क्रिसमस ब्रेक को यादगार बना देंगी श्रीलंका की ये बेहतरीन जगहें, आज ही कर लें ट्रिप की बुकिंग

क्रिसमस पर घूमने के लिए श्रीलंका एक बेहतरीन और बजट में आने वाला ऑप्शन है। जानिए यहां घूमने, पहुंचने और खर्च की पूरी आसान जानकारी?
Updated:- 2026-11-27, 11:52 IST
Sri Lanka Christmas Trip

Sri Lanka Christmas Trip

Sri Lanka Travel Guide: हर साल क्रिसमस पर लोगों के मन में एक ही सवाल आता है कि इस बार कहां जाएं? अगर इस बार कुछ नया ट्राई करने का मन है तो श्रीलंका आपके लिए बेस्ट जगह है। यह भारत के बिल्कुल पास है, जो कि सस्ता, खूबसूरत और क्रिसमस के लिए एकदम परफेक्ट स्पॉट है। यहां आपको समुद्र, पहाड़, चाय के बागान, मंदिर और क्रिसमस की रौनक, सबकुछ एक साथ देखने को मिलेगा।

बजट में इंटरनेशनल ट्रिप का सपना होगा पूरा

अगर आप सोचती हैं कि विदेश घूमना बहुत महंगा है, तो श्रीलंका की ट्रिप आपकी सोच बदल देगा। दिल्ली-चेन्नई से सिर्फ 2-3 घंटे की फ्लाइट में आप एक नए देश में होंगी। क्रिसमस के समय यहां का मौसम भी एकदम बढ़िया रहता है। ना ज्यादा गर्मी, ना ज्यादा ठंड। चलिए जानते हैं श्रीलंका की उन 7 जगहों के बारे में, जो आपके क्रिसमस ब्रेक को यादगार बना देंगी।

1. कोलंबो

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो ही आपकी ट्रिप की शुरुआत होगी। क्रिसमस के समय पूरा शहर लाइट्स से सज जाता है। यहां गॉल फेस ग्रीन पर समुद्र किनारे टहलना, कोलंबो नेशनल म्यूजियम देखना और पेट्टाह मार्केट से शॉपिंग करना मत भूलिएगा। क्रिसमस की रात को यहां चर्चों में प्रार्थना और बड़े-बड़े केक की खुशबू, आपको अलग ही एहसास देगी।

Budget International Trip

Photo Credit: Magnific

2. कैंडी

कोलंबो से करीब 3 घंटे की दूरी पर है कैंडी। ये श्रीलंका का सबसे पवित्र शहर माना जाता है। यहां टूथ रिलिक टेम्पल है, जहां भगवान बुद्ध के दांत रखे हैं। कैंडी लेक के किनारे शाम को घूमना और कैंडी डांस शो देखना, यह अनुभव आप कभी नहीं भूलेंगे। क्रिसमस के समय यहां का मौसम ठंडा और सुहावना रहता है।

Sri Lanka Trip

Photo Credit: Magnific

3. गॉल

अगर आपको फोटो खींचना पसंद है, तो गॉल आपके लिए स्वर्ग है। यहां 400 साल पुराना डच फोर्ट है, जो यूनेस्को की धरोहर में शामिल है। किले के अंदर छोटी-छोटी गलियां, कैफे, चर्च और लाइटहाउस हैं। समुद्र किनारे बैठकर सनसेट देखना, यहां का सबसे खूबसूरत पल होता है। क्रिसमस पर गॉल फोर्ट में अलग ही रौनक रहती है।

Sri Lanka Christmas vacation

Photo Credit: Magnific

4. एला

एला श्रीलंका का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां जाने के लिए आपको कैंडी से एला तक की ट्रेन जरूर लेनी चाहिए। इसे दुनिया के सबसे खूबसूरत ट्रेन सफर में गिना जाता है। खिड़की से चाय के बागान, झरने और पहाड़ दिखते हैं। एला में नाइन आर्च ब्रिज, लिटिल एडम्स पीक और रावण फॉल्स देखना मत भूलिए।

sri lanka ella place

Photo Credit: Magnific

5. मिरिस्सा

अगर क्रिसमस पर बीच पर पार्टी करनी है, तो मिरिस्सा से अच्छी जगह कोई नहीं है। यहां का पानी एकदम साफ और नीला है। आप यहां सर्फिंग, स्नॉर्कलिंग कर सकते हैं। सुबह-सुबह व्हेल वॉचिंग के लिए बोट जाती है, जिसमें नीली व्हेल देखने का मौका मिलता है। क्रिसमस की रात को यहां बीच पर म्यूजिक, डांस और सी-फूड की पार्टी होती है।

