Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:36 AM IST

बच्चों के साथ घूमने के लिए बेस्ट हैं ग्रेटर नोएडा के पास की ये 4 जगहें, गर्मी की छुट्टियों का उठाएं पूरा मजा 

अगर आप भी गर्मी की छुट्टियों में घूमने के लिए कुछ अच्छी जगहों को ढूढ़ रही हैं, तो हम आपको ऐसी कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो ग्रेटर नोएडा के पास मौजूद हैं और इन जगहों पर घूमना आपको और बच्चों दोनों को ही बहुत सुकून देगा। आइए देखें कुछ खूबसूरत प्लेसेस।
Updated:- 2026-05-27, 19:58 IST
image

गर्मी की छुट्टियां आते ही पेरेंट्स के मन में सबसे बड़ा सवाल यही आता है कि इस बार बच्चों को घूमने के लिए कहां ले जाएं जिससे उनका मन भी बहाल जाए और जो जगह उन्हें पसंद भी आए। ऐसे में अगर आप ग्रेटर नोएडा में रहती हैं तो इसके आस-पास कुछ ऐसी जगहें मौजूद हैं जो घूमने के लिए तो बेस्ट हैं ही और यहां तक पहुंचने का खर्च भी बहुत कम होता है। इनमें से खुश ऐसे जगहें भी हैं जो ग्रेटर नोएडा के भीतर ही मौजूद हैं। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही प्लेसेस के बारे में जो गर्मी की छुट्टियों को और खास बना सकते हैं और जहां आप बच्चों को भी घूमने ले जा सकती हैं।

पंगोट हिल स्टेशन

ग्रेटर नोएडा से लगभग 301 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है पंगोट हिल स्टेशन। यह उत्तराखंड के नैनीताल के पास स्थित है और यहां अगर आप अपनी कार से पंगोट जा रही हैं तो लगभग 6 से 7 घंटे का समय लगता है। पंगोट एक छोटा, शांत और बहुत खूबसूरत हिल स्टेशन है जो हरियाली से भरपूर होने के साथ अपने आप में खूबसूरती को समेटे हुए है। नैनीताल से 13 से 15 किलोमीटर की दूरी पर यह हिल स्टेशन स्थित है। आप इस बार बच्चों की गर्मी की छुट्टियों में इस जगह पर जा सकती हैं और नेचर की खूबसूरती का मजा उठा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड का छोटा सा हिल स्टेशन पंगोट है घूमने के लिए बेस्ट, बर्ड वॉचिंग और ट्रैकिंग का ले सकते हैं मज़ा

मोरनी हिल्स

morni hills

ग्रेटर नोएडा से लगभग 329 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह हिल स्टेशन वास्तव में बहुत खूबसूरत है। अगर आप ग्रेटर नोएडा के आस-पास किसी खूबसूरत जगह पर जाना चाहती हैं, तो यह एक बहुत खूबसूरत हिल स्टेशन है। मोरनी, हरियाणा के पंचकुला जिले में मोरनी पहाड़ियों में स्थित एक गांव और पर्यटन स्थल है। यह चंडीगढ़ से लगभग 45 किलोमीटर और पंचकुला शहर से 35 किलोमीटर दूर स्थित है और अपने हिमालयी दृश्यों, वनस्पतियों और झीलों के लिए प्रसिद्ध है। ऐसा माना जाता है कि मोरनी नाम उस रानी से लिया गया है जिसने कभी इस क्षेत्र पर शासन किया था। मोरनी हिल्स हिमालय की शिवालिक पर्वतमाला की शाखाएं हैं, जो दो समानांतर श्रृंखलाओं में फैली हुई हैं। अगर आप भी इस बार घूमने के लिए कोई अच्छी जगह ढूढ़ रही हैं, तो ये बेस्ट प्लेस हो सकता है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के बगल में मौजूद मोरनी हिल्स पर इन एडवेंचर एक्टिविटीज का उठाएं मजा

वेनिस मॉल

ग्रेटर नोएडा की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है ग्रैंड वेनिस मॉल। यह एक इटालियन थीम पर बना हुआ शॉपिंग मॉल है जो अपनी खूबसूरती की वजह से न सिर्फ ग्रेटर नोएडा बल्कि पूरे दिल्ली एन सी आर के बीच काफी प्रसिद्द है। इसे रोमन की शिल्पकला मूर्तियों और वेनिस की इमारतों जैसे आकार में सजाया गया है। इस मॉल में आपको गोंडोला राइड्स, गेमिंग जोन, मूवीज़ का मजा तो मिलेगा ही और यहां गर्मी के मौसम में का सबसे आकर्षण का केंद्र माना जाता है स्नो मस्ती जहां आप साल भर के बर्फीले रोमांच का लुत्फ अपने बच्चों के साथ उठा सकती हैं। यह मॉल परी चौक से लगभग 2 से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

धोसी पहाड़ी

dhosi hills

धोसी पहाड़ी हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में स्थित है। यह पहाड़ी एक विलुप्त ज्वालामुखी माना जाता है, जो अरावली पर्वत श्रृंखला के उत्तर-पश्चिम छोर पर अकेली खड़ी है। इसकी ऊंचाई आस-पास की भूमि से लगभग 345 से 470 मीटर और समुद्र तल से 1170 मीटर की दूरी पर है। इस स्थल पर मंदिर, तालाब, किला और गुफाएं हैं, और इसके चारों ओर जंगल है। अगर आप भी बच्चों को गर्मी की छुट्टी में किसी नई जगह पर घुमाना चाहती हैं, तो यह जगह आपके लिए बेस्ट हो सकती है।

अगर आप भी ग्रेटर नोएडा में रहती हैं, तो आपके लिए घूमने के लिए ये जगहें बेस्ट हो सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: freepik.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।