Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:27 AM IST

जून में एक्सप्लोर करें कर्नाटक की ये 5 स्पेशल जगहें

गर्मियों में घूमने के लिए कर्नाटक एक बेहद खूबसूरत जगह है। ऐसे में हम आपको कर्नाटक की बेस्ट जगहें बताने वाले हैं।   
Updated:- 2024-05-23, 15:02 IST
coldest place in karnataka during summer

क्या इस गर्मी आप भी अपने परिवार के साथ कुछ ठंडी जगह पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको कर्नाटक जाना चाहिए। जी हां, कर्नाटक खूबसूरत होने के साथ ही आपको गर्मी में ठंड का एहसास भी देगा। ट्रैवलर्स के लिए या फिर फैमिली वेकेशन के लिए जून के शुरुआती महीने में आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ कर्नाटक के कुछ खूबसूरत जगहों का आनंद उठा सकती हैं। 

कूर्ग हिल स्टेशन (Coorg Hill Station)

घने पहाड़ों से घिरा कर्नाटक का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। ऐसे में अगर आप कर्नाटक जाने का प्लान कर रही हैं तो आपको कूर्ग हिल स्टेशन को अपनी फैमिली और दोस्तो के साथ एक्सप्लोर करना चाहिए।

शिमोगा (Shivamogga)

शिमोगा को कर्नाटक का रत्न कहा जाता है। यह एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, ऐसे में आप इस गर्मी अपने परिवार और दोस्तों के साथ शिमोगा घूम सकती हैं। प्रकृति का सही मजा लेना है तो आपके एक बार शिमोगा को जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए।

अगुम्बे (Agumbe)

भारत के कर्नाटक राज्य में एक छोटा सा गांव अगुम्बे को भी आप एक्सप्लोर कर सकती हैं। इस गांव में रहकर आप प्रकृति का मजा उठा सकती हैं। अगर आपको विलेज लाइफ जीना है तो यह जगह आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती हैं। यहां बकरना, ओनके अब्बी, और जोगी गुंडी जैसे कई आकर्षक झरने हैं। 

गोकर्ण (Gokarna)

कर्नाटक राज्य का हिंदू तीर्थ स्थल गोकर्ण अपनी खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है। यहां आपको महाबलेश्वर मंदिर और कोटि तीर्थ जैसे कई हिंदू तीर्थस्थल देखने को मिल जाएगे। यही कारण है कि हर साल लाखों लोग इस जगह पर आते हैं। 

इसे भी पढ़ें- कर्नाटक घूमते समय इन पांच टिप्स को जरूर करें फॉलो

काबिनी वन (Kabini)

हर साल लाखों पर्यटक काबिनी वन घूमने आते हैं। ऐसे में आप भी इस गर्मी अपने परिवार और दोस्तों के साथ कर्नाटक में स्थित काबिनी वन घूम सकती हैं। यहां जंगल सफारी की मदद से आप पूरे जंगल को एक्सप्लोर कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- फीमेल ट्रैवलर के घूमने के लिए कर्नाटक की ये जगहें हैं बेस्ट

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit - instagram

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।