Sri Lanka Trip

Photo Credit: Magnific

6. सिगिरिया

सिगिरिया को श्रीलंका का सबसे बड़ा अजूबा कहा जाता है। यहां 200 मीटर ऊंची चट्टान पर एक पुराना किला बना है। ऊपर चढ़ने पर पूरा जंगल और दूर तक फैला नजारा दिखता है। इस चट्टान को लायन रॉक भी कहते हैं। इतिहास में रुचि रखने वालों के लिए ये जगह एकदम परफेक्ट है।

Budget International Trip From India

Photo Credit: Magnific

7. नुवारा एलिया

नुवारा एलिया को लिटिल इंग्लैंड कहा जाता है। यहां चाय के बागान, ठंडी हवा और अंग्रेजों के जमाने के बंगले हैं। क्रिसमस के समय यहां का मौसम सबसे ठंडा रहता है। यहां की चाय फैक्ट्री में जाकर ताजी चाय पीना और ग्रेगरी लेक पर बोटिंग करना, बहुत अच्छा लगता है।

Best Places To Visit In Sri Lanka

Photo Credit: Magnific

श्रीलंका कैसे पहुंचे?

फ्लाइट से: भारत से श्रीलंका जाने का सबसे आसान तरीका फ्लाइट है। दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु, मुंबई और कोच्चि से कोलंबो के लिए सीधी फ्लाइट मिलती है। सफर सिर्फ 1 से 3.5 घंटे का है।

वीजा: भारतीयों के लिए श्रीलंका में वीजा ऑन अराइवल की सुविधा है। आपको पहले से ETA यानी इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल ऑथराइजेशन लेना होता है, जो ऑनलाइन आसानी से मिल जाता है।

लोकल घूमने के लिए: श्रीलंका में घूमने के लिए ट्रेन, बस और टुक-टुक सबसे सस्ता साधन है। लंबी दूरी के लिए आप प्राइवेट कैब भी बुक कर सकते हैं।

क्रिसमस ट्रिप में कितना खर्च आएगा?

श्रीलंका की ट्रिप काफी बजट में हो जाती है।

फ्लाइट: आने-जाने का किराया 15,000 से 25,000 रुपये प्रति व्यक्ति आ सकता है।
होटल: 2,500 से 5,000 रुपये प्रति रात में अच्छा होटल मिल जाता है।
खाना और घूमना: रोज का 1,500 से 2,500 रुपये।

5 दिन की ट्रिप में 2 लोगों का खर्च करीब 70,000 से 90,000 रुपये में आराम से हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- अबू धाबी घूमने का है प्लान? ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें Sphere, जानें इसकी खासियतें

क्रिसमस पर बुकिंग के लिए 4 जरूरी टिप्स

  •  क्रिसमस पर फ्लाइट महंगी हो जाती है। इसलिए श्रीलंका के लिए 1 महीने पहले ही बुकिंग कर लें।
  •  मिरिस्सा और गॉल में क्रिसमस पर होटल जल्दी फुल हो जाते हैं।
  •  श्रीलंका में दिन में गर्मी रहेगी, रात में हल्की ठंड। इसलिए, हल्के कपड़े और एक जैकेट जरूर रखें।
  •  श्रीलंका की करेंसी श्रीलंकाई रुपया है। एयरपोर्ट से ही थोड़े पैसे बदलवा लें।

इस क्रिसमस पर अगर आप कुछ अलग और यादगार करना चाहते हैं, तो श्रीलंका से अच्छी जगह कोई नहीं है। यहां आपको बीच की मस्ती, पहाड़ों की शांति और क्रिसमस की रौनक, सब एक ही ट्रिप में मिल जाएगी। इसलिए देर मत कीजिए, आज ही फ्लाइट और होटल की बुकिंग कर लीजिए।

यह भी पढ़ें- Hidden Caves in Meghalaya: बादलों के घर में छुपी हैं ये रहस्यमयी जगहें, एडवेंचर के लिए हैं बेस्ट

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

FAQ
क्रिसमस पर श्रीलंका जाने के लिए सबसे अच्छा समय कब है?
दिसंबर से फरवरी तक श्रीलंका घूमने के लिए सबसे अच्छा समय है। इस समय बारिश नहीं होती और मौसम एकदम सुहावना रहता है। क्रिसमस पर भीड़ ज्यादा रहती है, इसलिए पहले से बुकिंग करें।
क्या श्रीलंका में भारतीय खाना मिलता है?
हां, श्रीलंका में भारतीय खाना आसानी से मिल जाता है। वहां साउथ इंडियन खाना जैसे डोसा, इडली और चावल बहुत मिलता है। कोलंबो और कैंडी में नॉर्थ इंडियन रेस्टोरेंट भी हैं।
श्रीलंका में क्रिसमस कैसे मनाया जाता है?
श्रीलंका में क्रिसमस बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। चर्चों को सजाया जाता है, बड़े-बड़े क्रिसमस ट्री लगते हैं। कोलंबो और नेगोंबो में तो क्रिसमस पर बड़े मेले और बीच पार्टी भी होती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।