herzindagi

Heat Wave: गर्मी से हो गए हैं परेशान तो इन हिल स्टेशन पर उठाएं ठंडे मौसम का मजा

आजकल तापमान तेजी से बढ़ रहा है। इस साल बढ़ती गर्मी से कई रिकॉर्ड बनाए हैं, ऐसे में तपती धूप से राहत पाने के लिए लोग हिल स्टेशन पर जाने का प्लान बना रहे हैं। भारत में कई ऐसी जगहें मौजूद हैं, जो अपने सुहाने और ठंडे मौसम के लिए जानी जाती हैं। ऐेसे में अगर फैमिली ट्रिप के लिए घूमने जाना चाहते हैं, तो भारत के इन ठंडे हिल स्टेशन्स पर मौसम का मजा उठाने के लिए जा सकते हैं।  आज के आर्टिकल में हम आपको भारत के ठंडे हिल स्टेशन के बारे में बताएंगे, जहां माई और जून के महीने की ट्रिप प्लान की जा सकती है। तो देर किस बात की, आइए जानते हैं इन खूबसूरत पहाड़ों के बारे में- 

Pragati Pandey

Editorial

Updated:- 18 May 2022, 14:05 IST

यरकौड, तमिलनाडु-

Create Image :

अगर आप दक्षिण भारत के रहने वाले हैं, या घूमने के लिए उस तरफ जाना चाहते हैं। तो आपको तमिलनाडु का यरकौड हिल स्टेशन घूमने जरूर जाना चाहिए। यह हिल स्टेशन सेलम जिले के पास है, जो कि सर्वरायन पर्वत श्रृंखला पर हिस्सा है। दक्षिण भारत के अन्य हिल स्टेशन्स के मुकाबले यह हिल स्टेशन काफी बजट फ्रेंडली है, इसके अलावा ज्यादा लोकप्रिय न होने के कारण यहां पर आपको ज्यादा भीड़ भी नहीं मिलती है। यहां आपको घने जंगल,पथरीले पहाड़ और खूबसूरत झील देखने को मिल जाएगी। तपती गर्मी में भी यरकौड हिल स्टेशन का तापमान 36 डिग्री से लेकर 24 डिग्री के आसपास रहता है। 

मैक्लोडगंज, हिमाचल प्रदेश-

Create Image :

हिमाचल प्रदेश में कई खूबसूरत हिल स्टेशन्स मौजूद हैं। लेकिन उनमें से सबसे खूबसूरत मैक्लोडगंज है। यहां पर कई पर्यटन स्थल हैं जो यात्रियों का मन मोह लेते हैं। इसके अलावा प्रसिद्ध तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा का घर होने के कारण यह जगह और भी ज्यादा फेमस है। घूमने के लिए यहां पर त्रिउंड ट्रेक, भागसूनाथ मंदिर, नामग्याल मठ, मंकियानी दर्रा और करेरी झील जैसी जगहें मौजूद हैं। गर्मी के दिनों में यहां का तापमान 27 डिग्री के लेकर 14 डिग्री के आसपास रहता है, जहां जाकर आपको राहत मिलेगी। 

पहलगाम, कश्मीर-

Create Image :

जम्मू-कश्मीर एक ऐसा राज्य है, जहां किसी भी मौसम में घूमने के लिए जाया जा सकता है। लेकिन गर्मी के दिनों में मौसम का मजा उठाने के लिए यह जगह परफेक्ट है। यह हिल स्टेशन अपनी  प्रकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। घने देवदार और चीड़ के लंबे-लंबे पेड़ यहां की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। मई के महीने में यहां का तापमान 22 डिग्री से लेकर 9 डिग्री के आसपास होता है। 

चोपता, उत्तराखंड-

Create Image :

