राजस्थान के ये गांव बेस्ट टूरिज्म विलेज की लिस्ट में हैं शामिल, आप भी करें एक्सप्लोर

अगर आप राजस्थान घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इस बार गांव के चक्कर लगाएं। यहां पर यकीनन आपको बहुत ही मजा आएगा और ट्रिप यादगार बन जाएगा। 
image

राजस्थान यानी राजाओं का स्थान... जहां पर कई कहानियां दफन है। मगर आज भी इसकी निशानियां मौजूद हैं, जिसे देखने और समझने दूर-दूर से लोग आते हैं। यहां के किले, प्राचीन इमारतें और पैलेस ऐतिहासिक स्थलों में शुमार हैं। वहीं, जयपुर से लेकर जैसलमेर में एक से एक भव्य और विश्व प्रसिद्ध इमारत भी मौजूद है।

यही वजह है कि हर साल दूर दूर से लोग घूमने के लिए आते हैं और इन जगहों को एक्सप्लोर करते हैं। आप भी यकीनन यहां पर गए ही होंगे, लेकिन इस बार गांव का दीदार करने के लिए जाएं। जी हां, कहा जाता है कि इन गांव की खूबसूरती के आगे राजस्थान की कई जगहें फीकी लगती है।

देवमाली गांव

Which is the best tourist village in Rajasthan

अगर आप सोच रहे हैं कि गांव जाकर क्या करेंगे, यहां पर क्या ही घूमा जाएगा। अगर आप भी ऐसा ही सोच रहे हैं, तो बिल्कुल गलत है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह गांव अपनी अनूठी परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है। यहां के सभी घर मिट्टी से बने हैं और छप्पर की छतों से ढके हैं। हालांकि, यहां पर आपको बहुत ही कम पक्के मकान मिलेंगे।

इसे जरूर पढ़ें-Rajasthan Top Places: राजस्थान की खूबसूरती में चार चांद लगाती है यह ऐतिहासिक जगह, मानसून में आप भी पहुंचें

साथ ही, यहां के लोग मानते हैं कि जमीन उनके देव भगवान देवनारायण की है। बता दें यह गांव बहुत ही पाक है, जहां पर लोगों मांस और शराब का सेवन नहीं करते हैं। खास बात यह है कि आज तक किसी भी घर में ताला लगाने की जरूरत नहीं पड़ी है, क्योंकि यहां चोरी की कोई घटना नहीं हुई है। यही वजह है कि यह गांव बहुत ही ज्यादा खास है।

मेनार गांव

Which is the most beautiful place in Rajasthan

आप उदयपुर में मौजूद मेनार गांव को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यह गांव उदयपुर से लगभग 50 किलोमीटर दूर है, जिसे बर्ड विलेज के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर आप सुकून के पल अपने पार्टनर के साथ बिता सकते हैं। यहां पर खूबसूरत तालाब हैं, जहां पर आप 250 प्रजातियों के पक्षी मिलेंगे।

इसी वजह से सरकार ने इन तालाबों को वेटलैंड घोषित किया है। इन तालाबों की खूबसूरती दुनियाभर में मौजूद हैं, जिसका दीदार करने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इसकी खूबसूरती के साथ-साथ यहां के पारंपरिक राजस्थानी व्यंजन और ग्रामीण जीवनशैली का एक्सपीरियंस लिया जा सकता है।

बिश्नोई गांव

यह गांव जोधपुर से लगभग 22 किलोमीटर दूर है। यहां से उदयपुर का रास्ता बहुत ही पास है।यहां पर रहने वाले लोग पेड़ों और जानवरों की पूजा करते हैं। खाने में यहां पर सब्जियों को खाया जाता है, गोश्त हो हाथ भी नहीं लगाया जाता। अगर आप यहां पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आदिवासी जीवन की परंपराओं और रीति-रिवाजों को समझ सकते हैं।

यहां आप कुम्हार, बुनकर और बिश्नोई परिवारों को देख सकते हैं। आप बिश्नोई विलेज सफारी संस्था के द्वारा राजाओं की विरासत और जीवन के बारे में समझ सकते हैं। वहीं, आप पार्टनर के साथगुड़ा बिश्नोई झील के पास बैठकर खूबसूरत पल बिता सकते हैं।

खुरी गांव

Which is the most beautiful place in Rajasthan (2)

यह गांव जैसलमेर के पास स्थित है, जो अपने ग्रामीण रहन-सहन, सुंदरता और रेत के टीलों के लिए मशहूर है। यहां के मिट्टी से बने घर और फूस की छतें देहाती रहन-सहन को बढ़ावा देती हैं। आप इस गांव को ऊंट की सवारी से घूम सकते हैं।

बता दें खुरी गांव के पास एक राष्ट्रीय उद्यान भी है, जो इसे और भी खास बनाता है। इन गांवों की अनूठी परंपराएं, संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता उन्हें खास बनाती हैं। अगर आप राजस्थान की गहराई से समझना चाहते हैं, तो इस गांव को जरूर एक्सप्लोर करें।

जवाई गांव

Which is the unique village in Rajasthan

जवाई गांव राजस्थान का छिपा हुआ खजाना है। यहां पर जंगल हैं, जहां पर तेंदुए पाए जाते हैं। इसलिए इस गांव को कई लोग लेपर्ड हिल्स ऑफ इंडिया के नाम से भी जानते हैं। कहा जाता है कि यहां पर जाने के लिए सेफ्टी का खास ध्यान रखा जाता है।

इसे जरूर पढ़ें-Rajasthan Hidden Villages: राजस्थान का यह अनोखा गांव जन्नत का अहसास दिलाता है, आप भी पहुंच जाएं

इस गांव को बर्ड वॉचिंग के लिए जन्नत माना जाता है। इस गांव सूर्योदय और सूर्यास्त देखना और कैमरे में कैद करने का अलग ही आनंद है। यह कई प्राकृतिक गुफाओं को देखा जाता है, जहां पर आप कई ऐतिहासिक पड़ाव से गुजरेंगे।

इन जगहों को आप एक्सप्लोर कर सकते हैं और अपना एक्सपीरियंस हमारे साथ जरूर साझा करें। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik and shutterstock)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP