तमिलनाडु के विरुधुनगर में इन जगहों पर एन्जॉय करें अपना वीकेंड

जब भी वीकेंड पर कहीं घूमने की बात होती है तो हम ऐसी जगह पर जाना ज्यादा पसंद करते हैं, जहां जाकर हम रिलैक्स फील कर सकें। अमूमन लोग घूमने के लिए कई जगहों की लिस्ट बनाते हैं। लेकिन अगर इस बार आपने किसी नई जगह को एक्सप्लोर करने का मन बनाया है तो आप तमिलनाडु के विरुधुनगर में जाने की प्लानिंग करें। मदुरै से लगभग 57 किमी दक्षिण पश्चिम में स्थित विरुधुनगर एक छोटा शहर है।
यह एक ऐसा शहर है, जो अपनी समृद्ध पारंपरिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है। इतना ही नहीं, यहां पर कई मंदिर हैं, जिनका अपना एक ऐतिहासिक महत्व है। विरुधुनगर में स्थित मरियम्मन मंदिर को तमिलनाडु के सबसे पुराने मंदिरों में से एक माना जाता है। इसके अलावा, आप यहां पर अय्यनार फॉल्स और ग्रिजल्ड स्क्विरेल सैन्चुरी आदि भी देख सकते हैं और खुद को प्रकृति के करीब महसूस कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आपको विरुधुनगर में जरूर देखना चाहिए-
अय्यनार फॉल्स (Ayyanar Falls)

अय्यनार फॉल्स विरुधुनगर में देखने लायक सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। यह आपको एक अलग ही एक्सपीरियंस देता है। इस स्थान का नाम वॉटरफॉल के बगल में स्थित अय्यनार मंदिर के नाम पर पड़ा। इस वॉटरफॉल की ऊंचाई 15 फीट है और यह पानी का मुख्य स्रोत है, जिसका उपयोग आसपास के गांव पीने और सिंचाई के लिए करते हैं। अगर आप यहां हैं तो अय्यनार फॉल्स के करीब वुडलैंड माउंटेन क्लाइबिंग का आनंद भी ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: भारत में नहीं इस देश में है दुनिया की सबसे ऊंची विष्णु प्रतिमा, इसे बनने में लगे थे इतने साल
इरुक्कनकुडी मरिअम्मन मंदिर (Irukkankudi Mariamman Temple)
अगर आप विरुधुनगर घूमने के लिए गए हैं तो आपको प्रसिद्ध मरिअम्मन मंदिर को जरूर देखना चाहिए। विरुधनगर शहर से लगभग 37 किमी दूर प्रसिद्ध मरिअम्मन मंदिर स्थित है। इसका अपना एक अलग ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व है। यह मंदिर लगभग 500 साल पुराना माना जाता है और इसकी गिनती तमिलनाडु के सबसे पुराने मंदिरों में से एक के रूप में होती है। यह मंदिर उत्तरी तरफ से अर्जुनन नदी और दक्षिणी तरफ से वैप्पर नदी के संगम पर स्थित है। (तमिलनाडु में घूमने की जगहें)
श्रीविल्लिपुथुर वाइल्डलाइफ सैन्चुरी (Srivilliputhur Sanctuary)

श्रीविल्लिपुथुर वाइल्डलाइफ सैन्चुरी का कुल एरिया 485.2 वर्ग किमी है। यह ज्यादातर विरुधुनगर जिले और आंशिक रूप से मदुरै जिले में स्थित है। श्रीविल्लिपुथुर तमिलनाडु में अवश्य देखी जाने वाली सैन्चुरी में से एक है। इसकी स्थापना 1988 में की गई थी। यहां पर आप ग्रिजल्ड विशाल गिलहरी के अलावा जानवरों की अन्य कई प्रजातियों को आसानी से देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: ऐसा गांव जहां कभी नहीं हुई बारिश, लेकिन आप हर दिन बादलों को छू सकते हैं
सथुरागिरी हिल्स शिव मंदिर (Sathuragiri Hills Shiva Temple)
सथुरागिरी हिल्स पर स्थित शिव मंदिर विरुधुनगर में एक बेहतरीन प्लेस माना जाता है। यह स्थान शिव भक्तों के लिए बेहद खास है, जो मानते हैं कि यह स्थान व्यक्ति को आंतरिक शांति और आध्यात्मिक विकास प्रदान करता है। महाशिवरात्रि महोत्सव के दौरान यहां पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। यहां पर आप पहाड़ियों की अछूती सुंदरता के बीच परमात्मा से जुड़ने का एक दुर्लभ अवसर प्राप्त कर सकते हैं। (तमिलनाडु के श्रीरंगम में घूमने की जगहें)
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- virudhunagardistrict, wikipedia
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।