इस हिल स्टेशन को मिनी स्विटजरलैंड के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में गर्मी से राहत पाने के लिए यह जगह सबसे बेस्ट है। समुद्र तल से 8556 फीट की ऊंचाई पर होने के कारण यह काफी ठंडी जगहों में से एक है। यहां पर आपको दुनिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर देखने के मिलेगा, जिसे तुंगनाथ के नाम से जाना जाता है। यहां पर आप ट्रेकिंग, हाइकिंग, माउंटेन साइकिल जैसे सभी एडवेंचर जगहों का मजा उठा सकती हैं। गर्मी के दिनों में भी यहां का तापमान 4 डिग्री तक पहुंच जाता है। 

 इसे भी पढ़ें- घूमने के लिए बेस्ट हैं साउथ इंडिया के ये हिल स्टेशन्स

डलहौजी, हिमाचल प्रदेश-

Create Image :

डलहौजी हिल स्टेशन हिमाचल प्रदेश का एक छोटा सा शहर है, जो कि अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। डलहौजी अपने प्राकृतिक नजारों, फूलो, मैदानों और नदियों के लिए जाना जाता है। घूमने के लिए यहां पर खाज्जिअर, पंचपुला, माल रोड, कालाटोप वन्यजीव अभयारण्य, डैनकूंड पीक और चेमरा झील जैसी जगहें मौजूद हैं। जहां जाकर आपके मन को राहत मिलेगी। गर्मी के दिनों में यहां का तापमान 24 डिग्री के करीब रहता है। 

शिलांग, मेघालय-

Create Image :

यह ऐसा हिल स्टेशन हैं जिसे खूबसूरत जीलों के कारण जाना जाता है। यह मेघालय की राजधानी है, जिस कारण पर्यटक यहां पर भारी संख्या में आते हैं। यह देश का पहला ऐसा हिल स्टेशन हैं, जहां चारों तरफ से पहुंचा जा सकता है। घूमने के लिए यहां पर उमियम झील, हाथी झरना, शिलांग पीक, डेविड स्कॉट ट्रेल, बॉस्को म्यूजियम और लेडी हैदरी पार्क जैसी जगहें मौजूद हैं। गर्मी के दिनों में यहां का तापमान 24 डिग्री से लेकर 16 डिग्री के आसपास होता है। 

मसूरी, उत्तराखंड-

Create Image :

आप अगर दिल्ली के आसपास रहने वाले हैं, तो मसूरी आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकती है। यहां पर घूमने के लिए कैम्पटी फॉल, बौद्ध मंदिर, कैमल्स बैक रोड, लाल टिब्बा और मॉल रोड जैसी कई खूबसूरत जगहें मौजूद हैं। गर्मी के दिनों में यहां का तापमान 20 डिग्री सेलसियस तक होता है, जो शाम को काफी सुकून भरा होता है। 

पीरमेदू हिल्स, केरल-

Create Image :

पीरमेदू का यह खूबसूरत हिल स्टेशन केरल राज्य में स्थित है। जहां गर्मी के मौसम में घूमने जाया जा सकता है, बता दें कि इस फेमस हिल स्टेशन का नाम सूफी संत पीर मोहम्मद के नाम पर रखा गया है। यह खूबसूरत डेस्टिनेशन अपनी कॉफी, चाय और रबर की खेती के लिए जाना जाता है। 

गर्मी के दिनों में यहां का मौसम 22 डिग्री से लेकर 32 डि्ग्री तक होता है, जो शाम को घूमने के लिए परफेक्ट लोकेशन है। 

इसे भी पढ़ें- कम लोग जानते हैं इंडिया के इन 3 हिल स्टेशन के बारे में, बहुत सस्ती हैं ट्रिप

कुर्ग, कर्नाटक-

Create Image :

कुर्ग हिल स्टेशन कर्नाटक राज्य में स्थित है। यह हिल स्टेशन अपने खूबसूरत वाटरफॉल्स के लिए जाना जाता है, यहां पर जाकर आप सीनिक ब्यूटी का मजा उठा सकते हैं। अगर आप वेस्टर्न घाट्स को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो कुर्ग हिल स्टेशन आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है। 

तो ये थे भारत के सबसे खूबसूरत और ठंडे हिल स्टेशन, जहां तपती गर्मी से राहत पाने के लिए जाया जा सकता है। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिदंगी के साथ।