का कारण यह है कि यहां मई महीने के मध्य से जुलाई महीने के अंत तक यानि कि लगभग 76 दिन तक कभी भी सूरज पूरी तरह से डूबता नहीं है। यहां रात में भी पूरी तरह से अंधेरा नहीं होता है, बल्कि काफी उजाला रहता है। इसके उत्तरी हिस्सों में गर्मी के दो महीने तो सूर्य छिपता ही नहीं है केवल हल्का सा अंधेरा हो जाता है। 

आइसलैंड

iceland

ग्रेट ब्रिटेन के बाद यह यूरोप का सबसे बड़ा आईलैंड है। यहां आप रात के समय में भी सूरज की रोशनी का भरपूर आनंद ले सकते हैं। यहां घूमना आपके लिए काफी रोचक साबित हो सकता है। आइसलैंड में आधी रात को भी सूरज की रोशनी पूरी तरह से फैली रहती है। 

 

कनाडा

canada

कनाडा क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है। कनाडा वर्ष के कई दिनों तक बर्फ से ढका रहता है। यहां गर्मी के मौसम में कई दिनों तक सूरज नहीं डूबता है अर्थात इन दिनों में यहां रात का अंधेरा देखने को नहीं मिलता है।

इसे जरूर पढ़ें: बैंकॉक में लड़के ही नहीं लड़कियां भी कर सकती हैं मस्ती

अलास्का

alaska

अलास्का अपनी ख़ूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। यहां के सूरज की रोशनी इसको और भी ज्यादा खूबसूरत तो बनाती ही है साथ ही पर्यटकों को भी आकर्षित करती है। यहां मई से जुलाई के बीच में हमेशा सूरज चमकता रहता है। अलास्का अपने खूबसूरत ग्लेशियर के लिए जाना जाता है। मई से लेकर जुलाई के महीने में बर्फ का चमकना यहां का मुख्य आकर्षण है। यहां रात के करीब 12: 30 बजे सूर्यास्त होता है और 51 मिनट के बाद फिर से सूर्य उदय हो जाता है।

 

तो है न थोड़ा अजीब लेकिन ऐसी जगहों पर सूरज की रोशनी का पूरा आनंद लिया जा सकता है और ये पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र भी हैं। 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik and unsplash

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।