Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:04 AM IST

भारत में नहीं इस देश में है दुनिया की सबसे ऊंची विष्णु प्रतिमा, इसे बनने में लगे थे इतने साल

भारत में नहीं विदेश में भी आपको हिंदू-देवी देवताओं की विशाल प्रतिमा देखने को मिल जाएगी।
Updated:- 2023-12-05, 17:24 IST
world tallest lord vishnu statue

दुनियाभर में आपने एक से बढ़कर एक बड़ी मूर्ति देखी होगी, लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम जिस मूर्ति के बारे में बात करने जा रहे हैं, ऐसी विशाल मूर्ति आपने आज से पहले कहीं नहीं देखी होगी।

आमतौर पर यह तो पता है कि हमारे देश में कई मंदिर बने हैं, जहां भगवान की विशाल प्रतिमा विराजमान है, लेकिन भारत में नहीं विदेश में भी आप हिंदू-देवी देवताओं की विशाल प्रतिमा देख सकते हैं।

अन्य देशों में भी उन देवताओं के मंदिर हैं जिनकी पूजा भारत में की जाती है। आज के इस  आर्टिकल में हम आपको भगवान विष्णु की एक ऐसी प्रतिमा के बारे में बताने वाले हैं, जो भारत में नहीं बल्कि विदेश में है। साथ ही, इतनी बड़ी प्रतिमा उनकी पूरी दुनिया में कहीं नहीं है।  

मूर्ति की ऊंचाई?

tallest lord vishnu statue INDO

यह मूर्ति लगभग 122 फीट ऊंची और 64 फीट चौड़ी है। इस मूर्ति की खास बात यह है कि इसे मिट्टी नहीं बल्कि  तांबे और पीतल से बनाया गया है। इसे बनाने में लगभग 24 साल का समय लगा था। यह साल 2018 में  बनकर  पूरी तरह से तैयार हो गई थी। (कर्नाटक के प्रसिद्ध शिव मंदिर)

इसे भी पढ़ें- भगवान की ये 7 मूर्तियां जो कई मीलों की दूरी से भी आती हैं नजर

 

कहां स्थित है मूर्ति

tallest lord vishnu statue..

भगवान विष्णु की सबसे ऊंची प्रतिमा इंडोनेशिया के बाली के उंगासन इलाके में स्थित है। इसे गरुड़ विष्णु केनकाना प्रतिमा के नाम से जाना जाता है। इस मूर्ति के निर्माण के पीछे एक सपना बताया जाता है।

1979 में इंडोनेशिया की रहने वाले बप्पा न्यूमन नुआर्ता एक विशाल मूर्ति (Statue maker Nyuman) बनाना चाहते थे। वह ऐसी बड़ी मूर्ति बनाना चाहते थे जैसी दुनिया में किसी और की न हो। लंबे समय तक योजना बनाने के बाद 1994 में कुछ पैसों से मूर्ति का निर्माण शुरू किया गया। (भगवान शिव की दूसरी सबसे बड़ी मूर्ति)

GARUN

2007 से 2013 के बीच पैसों की कुछ कमी रही, जिसकी वजह से प्रतिमा का निर्माण रुक गया थे। इसके साथ ही आसपास के ग्रामीणों भी प्रतिमा के निर्माण पर विरोध कर रहे थे। लेकिन जब उन्हें इस मूर्ति से होने वाले पर्यटन और आय के बारे में समझाया गया, तो उन्होंने अपना विरोध ख़त्म कर दिया। जिसके बाद मूर्ति निर्माण फिर से शुरू हो गया। 2018 में यह प्रतिमा पूरी तरह से बनकर तैयार हो गई।  

मूर्ति बनाने वाले न्यूमन नुआर्ता भारत में अवॉर्ड भी मिल चुका है। देश के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्मश्री से सम्मानित किया। इस मूर्ति की प्रसिद्धि पूरी दुनिया में फैल गई। यहां अन्य धर्मों के लोग भी बड़ी संख्या में आते हैं।

इसे भी पढ़ें- विश्व की सबसे बड़ी मूर्ति अब है इंडिया में, ये हैं स्टैयू ऑफ यूनिटी की खासियत

इंडोनेशिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम

LORD VISHNU

देखा जाए तो इंडोनेशिया में मुस्लिमों की तादाद सबसे ज्यादा है।  2021 के आंकड़ों के अनुसार पूरी दुनिया में मुस्लिमों की आबादी के मामले में नंबर वन देश इंडोनेशिया ही है।

इसके बावजूद यहां भगवान विष्णु की सबसे बड़ी प्रतिमा है। इसके सिवा आपको जानकर हैरानी होगी कि इस देश में चलने वाली एयरलाइन का नाम गरुड़ है। गरुड़ का अर्थ भगवान विष्णु की सवारी से जोड़ा गया है। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit-  Freepik, INSTA

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।